महिला वर्ल्ड कप में श्रीलंका का सामना न्यूजीलैंड से, कोलंबो में जीत के इरादे से उतरेगी श्रीलंकाई टीम
Sri Lanka Women vs New Zealand Women: महिला वनडे वर्ल्ड कप का 15वां मुकाबला श्रीलंका और न्यूीजलैंड के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करने पर श्रीलंकाई टीम की नजरें होगी।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
श्रीलंका महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Sri Lanka Women vs New Zealand Women, 15th Match: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का 15वां मुकाबला श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। श्रीलंका को अभी तक इस वर्ल्ड कप में एक जीत जीत नसीब नहीं हुई है। कोलंबो में आज श्रीलंकाई टीम जीत का खाता खोलने के इरादे से उतरेगी।
श्रीलंका ने इस विश्व कप अब तक तीन मैच खेले हैं, जिसमें यह टीम 2 मुकाबले गंवा चुकी है, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। इसी के साथ श्रीलंकाई टीम प्वाइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर मौजूद है। वहीं, दूसरी ओर न्यूजीलैंड ने 3 में से 1 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर जगह बना रखी है।
दोनों टीमों को इन खिलाड़ियों से होगी उम्मीद
श्रीलंका को इस मुकाबले में हर्षिता समरविक्रमा और नीलाक्षी डी सिल्वा से बल्लेबाजी में उम्मीदें होंगी, जबकि गेंदबाजी में देवमी विहंगा और इनोका रणवीरा विपक्षी खिलाड़ियों को परेशान कर सकती हैं। दूसरी ओर, सोफी डिवाइन और ब्रुक हॉलिडे बल्लेबाजी में न्यूजीलैंड की आस हैं। गेंदबाजी में जेस केर और ली ताहुहू विपक्षी टीम को परेशान करती नजर आ सकती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG 3rd T20: सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया का करो या मरो का मुकाबला, कौन लेगा आज बिश्नोई की जगह
IND vs ENG ODI Series: भारतीय टीम से नितीश रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर; धाकड़ ऑलराउंडर शिवम दुबे की हुई एंट्री
चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पर हुई करोड़ों की बारिश! हारकर भी इंग्लैंड ले गई मोटी रकम; जानें भारत के हिस्से कितना आया?
Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया बना 7वीं बार चैंपियन, पेरी ने रचा इतिहास; इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया
यह भी पढ़ें: महिला वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका की तीसरी जीत, बांग्लादेश को आखिरी ओवर में 3 विकेट से मिली हार
कोलंबो का मौसम उमस भरा है। यहां बार-बार बारिश हो रही है। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी चुन सकती है। पिछले मुकाबले में श्रीलंकाई टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 164 रन सिमट गई थी। पाकिस्तानी टीम भी बाद में बल्लेबाजी करते हुए महज 114 रन पर ऑलआउट हुई है।
3 बजे से खेला जाएगा मुकाबला
श्रीलंका और न्यूजीलैंड की महिला टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। टॉस आधा घंटे पहले होगा। इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर उपलब्ध होगी।
वर्ल्ड कप के लिए दोनों टीमें
न्यूजीलैंड की टीम: सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिम्मर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज (विकेटकीपर), जेस केर, ली ताहुहू, रोजमेरी मैयर, ईडन कार्सन, ब्रियरने इलिंग, पोली इंगलिस, बेला जेम्स, हन्ना रोवे।
श्रीलंका की टीम: हासिनी परेरा, चामरी अथापथु (कप्तान), विश्मी गुनारत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), देवमी विहंगा, सुगंधिका कुमारी, उदेशिका प्रबोधनी, इनोका रणवीरा, अचिनी कुलसुरिया, पियमी वात्सला बदलगे, मल्की मदारा, इमेशा दुलानी।
