Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 6 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पर हुई करोड़ों की बारिश! हारकर भी इंग्लैंड ले गई मोटी रकम; जानें भारत के हिस्से कितना आया?

Australia Womens T20 World Cup Champion 2026: महिला टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने सातवीं बार ट्रॉफी अपने नाम की। ट्रॉफी के साथ-साथ टी पर पैसों की बारिश हुई। जानें किस टीम को कितना पैसा मिला।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 06, 2026 | 02:33 PM

चैंपियन बनी ऑस्ट्रेलिया टीम (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Follow Us:

ICC Womens T20 World Cup 2026 Prize Money: आईसीसी महिला विश्व कप में कंगारूओं ने एक बार फिर ट्रॉफी अपने नाम की। लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर रिकॉर्ड सातवीं बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता। चैंपियन बनने के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम पर जमकर पैसों की बरसात भी हुई है।

आईसीसी ने महिला टी20 विश्व कप 2026 की कुल प्राइज मनी में इस बार 10 प्रतिशत बढ़ोतरी की थी। इस बार विजेता की प्राइज मनी को 87,64,615 डॉलर रखा गया था, जो भारतीय रुपये में तकरीबन 83.41 करोड़ बैठती है। सातवीं बार टी20 विश्व कप की ट्रॉफी उठाने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया टीम को 23,40,000 डॉलर की प्राइज मनी से नवाजा गया, जो भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 22.27 करोड़ है।

भारतीय महिला टीम को कितना मिला प्राइज मनी

वहीं, फाइनल तक का सफर तय करने वाली इंग्लैंड को भी मोटी रकम मिली। इंग्लैंड की टीम को 11,70,000 डॉलर की प्राइज मनी दी गई, जो भारतीय करेंसी के अनुसार, 11.13 करोड़ रुपये है। इस बार भले ही भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में नाकाम रही, लेकिन हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी ने भी इस टी20 विश्व कप में करोड़ों की कमाई की।

सम्बंधित ख़बरें

Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया बना 7वीं बार चैंपियन, पेरी ने रचा इतिहास; इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया

Women’s T20 WC Final: कप्तान ब्रंट ने जड़ा नाबाद अर्धशतक, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 151 का लक्ष्य

खिताबी मुकाबले में उतरते ही इंग्लैंड के नाम जुड़ा बेहद ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड, दूसरी ओर एलिस पेरी ने रचा इतिहास

वैभव सूर्यवंशी दुनिया के दूसरे सबसे युवा क्रिकेटर बने, टॉप-5 में सिर्फ एक महिला, नंबर-1 पर यह खिलाड़ी

भारतीय टीम विश्व कप से खाली हाथ नहीं लौटेगी। भारतीय टीम को तकरीबन 2.35 करोड़ रुपये टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए मिलेंगे, जबकि ग्रुप स्टेज में तीन मैच जीतने के लिए भारत को 88.94 लाख रुपये दिए जाएंगे। यानी भारतीय टीम को कुल 3.23 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिलेगी।

वहीं, पाकिस्तान को इस महिला विश्व कप से कुल 2.64 करोड़ की कमाई हुई है। जो टीम सेमीफाइनल तक पहुंची उनकी भी अच्छी कमाई हुई है। सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाली वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका को 6,75,000 डॉलर की प्राइज मनी दी जाएगी। इसके साथ ही ग्रुप स्टेज के मुकाबले जीतने के लिए दोनों टीमों को 31,154 डॉलर दिए जाएंगे। यानी भारतीय करेंसी के मुताबिक, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका की टीम 6.42 करोड़ रुपये मिलेंगे।

यह भी पढ़ें – Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया बना 7वीं बार चैंपियन, पेरी ने रचा इतिहास; इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया

कैसा रहा ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का मुकाबला?

फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 150 रन लगाए। टीम की ओर से नेट साइवर-ब्रंट ने 53 गेंदों में सर्वाधिक 58 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि फ्रेया कैंप ने महज 28 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 44 रन बनाए।

हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने 151 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 17.1 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। कंगारू टीम की तरफ से बेथ मूनी ने 49 गेंदों में 64 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि फोएबे लिचफील्ड ने 35 गेंदों में 48 रनों का योगदान दिया। मूनी को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ अवॉर्ड से नवाजा गया।

टीम / स्थान प्राइज मनी (अमेरिकी डॉलर – USD) प्राइज मनी (भारतीय रुपये – INR में लगभग)
ऑस्ट्रेलिया (विजेता) $2,340,000 ₹22.27 करोड़
इंग्लैंड (उपकविजेता) $1,170,000 ₹11.13 करोड़
वेस्टइंडीज (सेमीफाइनलिस्ट) $675,000 + ग्रुप मैच बोनस ₹6.42 करोड़ (कुल)
साउथ अफ्रीका (सेमीफाइनलिस्ट) $675,000 + ग्रुप मैच बोनस ₹6.42 करोड़ (कुल)
भारत (ग्रुप स्टेज) – ₹3.23 करोड़ (कुल)
पाकिस्तान (ग्रुप स्टेज) – ₹2.64 करोड़ (कुल)

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Womens t20 world cup 2026 winner australia prize money india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 06, 2026 | 02:29 PM

Topics:  

  • Australia Cricket Team
  • ICC Women’s Cricket World Cup
  • Indian Cricket Team
  • Women’s T20 World Cup 2026

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.