महिला वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की लगातार तीसरी जीत, श्रीलंका को करारी शिकस्त देकर बनी टेबल टॉपर

England Women vs Sri Lanka Women: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में इंग्लैंड की टीम ने लगातार तीसरी जीत हासिल कर ली है। श्रीलंका महिला टीम को 89 रनों से हराकर टेबल टॉपर बन गई है।
महिला वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की लगातार तीसरी जीत, श्रीलंका को करारी शिकस्त देकर बनी टेबल टॉपर
इंग्लैंड महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

England Women vs Sri Lanka Women, 12th Match: महिला वनडे वर्ल्ड 2025 का शानदार आगाज हो चुका है। वर्ल्ड कप का 12वां मुकाबला इंग्लैंड महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम के बीच खेला गया। इस मुकाबले को इंग्लैंड की टीम ने 89 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। यह इंग्लैंड की लगातार तीसरी जीत है। वहीं इस हार के साथ अभी तक श्रीलंका महिला टीम एक भी जीत हासिल करने में सफल नहीं रही है।

कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की महिला टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए। इंग्लैंड की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही। एमी जोंस 11 रन बनाकर 24 के स्कोर पर रन आउट हो गई। वहीं टैमी ब्यूमोंट भी 32 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। उसके बाद हीथर नाइट ने 29 रनों का योगदान दिया। इस दौरान कप्तान नैट साइवर ब्रंट ने एक छोर को संभाला और स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाते रही। हालांकि, दूसरे छोर से विकेट गिरते रहा। 18 रन बनाकर सोफिया डंकली 146 के स्कोर पर आउट हो गई। इसी बीच नैट साइवर ब्रंट ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उसके बाद एमा लैंब 13 रन बनाकर आउट हो गई। एलिस कैप्सी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गई। उसके बाद साइवर ब्रंट को चार्ली डीन का साथ मिला। दोनों ने मिलकर स्कोर को 200 के पार पहुंचाया।

नैट साइवर ब्रंट की शतकीय पारी

206 के स्कोर पर चार्ली डीन 19 रन बनाकर आउट हो गई। उसके बाद सोफी एकल्सटन भी 3 रन बनाकर चलते बनी। यहां से फिर नैट साइवर ब्रंट ने अकेले ही मोर्चा संभाला और अपना शतक पूरा किया। साइवर ब्रंट ने 9 चौके और 2 छक्के के साथ 117 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 117 गेंदों का सामना किया। साइवर ब्रंट के पारी से इंग्लैंड 250 के पार पहुंच पाया। श्रीलंका के लिए प्रबोधनी ने 2, सुगंधिका कुमारी ने 2, रनावीरा ने 3 विकेट चटकाए।

164 रनों पर ढेर हुई श्रीलंका

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका महिला टीम 164 रनों पर ही सिमट गई। श्रीलंका के लिए हसिनी परेरा ने 35, हर्षिता समरविक्रमा ने 33 और निलाक्षिका सिल्वा ने 23 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज इंग्लैंड के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सकीं। इंग्लैंड के लिए सोफी एक्लेस्टन ने बेहतरीन गेंदबाजी की। एक्लेस्टन ने 10 ओवर में 3 मेडन फेंके और सिर्फ 17 रन देते हुए 4 विकेट झटके। कप्तान नेट सवियर ब्रंट और चार्ली डीन ने 2-2, लिंसे स्मिथ और एल्सी कैप्सी ने 1-1 विकेट लिए।

श्रीलंका की तीसरे मैच में यह दूसरी हार है। एक मैच बारिश की वजह से धुल गया था। अंक तालिका में श्रीलंका सातवें स्थान पर है। वहीं इंग्लैंड 3 मैच में 3 जीत के साथ 6 अंक लेकर पहले स्थान पर चली गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com