Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया बना 7वीं बार चैंपियन, पेरी ने रचा इतिहास; इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया
Australia W Defeated England W: ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर रिकॉर्ड सातवीं बार खिताब अपने नाम कर लिया।
- Written By: सृष्टि मौर्य
ऑस्ट्रेलिया वर्सेस इंग्लैंड (सोर्स- ए.आई इमेज)
Australia Women Win 7th T20 Championship: ऑस्ट्रेलिया वर्सेस इंग्लैंड विमेंस T20 विश्व कप 2026 लंदन के प्रतिष्ठित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया था। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 151 रन के लक्ष्य को 17.1 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया और एक बार फिर विश्व क्रिकेट में अपना दबदबा साबित किया।
फोएबे लिचफील्ड ने 35 गेंदों में 48 रन बनाकर अपनी तूफानी बल्लेबाजी से मैच का रुख ही पलट दिया। दूसरे विकेट के लिए हुई 100 रनों की इस दमदार साझेदारी ने इंग्लैंड टीम को बैकफुट पर धकेल दिया और टीम को एक आसान और शानदार जीत दिलाई।
ऑस्ट्रेलिया के नाम सबसे अधिक खिताब
ये ऑस्ट्रेलिया का महिला T20 विश्व कप में सातवां खिताब है, जो किसी भी टीम द्वारा जीते गए सबसे अधिक खिताब हैं। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने महिला वनडे विश्व कप में अपने ही सात खिताबों के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। अब ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के नाम T20 और वनडे विश्व कप मिलाकर कुल 14 विश्व कप खिताब हो गए हैं, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भी टीम के लिए सबसे अधिक हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 WC Final: कप्तान ब्रंट ने जड़ा नाबाद अर्धशतक, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 151 का लक्ष्य
ICC महिला T20: टीम के फाइनल में न पहुंचने पर भी चमकीं मंधाना; ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के लिए हुईं शॉर्टलिस्ट
ENG W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया के 7वें खिताब के सामने इंग्लैंड की चुनौती; क्या एलिस पेरी की चोट बनेगी बाधा?
New Record Unlocked: अक्षर पटेल ने रचा नया रिकॉर्ड, T20 क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले बने पहले भारतीय स्पिनर
एलिस पेरी ने रचा नया इतिहास
इस ऐतिहासिक जीत के साथ स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी ने भी नया इतिहास रच दिया। ऑस्ट्रेलिया की महिला T20 विश्व कप की सभी सात खिताबी जीत में एलिस पेरी टीम का हिस्सा रही हैं। वह अब तक आठ T20 विश्व कप फाइनल खेल चुकी हैं और सात बार चैंपियन बनी हैं।
इसके अलावा, एलिस पेरी के नाम दो महिला वनडे विश्व कप खिताब भी हैं। इस तरह उनके कुल विश्व कप खिताबों की संख्या 9 हो गई है, जिससे वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास की सबसे सफल और सबसे ज्यादा विश्व कप जीतने वाली खिलाड़ी बन गई हैं।
यह भी पढ़ें :– ICC महिला T20: टीम के फाइनल में न पहुंचने पर भी चमकीं मंधाना; ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के लिए हुईं शॉर्टलिस्ट
अन्य बड़ी उपलब्धियां
इस जीत के दौरान ऑस्ट्रेलिया टीम ने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए, जिनमें महिला T20 विश्व कप फाइनल के इतिहास का सबसे सफल रन चेज भी शामिल है।
- अजेय फाइनल रिकॉर्ड: ऑस्ट्रेलिया ने अपना शानदार रिकॉर्ड और बेहतर किया। उन्होंने अब तक खेले गए 8 T20 वर्ल्ड कप फाइनल में से 7 जीते हैं।
- खिताब पर दबदबा: ये जीत 50-ओवर और 20-ओवर, दोनों फॅार्मेट को मिलाकर उनका कुल 14वां व्हाइट-बॉल वर्ल्ड कप खिताब है।
- दर्शकों का रिकॉर्ड: ये फाइनल 28,887 दर्शकों के सामने खेला गया, जिससे UK में महिलाओं के किसी अकेले क्रिकेट मैच के लिए दर्शकों की संख्या का नया रिकॉर्ड बना।
- बेथ मूनी का शानदार प्रदर्शन: ओपनर बेथ मूनी ने 49 गेंदों पर 64 रन बनाए, जो मैच जिताने वाली पारी थी। T20 वर्ल्ड कप फाइनल में यह उनकी लगातार तीसरी हाफ-सेंचुरी है।
