- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Srh Vs Kkr Ipl 2025 Live Score Today Match 67 Sunrisers Hyderabad Vs Kolkata Knight Riders In Arun Jaitely Stadium Live Scorecard Update
SRH vs KKR Highlight, IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद ने सबसे बड़ी जीत के साथ किया सीजन का अंत, हेनरिक क्लासेन का तूफानी शतक
SRH vs KKR, IPL 2025 Highlight: आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद ने तूफानी अंदाज में अपना अंतिम मुकाबला जीता। SRH ने आईपीएल 2025 के 67वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 110 रन के बड़े अंतर से हराया।
- Written By: संजय बिष्ट

SRH vs KKR Highlight Updates, IPL 2025: आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद ने तूफानी अंदाज में अपना अंतिम मुकाबला जीता। SRH ने आईपीएल 2025 के 68वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 110 रन के बड़े अंतर से हराया। इस मुकाबले में जीत का श्रेय टीम के बल्लेबाजों को जाता है। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 278 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में केकेआर 168 रन में ऑलआउट हो गई।
सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने शतक लगाकर इतिहास रच दिया। उन्होंने महज 37 गें में अपना शतक पूरा किया। इसके साथ ही हेनरिक आईपीएल में सबसे तेज शतक बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे तेज शतक बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। इस मुकाबले में उन्होंने 39 गेंदों का सामना करते हुए 105 रन बनाए।
इसके अलावा सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने तूफानी अंदाज में अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 40 गेंद का सामना करते हुए 76 रन बनाए। उनकी इस पारी में 6 चौके और 6 छक्के शामिल थे। वहीं, अभिषेक शर्मा ने 32 और ईशान किशन ने 29 रन का योगदान दिया।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 14 फरवरी: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी ख़बरें
IND vs NAM Live Score: भारत ने नामीबिया को 93 रन के बड़े अंतर से हराया, हार्दिक और ईशान की तूफानी फिफ्टी
आज की ताजा खबर 11 फरवरी: एक क्लिक में पढे़ं दिनभर की सभी बड़ी ख़बरें
आज की ताजा खबर 9 फरवरी: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
25 May 2025 11:13 PM (IST)
25 May 2025 11:13 PM (IST)SRH vs KKR Live Score Update: हैदराबाद को जीत के लिए एक विकेट की जरूरत
अब हैदराबाद के जीत के लिए एक विकेट की जरूरत है। इस वक्त हर्षित राणा और एनरिक नॉर्खिया बल्लेबाजी कर रहे हैं।
25 May 2025 11:08 PM (IST)
25 May 2025 11:08 PM (IST)SRH vs KKR Live Score Update: मनीष पांडे कैच आउट
मनीष पांडे के रूप में केकेआर को सातवां झटका लग चुका है। इसके साथ ही टीम जीत से काफी दूर जा चुकी है। अब केकेआर को जीत के लिए 15 गेंद में 117 रन की जरूरत है।
25 May 2025 10:43 PM (IST)
25 May 2025 10:43 PM (IST)SRH vs KKR Live Score Update: कोलकाता जीत से बहुत दूर
कोलकाता की टीम की मौजूदा स्थिति उसे जीत से बहुत दूर ले जा रही हैं। अब टीम को अंगकृष रघुवंशी के रूप में छठा झटका लग चुका है। उन्हें ईशान मलिंगा ने पवेलियन भेजा। अब केकेआर को जीत के लिए 46 गेंद में 183 रन की जरूरत है।
25 May 2025 10:24 PM (IST)
25 May 2025 10:24 PM (IST)SRH vs KKR Live Score Update: आंद्रे रसल LBW
आंद्रे रसल को हर्ष दुबे में एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया है। इस ओवर में उन्होंने केकेआर के दो बड़े बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मनीष पांडे आए हैं। अब केकेआर को जीत के लिए 72 गेंद में 209 रन की जरूरत है।
25 May 2025 10:22 PM (IST)
25 May 2025 10:22 PM (IST)SRH vs KKR Live Score Update: रिंकू सिंह कैच आउट
क्विंटन डी कॉक के बाद रिंकू सिंह भी आउट हो चुके हैं। उन्हें हर्ष दुबे ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आंद्रे रसल आए हैं।
25 May 2025 10:20 PM (IST)
25 May 2025 10:20 PM (IST)SRH vs KKR Live Score Update: कोलकाता को लगा तीसरा झटका
कोलकाता नाइट राइडर्स हो तीसरा झटका लग चुका है। इस बार ईशान मलिंगा का शिकार क्विंटन डी कॉक बने। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए रिंकू सिंह आए हैं। अब कोलकाता को जीत के लिए 76 गेंद में 215 रन की जरूरत है।
25 May 2025 10:05 PM (IST)
25 May 2025 10:05 PM (IST)SRH vs KKR Live Score Update: कप्तान अजिंक्य रहाणे पवेलियन
कोलकाता को कप्तान अजिंक्य रहाणे के रूप में दूसरा झटका लग चुका है। उन्हें तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए अंगकृष रघुवंशी बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए हैं। अब कोलकाता को जीत के लिए 86 गेंद में 220 रन की जरूरत है।
25 May 2025 09:51 PM (IST)
25 May 2025 09:51 PM (IST)SRH vs KKR Live Score Update: सुनील नारायण हुए आउट
सुनील नारायण ने 31 रन बनाकर 37 के स्कोर पर आउट हो गए। उनका विकेट जयदेव उनादकट ने लिया। कोलकाता को यहां से 242 रन और बनाने की जरूरत है।
25 May 2025 09:21 PM (IST)
25 May 2025 09:21 PM (IST)SRH vs KKR Live Score Update: केकेआर को जीत लिए 279 रन की जरूरत
सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता के सामने 3 विकेट के नुकसान पर 278 रन विशाल स्कोर खड़ा किया है। अब केकेआर को जीत के लिए 279 रन बनाने होंगे। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन 105 रन हेनरिक क्लासेन ने बनाए। इससे पहले उन्होंने महज 37 गेंद में अपना शतक पूरा किया। इसके अलावा ट्रेविस हेड ने 76 रन की पारी खेली। वहीं, अभिषेक शर्मा 32 तो ईशान किशन ने 29 रन की पारी खेली। कोलकाता के लिए सुनिल नरेन ने 2 विकेट और वैभव अरोड़ा ने 1 विकेट अपने नाम किया।
25 May 2025 09:13 PM (IST)
25 May 2025 09:13 PM (IST)SRH vs KKR Live Score Update: हेनरिक क्लासेन ने 37 गेंद में जड़ा शतक
हेनरिक क्लासेन ने 37 गेंद में अपना शतक पूरा कर लिया है। 19 ओवर के बाद टीम का स्कोर 261 रन पहुंच गया है।
25 May 2025 09:11 PM (IST)
25 May 2025 09:11 PM (IST)SRH vs KKR Live Score Update: ईशान किशन आउट
19वें ओवर में ईशान किशन तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा का शिकार बन चुके हैं। 18वें ओवर में हैदराबाद का स्कोर 258 रन हो गया है। इसके बाद अभिनव मनोहर बल्लेबाजी के लिए आए हैं। हेनरिक क्लासेन 98 रन पर खेल रहे हैं।
25 May 2025 08:51 PM (IST)
25 May 2025 08:51 PM (IST)SRH vs KKR Live Score Update: हेनरिक क्लासेन का तांडव
सनराइजर्स हैदराबाद 15वें ओवर में 200 के पार पहुंच चुकी है। विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन इस वक्त 265 के स्ट्राइक रेट के साथ 76 रन में बल्लेबाजी कर रहे हैं।
25 May 2025 08:37 PM (IST)
25 May 2025 08:37 PM (IST)SRH vs KKR Live Score Update: ट्रेविस हेड 76 रन बनाकर आउट
ट्रेविस हेड 40 गेंदों में 76 रन की पारी खेलकर पवेलियन चले गए हैं। उन्हें सुनिल नरेन ने अपना व टीम का दूसरा स्कोर बनाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए ईशान किशन आए हैं। 13 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 175 पर दो विकेट है।
25 May 2025 08:32 PM (IST)
25 May 2025 08:32 PM (IST)SRH vs KKR Live Score Update:
हेनरिक क्लासेन ने 17 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। दूसरी तरफ 76 के स्कोर पर ट्रेविस हेड खेल रहे हैं। हैदराबाद इस वक्त अच्छी स्थिति में दिख रहा है। टीम का स्कोर 12 ओवर के बाद 174-1 विकेट है।
25 May 2025 08:30 PM (IST)
25 May 2025 08:30 PM (IST)SRH vs KKR Live Score Update: 11 ओवर बाद हैदराबाद 167 रन
हैदराबाद के लिए इस वक्त ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन तूफानी अंदाज से बल्लेबाजी कर रहे हैं। हैदराबाद का स्कोर 11.4 ओवर में 173 पहुंच चुका है।
25 May 2025 08:10 PM (IST)
25 May 2025 08:10 PM (IST)SRH vs KKR Live Score Update: ट्रेविस हेट ने लगाई फिफ्टी
हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने तूफानी अंदाज में फिप्टी लगा दी है। उन्होंने ये अर्धशतक महज 26 गेंदों में पूरी की। वहीं, हैदराबाद का स्कोर 8वें ओवर में 100 रन के पार हो चुका है। दूसरी तरफ विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।
25 May 2025 08:06 PM (IST)
25 May 2025 08:06 PM (IST)SRH vs KKR Live Score Update: हैदराबाद को लगा पहला झटका
बढिया शुरुआत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद को अभिषेक शर्मा के रूप में पहला झटका लग चुका है। उन्हें केकेआर के स्पिन गेंदबाज सुनिल नरेन ने अपना शिकार बनाया। केकेआर के खिलाफ मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों का सामना करते हुए 32 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर हेनरिक क्लासेन आए हैं। वहीं, टीम का स्कोर 7 ओवर के बाद 93-1 विकेट है।
25 May 2025 07:08 PM (IST)
25 May 2025 07:08 PM (IST)SRH vs KKR Live Score Update: कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, एनरिक नॉर्टजे, वरुण चक्रवर्ती।
25 May 2025 07:07 PM (IST)
25 May 2025 07:07 PM (IST)SRH vs KKR Live Score Update: सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, इशान मलिंगा।
25 May 2025 07:05 PM (IST)
25 May 2025 07:05 PM (IST)SRH vs KKR Live Score Update: हैदराबाद ने जीता टॉस
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीता। टॉस जीतकर उन्होंने बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अब कोलकाता नाइट राइडर्स पहले बल्लेबाजी करेगा। कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर कहा कि "पहले बल्लेबाजी करेंगे, विकेट अच्छा लग रहा है। हमने अभी-अभी अच्छा प्रदर्शन किया है, गेंदबाज़ों ने बेहतरीन खेल दिखाया है और बल्लेबाज़ों ने अपनी क्षमता के अनुसार खेला है। हमेशा उम्मीद है कि हम शुरुआत में ही लय हासिल कर लेंगे, अच्छी बात यह है कि हम जानते हैं कि हम इस टीम को आगे बढ़ा सकते हैं। हमने पिछले 3-4 मैचों में अच्छा खेला है, उसी निरंतरता को पाने की कोशिश करेंगे। पिछले मैच वाली ही टीम है।"
वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान ने कहा कि "किसी भी तरह से पहले गेंदबाजी करना चाह रहा था। पिछले दो मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमें इस मैदान पर जीती हैं। 18 दिनों के बाद खेलना एक चुनौती की तरह लगता है, लेकिन अभ्यास सत्र में ध्यान केंद्रित करने की कोशिश कर रहा हूँ। हम जानते हैं कि इस खेल के बाद हर कोई घर जा रहा है, इसलिए हम बस जीतने और मनोरंजन के लिए खेलने की कोशिश कर रहे हैं। इस सीज़न में हमारे पास अपने पल थे, यह सब गलतियों को स्वीकार करने और अच्छी चीजों से सीखने के बारे में है। यह प्रशंसकों के लिए खेलने, गर्व के लिए खेलने के बारे में है। अग्रकृष शानदार रहे हैं, वह एक सलामी बल्लेबाज हैं, लेकिन उन्होंने 4 या 5 पर खेलने के लिए खुद को ढाल लिया है। मुझे उम्मीद है कि वह इससे आगे बढ़ेंगे और भारत का प्रतिनिधित्व भी करेंगे।"
🚨 Toss 🚨@SunRisers won the toss and elected to bat first against @KKRiders in Match 6⃣7⃣
Updates ▶️ https://t.co/P6Px72jm7j #TATAIPL | #SRHvKKR pic.twitter.com/hpfDinK4DQ
— IndianPremierLeague (@IPL) May 25, 2025
25 May 2025 06:50 PM (IST)
25 May 2025 06:50 PM (IST)SRH vs KKR Live Score Update: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
सनराइजर्स हैदराबाद- पैट कमिंस (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, नीतीश कुमार रेड्डी, इशान किशन, अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, एडम जम्पा।
कोलकाता नाइट राइडर्स- अजिंक्य रहाणे (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, रमनदीप सिंह, मोइन अली।
25 May 2025 06:49 PM (IST)
25 May 2025 06:49 PM (IST)SRH vs KKR Live Score Update: मौसम का मिजाज?
सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2025 का 68वां मुकाबला 25 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, मैच के दिन दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है, ऐसे में मुकाबले के बिना किसी रुकावट के पूरा होने की उम्मीद है। मैच के दौरान तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जो खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए अनुकूल रहेगा।
25 May 2025 06:49 PM (IST)
25 May 2025 06:49 PM (IST)SRH vs KKR Live Score Update: हेड टू हेड रिकॉर्ड
SRH और KKR के बीच अब तक कुल 29 आईपीएल मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 बार जीत दर्ज की है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद को 9 मुकाबलों में जीत मिली है। यह रिकॉर्ड साफ तौर पर KKR के दबदबे को दिखाता है।
25 May 2025 06:48 PM (IST)
25 May 2025 06:48 PM (IST)SRH vs KKR Live Score Update: पिच रिपोर्ट
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है। यहां की सपाट सतह और छोटी बाउंड्रीज होने की वजह से मैच बड़े स्कोर वाले देखने मिलते हैं। आंकड़ों के मुताबिक, इस मैदान पर अब तक कुल 95 मैच खेले जा चुके हैं, जहां पहली पारी का औसत स्कोर 168.46 रहा है। इनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 47.37% बार जीती है, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को 51.58% बार जीत मिली है।
Srh vs kkr ipl 2025 live score today match 67 sunrisers hyderabad vs kolkata knight riders in arun jaitely stadium live scorecard update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव हुईं बीमार, शेयर किया अपना हेल्थ अपडेट, बिल्ली बनी देखभाल में मददगार
Feb 17, 2026 | 08:23 PMOMG! 11 करोड़ रुपये की एक बोतल, क्यों दुनिया का सबसे महंगा परफ्यूम बना शुमुख…आखिर क्या है इसकी खासियत?
Feb 17, 2026 | 08:21 PMमुंढवा भूमि सौदे में पार्थ पवार को क्लीन चिट, हस्ताक्षर न होना बना बचाव का आधार
Feb 17, 2026 | 08:20 PMIND vs PAK: अपने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से फाइनल में फिर भिड़ेगा भारत, जानिए इसके पीछे का समीकरण
Feb 17, 2026 | 08:13 PMबांग्लादेश के नए PM तारिक रहमान से मिले ओम बिरला, सौंपा पीएम मोदी का खास संदेश; दिया भारत आने का न्योता
Feb 17, 2026 | 08:11 PMजलवायु परिवर्तन पर नैतिक जिम्मेदारी जरूरी, मुंबई क्लायमेट वीक में मंत्री पंकजा मुंडे ने व्यक्त किया मत
Feb 17, 2026 | 08:08 PMT20 World Cup 2026: नीदरलैंड्स के खिलाफ जसप्रीत बुमराह को मिलेगा आराम? भारतीय कोच ने किया बड़ा खुलासा
Feb 17, 2026 | 08:02 PMवीडियो गैलरी

धार भोजशाला विवाद: वकीलों की हड़ताल से टली सुनवाई, 18 फरवरी को कोर्ट में खुलेगा एएसआई सर्वे का राज
Feb 17, 2026 | 01:31 PM
इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM














