आज की ताजा खबर 11 फरवरी: एक क्लिक में पढे़ं दिनभर की सभी बड़ी ख़बरें

Aaj Ki Taza Khabar LIVE: थाईलैंड के एक डे केयर में मास शूटिंग की ख़बर सामने आ रही है। जहां एक पूर्व पुलिसकर्मी ने 22 बच्चों समेत 34 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी है।
लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट
लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Breaking News Today Live: थाईलैंड के एक डे केयर में मास शूटिंग की ख़बर सामने आ रही है। जहां एक एक्स-कॉप ने 22 बच्चों समेत 34 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी है। बताया यह भी जा रहा है कि उसने अध्यापकों और बच्चों समते कई अन्य लोगों को बंधक भी बनाया हुआ है। इसके अलावा देश और दुनिया में क्या चल रहा है? जानने के लिए इस ब्लॉग से होकर गुजर जाइए...

ग्लोबल AI इंपैक्ट समिट पर क्या बोले धर्मेंद्र प्रधान?

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि अगले हफ़्ते यानी 16 से 21 तारीख तक भारत में ग्लोबल AI इम्पैक्ट समिट होगा। पूरा देश इस बात की तैयारी कर रहा है कि AI समाज के हर पहलू में कैसे अहम भूमिका निभाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा है कि भारत न सिर्फ अपने लिए बल्कि दुनिया के लिए भी AI की समझ, काबिलियत और टेक्नोलॉजी डेवलप करेगा।

श्रीनगर में उमर अब्दुल्ला सरकार के खिला प्रदर्शन

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में J&K एम्प्लॉइज जॉइंट एक्शन कमेटी (EJAC) ने सरकारी कर्मचारियों, दिहाड़ी मजदूरों और टेम्पररी वर्कर्स की शिकायतों को लेकर UT सरकार के खिलाफ प्रोटेस्ट किया। इस दौरान EJAC के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट उमर भट ने कहा कि आज इस प्रोटेस्ट प्रदर्शन का एकमात्र मकसद और मुद्दा इस सरकार को यह याद दिलाना है कि एक साल पहले उसने जो वादे किए थे, वे कर्मचारियों, दिहाड़ी मजदूरों, पेंशनर्स और बेरोजगार युवाओं के लिए थे। सरकार को अपने वादों को तुरंत पूरा करना चाहिए। नहीं तो जल्द ही लोगों को सड़कों पर उतरते हुए देखेंगे।

बंगाल में महिलाओं को नहीं मिल रहा लक्ष्मीर भंडार स्कीम का लाभ?

पश्चिम बंगाल के हावड़ा खबर है कि हजारों महिलाओं को लक्ष्मीर भंडार स्कीम के तहत मिलने वाले फायदों से वंचित रखा जा रहा है, जिसकी वजह से कई महिलाएं सुबह से शाम तक हावड़ा सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट ऑफिस के बाहर लाइन में लगी रहती हैं, जहां अधिकारी अब तक यह साफ गाइडेंस नहीं दे पाए हैं कि पेंडिंग पेमेंट कब जारी किए जाएंगे।

चेन्नई में AIADMK से निकाली गई शशिकला ने की बड़ी मीटिंग

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में AIADMK से निकाली गई नेता वीके शशिकला ने चेन्नई में अपने समर्थकों के साथ मीटिंग की।

थाइलैंड के डे केयर सेंटर में हुई गोलीबारी, 22 बच्चों समेत 34 लोगों की मौत

थाईलैंड के एक डे केयर में मास शूटिंग की ख़बर सामने आ रही है। जहां एक एक्स-कॉप ने 22 बच्चों समेत 34 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी है। बताया यह भी जा रहा है कि उसने कई लोगों को बंधक भी बनाया है।

कनाडा के स्कूल में हुई गोलीबारी पर पीएम मोदी ने जताया दुःख

पीएम मोदी ने कनाडा के स्कूल में हुई गोलीबारी पर दुःख प्रकट किया है। एक्स पर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी को टैग करते हुए उन्होंने लिखा कि कनाडा में भयानक शूटिंग से बहुत दुख हुआ। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। इस गहरे दुख की घड़ी में भारत कनाडा के लोगों के साथ खड़ा है।

मणिपुर हिंसा पर सीएम युमनाम खेमचंद का बड़ा बयान

मणिपुर के नए CM युमनाम खेमचंद सिंह जिरिबाम में हिंसा को लेकर कहा कि कहा कि राज्य में समुदायों के बीच बहुत कम भरोसा है, इसलिए हम बातचीत करने की कोशिश कर रहे हैं। शांति ही एकमात्र समाधान है।

बजट का 50 फीसदी ही खर्चा करती है योगी सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने कहा, "आज हम अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस एक पहेली से शुरू करना चाहते हैं, और आप सब मुझे बताएं कि हम किसके बारे में बात कर रहे हैं। पहेली है: 'जब मुंह खोला, तब बुरा बोला'। यह फेयरवेल बजट है और इसके साथ ही BJP की फेयरवेल भी पक्की हो गई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने ₹9 लाख करोड़ से ज़्यादा के बजट का ऐलान किया है। वे इसकी बड़ी रकम और अवेलेबिलिटी को हाईलाइट कर रहे हैं। बजट का साइज़ बड़ा है, लेकिन असल में कितना खर्च हो रहा है? अगर हम इस बजट की तुलना पिछले बजट से करें, तो एवरेज खर्च मुश्किल से 50% आता है।

हम अस्थिरता वाली दुनिया में जा रहे हैं: लोकसभा में बोले राहुल गांधी

लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा, "मैं इकोनॉमिक सर्वे देख रहा था। मुझे दो खास बातें मिलीं। पहली, हम एक ऐसी दुनिया में रह रहे हैं जहां जियोपॉलिटिकल लड़ाई तेज हो रही है। चीन, रूस और दूसरी ताकतें अमेरिका के दबदबे को चुनौती दे रही हैं। दूसरी, हम एनर्जी और फाइनेंशियल हथियारों की दुनिया में रह रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि हम स्थिरता वाली दुनिया से अस्थिरता वाली दुनिया की ओर बढ़ रहे हैं।"

“बजट में कुछ भी खास नहीं”- लोकसभा में राहुल गांधी का सरकार पर निशाना

लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस बजट में आम जनता, युवाओं और किसानों के लिए कुछ भी खास नहीं है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने वाली नीतियों पर ज्यादा ध्यान दे रही है, जबकि महंगाई, बेरोजगारी और मध्यम वर्ग की परेशानियों को नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने बजट को “निराशाजनक” बताते हुए इसे जनविरोधी करार दिया।

पुलिस जीप को कार ने मारी टक्कर, ड्यूटी पर तैनात महिला सीआई ज्योति नायक की मौत

राजस्थान के श्रीगंगानगर में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में ड्यूटी पर तैनात सर्किल इंस्पेक्टर (सीआई) ज्योति नायक की मौत हो गई। हादसा शहर के दुर्गा मंदिर के पास सुबह करीब 5 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार कार ने पुलिस जीप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सीआई ज्योति नायक ड्यूटी पर थीं तभी यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

“एक साल में ही दिल्ली का कर दिया सत्यानाश”- केजरीवाल का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी की रेखा गुप्ता सरकार पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने सिर्फ एक साल के भीतर पूरी दिल्ली का “सत्यानाश” कर दिया है और सरकार को जनता की जान-माल की कोई परवाह नहीं है।

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि मौजूदा प्रशासन बुनियादी सुविधाओं और जनहित के मुद्दों पर पूरी तरह विफल रहा है, जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यूपी में बेरोजगारी दर 2.24% पहुंची, प्रति व्यक्ति आय ₹1.20 लाख का अनुमान- बजट में बोले वित्त मंत्री खन्ना

उत्तर प्रदेश सरकार का 10वां बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि वर्ष 2025-26 में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय लगभग 1.20 लाख रुपये रहने का अनुमान है। उन्होंने दावा किया कि सरकार करीब 6 करोड़ लोगों को बहुआयामी गरीबी से बाहर निकालने में सफल रही है। साथ ही बताया कि राज्य में बेरोजगारी दर घटकर 2.24 प्रतिशत रह गई है, जो आर्थिक सुधार के संकेत देता है।

मोहाली में दर्जन भर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी; CM मान और संसद पर भी हमले का खौफनाक जिक्र

पंजाब के मोहाली में सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब शहर के 10 से ज्यादा नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। इस सूचना के बाद पूरे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्कूलों को खाली करवाकर छुट्टी घोषित कर दी गई और चप्पे-चप्पे की तलाशी शुरू कर दी गई।

मस्जिद निर्माण पर JUP अध्यक्ष हुमायूं कबीर, बोले- अल्लाह का शुक्रिया, समर्थकों का जताया आभार

जनता उन्नयन पार्टी (JUP) के अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने मस्जिद निर्माण को लेकर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि वह अल्लाह के शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने उन्हें इस नेक कार्य को पूरा करने की ताकत और मौका दिया। कबीर ने उन सभी लोगों का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस निर्माण कार्य में किसी न किसी रूप में सहयोग दिया। उन्होंने इसे सामूहिक प्रयास का परिणाम बताते हुए कहा कि समाज की एकजुटता और समर्थन से ही ऐसे कार्य संभव हो पाते हैं।

राजस्थान के दौसा में सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत

राजस्थान के दौसा में नेशनल हाईवे-21 पर कैलाई के पास भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में चली गई, जहां सामने से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। चार की मौके पर ही मौत हुई, जबकि दो ने अस्पताल में दम तोड़ा। सभी मृतक कालाखो गांव के थे और शादी में जा रहे थे।

क्रिकेटर अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती, पेट में इंफेक्शन

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है पेट में इंफेक्शन के कारण उनको तकलीफ बढ़ी जिस कारण से उनको दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल एडमिट होना पड़ा।

करप्शन इंडेक्स 2025 में भारत 91वें स्थान पर, रैंकिंग में 5 पायदान का सुधार

ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के करप्शन परसेप्शन इंडेक्स 2025 में भारत ने सुधार दर्ज करते हुए 182 देशों और क्षेत्रों में 91वां स्थान हासिल किया है। पिछले वर्ष भारत की रैंक 96 थी, यानी इस बार पांच पायदान की बढ़त हुई है और स्कोर में एक अंक का इजाफा भी हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार एशिया-प्रशांत क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रगति धीमी बनी हुई है, जबकि वैश्विक स्तर पर भ्रष्टाचार अब भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।

अजित पवार हादसे की निष्पक्ष जांच हो: रोहित पवार

एनसीपी (एससीपी) नेता रोहित पवार ने ट्वीट कर अजित पवार के विमान हादसे की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में विस्तृत प्रेजेंटेशन के जरिए कई सवाल उठाए गए हैं और हर बिंदु का ठोस आधार प्रस्तुत किया गया है। रोहित पवार ने कहा कि इस दुर्घटना में उन्होंने अपने चाचा को खोया है, जबकि महाराष्ट्र ने एक नेता खो दिया। उन्होंने सरकार और राज्य व केंद्रीय जांच एजेंसियों से सकारात्मक जवाब की उम्मीद जताते हुए कहा कि जब तक सभी संदेह दूर नहीं होते, वे इस मुद्दे को उठाते रहेंगे।

योगी सरकार आज पेश करेगी अपना दसवां बजट

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार आज वित्त वर्ष 2026–27 का बजट पेश करेगी। राज्य के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना विधानसभा में बजट प्रस्तुत करेंगे। अनुमान है कि इस बार बजट का आकार करीब 9 लाख करोड़ रुपये के आसपास हो सकता है, जो पिछले वर्ष की तुलना में काफी बड़ा माना जा रहा है। इस बजट में विकास योजनाओं और बुनियादी ढांचे पर खास जोर रहने की संभावना है।

पीएम मोदी के पुडुचेरी दौरे की संभावना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 फरवरी को पुडुचेरी दौरे की संभावना है। वे विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास कर सकते हैं। लॉस्पेट में कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण हो चुका है और नई योजनाओं की घोषणा संभव है।

Navbharat Live
navbharatlive.com