
Breaking News Today LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम की राजधानी गुवाहाटी में शनिवार को जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा, ‘आज देश को सिर्फ एक और इमरजेंसी लैंडिंग पट्टी नहीं मिली है। यह इस बात का भी प्रमाण है कि नया भारत अपनी सुरक्षा के लिए हर तरह से तैयार हो रहा है। आज का भारत न सिर्फ अपनी सीमाओं को मजबूत कर रहा है बल्कि देश के दुशमनों को उनके घर में घुसकर जवाब भी देता है। आज पुलवामा हमले की बरसी है, मैं इस हमले में जान गंवाने वाले मां भारती के वीर सपूतों को नमन करता हूं। इस आतंकवादी हमले के बाद भारत ने जिस तरह आतंकियों को सज़ा दी वह पूरी दुनिया ने देखा है और कुछ लोग तो आज भी कांप रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कल 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के मौके पर काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त वाराणसी आएंगे।
#WATCH | Varanasi, Uttar Pradesh: A large number of devotees visit Varanasi to offer prayers at the Kashi Vishwanath Temple on the occasion of Maha Shivratri tomorrow, February 15 pic.twitter.com/TcPlejDIEi
— ANI (@ANI) February 14, 2026
इंडिया-पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप मैच पर पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा MP हरभजन सिंह ने कहा कि अब तक जो कुछ भी हुआ वो बीती बात हो गई। बेशक, इस गेम से पहले इस बारे में कई अनिश्चितताएं थीं कि यह होगा या नहीं, लेकिन वो सब अब पीछे छूट गया है। अब फोकस क्रिकेट पर होना चाहिए जो मेन पहलू है। मुझे उम्मीद है कि इंडिया इस गेम में अच्छा खेलेगा भले ही पाकिस्तान भी एक बहुत मजबूत टीम है, खासकर इन हालात में, बड़े मैदानों पर, और उनके स्पिनर्स असरदार बॉलिंग कर रहे हैं। मुझे लगता है कि यह देखने लायक एक शानदार गेम होने वाला है।
Watch: On the India–Pakistan T20 World Cup match, former cricketer and Rajya Sabha MP Harbhajan Singh says, "Whatever happened is in the past. Of course, there were many uncertainties before this game about whether it would take place or not, but all that is behind us. Now, the… pic.twitter.com/wvmuCwHU9i
— IANS (@ians_india) February 14, 2026
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली कें मुंडका इलाके में शनिवार को एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश में लग गई हैं।
Delhi | Fire broke out in a factory in the Mundka area. 20 fire tenders rushed to the spot: Delhi Fire Service
— ANI (@ANI) February 14, 2026
More details awaited.
गोवा में चल रहे गोवा कार्निवल के दौरान, "पेड़ बचाओ, गोवा बचाओ" थीम वाली एक खास झांकी का प्रदर्शन किया गया। झांकी का मकसद राज्य भर में तेजी से हो रहे शहरी विकास की वजह से पर्यावरण को हो रहे नुकसान के बारे में तुरंत जागरूकता फैलाना था।
Goa: During the ongoing Goa Carnival, a prominent float featuring a "Save Trees, Save Goa" theme was showcased to raise urgent awareness about the rapid environmental degradation caused by aggressive urban development across the state. pic.twitter.com/vTozY5RsyY
— IANS (@ians_india) February 14, 2026
भारत-US अंतरिम ट्रेड एग्रीमेंट पर लोकसभा LoP राहुल गांधी के वीडियो बयान पर BJP नेता गौरव वल्लभ ने कहा, "यह बयान इकोनॉमिक प्रिंसिपल्स और डील के प्रैक्टिकल और असली पहलुओं को पूरी तरह से नज़रअंदाज़ करता है... भारत पर US टैरिफ 18% है, और बांग्लादेश पर 19% है। लेकिन एक यार्न-फॉरवर्ड पैरिटी क्लॉज़ है, जिसका मतलब है कि अगर आप US से भारत में कॉटन इंपोर्ट करते हैं और उससे टेक्सटाइल प्रोडक्ट बनाते हैं, तो कॉटन पर 0% टैरिफ लगता है... दूसरे शब्दों में, राहुल गांधी जनरल टैरिफ रेट की तुलना यार्न-फॉरवर्ड पैरिटी क्लॉज़ से कर रहे हैं और लोगों को गुमराह कर रहे हैं। राहुल गांधी जिस बारे में बात कर रहे हैं, वह इकोनॉमिक प्रिंसिपल्स और हमारी पॉलिसी से बहुत आगे है।"
#WATCH | Jaipur, Rajasthan: On Lok Sabha LoP Rahul Gandhi's video statement over India-US interim trade agreement, BJP Leader Gaurav Vallabh says, "This statement completely ignores the economic principles and the practical and real aspects of the deal... The US tariff on India… pic.twitter.com/yJxyxm2BlE
— ANI (@ANI) February 14, 2026
पीएम मोदी ने असम के गुवाहाटी में कहा कि आज देश को सिर्फ एक और इमरजेंसी लैंडिंग पट्टी नहीं मिली है। यह इस बात का भी प्रमाण है कि नया भारत अपनी सुरक्षा के लिए हर तरह से तैयार हो रहा है। नया भारत न सिर्फ अपनी सीमाओं को मजबूत कर रहा है बल्कि देश के दुशमनों को उनके घर में घुसकर जवाब भी देता है। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले की बरसी है, मैं इस हमले में जान गंवाने वाले मां भारती के वीर सपूतों को नमन करता हूं। पीएम ने यह भी कहा कि इस आतंकवादी हमले के बाद भारत ने जिस तरह आतंकियों को सज़ा दी वह पूरी दुनिया ने देखा है और कुछ लोग तो आज भी कांप रहे हैं।
नोएडा में वैलेंटाइन डे के दिन एक प्रेमी युगल द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, पहले युवक ने युवती को गोली मारी और इसके बाद खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। घटना सेक्टर 107 रोड, सेक्टर 39 थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
मुंबई के मुलुंड में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हुआ। जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के पास पिलर का हिस्सा ऑटो पर गिरने से 3-4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कराईकल में भारतीय जनता पार्टी की चुनावी जनसभा में शामिल हुए। यहां वह अपने संबोधन के साथ पार्टी के चुनाव अभियान का औपचारिक आगाज करेंगे। सभा को लेकर स्थानीय स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई हैं और बड़ी संख्या में समर्थकों के जुटने की संभावना जताई जा रही है। कराईकल में आयोजित यह जनसभा आगामी चुनावों के लिहाज से पार्टी के लिए अहम मानी जा रही है।
#WATCH | Karaikal, Puducherry: Union Home Minister Amit Shah attends the BJP election campaign public meeting in Karaikal. He will formally launch the election campaign by delivering his address here. pic.twitter.com/AwJtMyZW7s
— ANI (@ANI) February 14, 2026
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम बदला गया है। इसे 'सेवा तीर्थ भवन' स्टेशन नाम दिया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय के 'सेवा तीर्थ' में शिफ्ट होने के अगले दिन इस मेट्रो स्टेशन के नाम को बदला गया है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि राष्ट्रीय राजधानी में उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर 'सेवा तीर्थ भवन' स्टेशन कर दिया जाएगा।
तरनतारन साहिब, पंजाब में पुलवामा आतंकी हमले की सातवीं बरसी पर शहीद सुखजिंदर सिंह के भाई गुरजंत सिंह ने भावुक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि उनके भाई 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में शहीद हुए थे। गुरजंत सिंह ने कहा कि शहीद की स्मृति को जीवित रखने के लिए परिवार ने उनकी प्रतिमा स्थापित करवाई है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी उनके बलिदान को याद रख सकें। उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा केवल एक स्मारक नहीं, बल्कि देश के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान की प्रेरणा है।
Tarn Taran Sahib, Punjab: On seven years of the Pulwama terror attack, Gurjant Singh, brother of martyr Sukhjinder Singh, says, "He was martyred on 14 February 2019 in Pulwama. In his memory, we have installed his statue so that he is always remembered..." pic.twitter.com/W35Pqu22Y4
— IANS (@ians_india) February 14, 2026
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब इंडिगो की कोलकाता से शिलांग जाने वाली उड़ान में बम होने की आशंका से जुड़ा नोट मिला।
जानकारी के अनुसार, फ्लाइट 6ई-7304 सुबह कोलकाता से रवाना होने वाली थी। बोर्डिंग के दौरान विमान के शौचालय में क्रू सदस्य को एक हस्तलिखित पर्ची मिली, जिसमें विमान के अंदर बम होने की बात लिखी थी। यह जानकारी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं।
नरेंद्र मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में मोरान बाईपास पर तैयार इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) पर उतरकर एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनाया। इस अवसर पर उन्होंने लड़ाकू विमानों, परिवहन विमानों और हेलीकॉप्टरों के हवाई प्रदर्शन को भी देखा।
यह इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी पूर्वोत्तर भारत की अपनी तरह की पहली हवाई पट्टी है, जिसे आपात परिस्थितियों में वायुसेना के संचालन के लिए विकसित किया गया है। रणनीतिक दृष्टि से इसे क्षेत्र की सुरक्षा और त्वरित सैन्य प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
#WATCH | Assam: Prime Minister Narendra Modi being welcomed on the stage by CM Himanta Biswa Sarma and Union Minister Sarbananda Sonowal, in Dibrugarh.
— ANI (@ANI) February 14, 2026
PM Modi landed at the Emergency Landing Facility (ELF) on Moran Bypass in Dibrugarh.
(Video: DD) pic.twitter.com/7ruxj9J8eF
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 'पीएम राहत' योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि सेवा तीर्थ 'नागरिकदेवो भव' की भावना को दर्शाता है और 'विकसित भारत' के निर्माण के हमारे विजन को नई गति देता है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 'एक्स' पर लिखा, "पीएम राहत पहल के जरिए दुर्घटना पीड़ितों को तुरंत और सम्मानजनक मेडिकल केयर सुनिश्चित करने के लिए एक ऐतिहासिक और जीवनरक्षक फैसला लिया गया है। इस योजना के तहत 1.5 लाख रुपए तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे प्रभावित परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होगा।"
नूरपुर बेदी, पंजाब में पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर शहीद कुलविंदर सिंह के पिता दर्शन सिंह ने भावुक शब्दों में अपनी पीड़ा और गर्व दोनों व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि 14 फरवरी उनके परिवार के लिए ऐसा काला दिन है, जिसे वे कभी भूल नहीं सकते।
दर्शन सिंह ने कहा कि दुख आज भी उतना ही गहरा है, लेकिन उन्हें इस बात का गर्व है कि उनके बेटे ने देश की सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने शहीदों की कुर्बानी को याद रखते हुए देशवासियों से एकजुट रहने और जवानों के सम्मान की अपील भी की।
Nurpur Bedi, Punjab: On the seven years of the Pulwama terror attack, Darshan Singh, father of Kulwinder Singh, who was martyred in the Pulwama attack says, "For us, 14 February rose as a dark day, that we can never forget... Yet we are still proud that our son sacrificed his… pic.twitter.com/nIFZuvdv73
— IANS (@ians_india) February 14, 2026
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार झूठ बोल रहे हैं और गलत बयानबाजी के जरिए किसानों तथा देशवासियों के बीच भ्रम पैदा करने की असफल कोशिश कर रहे हैं। चौहान ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच हुए समझौते में देशहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर कब तक किसानों को भटकाने की राजनीति की जाती रहेगी।
#WATCH | Union Minister for Agriculture, Shivraj Singh Chouhan, says, "Rahul Gandhi is continuously lying...He is making unsuccessful attempts to mislead the farmers by telling lies. He is trying to create confusion among the countrymen. But I say with full confidence that in the… pic.twitter.com/mwXXzqhVHq
— ANI (@ANI) February 14, 2026
तेलंगाना में शुक्रवार को एक लैब में जोरदार धमाके की घटना सामने आई। जिले के डोथीगुडेम इलाके में स्थित Brundavan Laboratories Pvt Ltd में रेडिएटर फटने के बाद तेज विस्फोट हुआ, जिससे परिसर में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते राहत कार्य शुरू होने से बड़े नुकसान को टाल दिया गया। फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव छतरपुर जिले के गढ़ा स्थित बागेश्वर धाम सरकार में आयोजित ‘सप्तम कन्या विवाह महोत्सव’ में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और आयोजन की सराहना की।
कार्यक्रम में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी मौजूद रहे। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग शामिल हुए
#WATCH | Madhya Pradesh Chief Minister Mohan Yadav attended the Saptam Kanya Vivah Mahotsav at the Bageshwar Dham Sarkar in Gadha, Chhatarpur.
— ANI (@ANI) February 14, 2026
Bageshwar Dham Peethadheesh Shri Dhirendra Krishna Shastri also present. (13.02) pic.twitter.com/IdAfnUO663
तेलंगाना के चौतुप्पल मंडल क्षेत्र के एलागिरी इलाके में स्थित एक कंपनी में आग लगने की बड़ी घटना सामने आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक कंपनी परिसर में दो रिएक्टर में विस्फोट हुआ, जिसके बाद भीषण आग फैल गई। विस्फोट की आवाज दूर-दूर तक सुनी गई और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं और घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। प्रशासन और दमकल की टीमें मौके पर मौजूद हैं।
मोहन भागवत आज गोरखपुर पहुंचेंगे, जहां वह तीन दिनों तक प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान उनके कई संगठनात्मक और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का कार्यक्रम तय है। प्रवास के दौरान वह सामाजिक सद्भाव से जुड़ी एक विशेष बैठक में भी भाग लेंगे, जिसमें विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया जाएगा। उनके दौरे को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।