OMG! 11 करोड़ रुपये की एक बोतल, क्यों दुनिया का सबसे महंगा परफ्यूम बना शुमुख...आखिर क्या है इसकी खासियत?

Expensive Perfume: दुनिया में ऐसे भी परफ्यूम मौजूद हैं, जिनकी छोटी सी बोतल खरीदने के लिए 1 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च करने पड़ सकते हैं। यह रकम सामान्य लोगों की जीवन भर की बचत भी ज्यादा है।
World Most Expensive Perfume
(कॉन्सेप्ट फोटो)
Published on: 
Updated on: 

World Most Expensive Perfume: हर साल 17 फरवरी का दिन परफ्यूम डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने करीबियों को परफ्यूम गिफ्ट करके रिश्तों में मिठास और खुशबू जोड़ने की कोशिश करते हैं। आमतौर पर बाजार में मिलने वाले ज्यादातर परफ्यूम की कीमत कुछ हजार रुपयों में होती है। वहीं, कुछ लग्जरी परफ्यूम की कीमत लाख रुपये तक पहुंच जाती है।

लेकिन दुनिया में ऐसे भी परफ्यूम मौजूद हैं, जिनकी छोटी सी बोतल खरीदने के लिए 1 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च करने पड़ सकते हैं। यह रकम इतनी बड़ी है कि, सामान्य लोगों की जीवन भर की बचत भी इससे ज्यादा है। इतनी कीमत में तो खुद का एक अच्छा खासा घर आ सकता है। आइए दुनिया के सबसे महंगे परफ्यूम के बारे में विस्तार से जानते हैं।

दुनिया का सबसे महंगा परफ्यूम

दुनिया का सबसे महंगा परफ्यूम शुमुख है। इसकी कीमत करीब 12.9 लाख डॉलर यानी करीब 11.7 करोड़ रुपये होने की बात कही जाती है। दुबई स्थित नबील परफ्यूम्स ने इसे लॉन्च किया है। यह परफ्यूम 3 लीटर के बोतल में आती है। इस बोतल को 3,500 से अधिक हीरे, मोती और सोना-चांदी से सजाया गया है। परफ्यूम में ऊद, चंदन, कस्तूरी और तुर्की गुलाब आदि से बनाया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि, इस परफ्यूम की कीमत का बड़ा हिस्सा इसके बोतल को बनाने में खर्च किया गया है।

दूसरे सबसे महंगे परफ्यूम की कीमत

दुनिया के दूसरे सबसे महंगे परफ्यूम की कीमत करीब 9 करोड़ रुपए है। जिसका नाम गोल्डन डिलिशियस मिलियन डॉलर फ्रेगरेंस बॉटल है। परफ्यूम को सेब की बोतल में 2011 में पेश किया गया था। इस बोतल को दुनिया के 3,000 कीमती पत्थरों से बनाया गया है। जिससे इसकी कीमत इतनी ज्यादा हो गई है।

तीसरे नंबर पर है इस परफ्यूम का नाम

दुनिया के सबसे महंगे परफ्यूम्स की लिस्ट में तीसरे स्थान पर क्लाइव क्रिश्चियन नंबर 1 इम्पीरियल मैजेस्टी का नाम आता है। इस खास एडिशन की केवल 10 बोतलें ही तैयार की गई थी। इसकी हर बोतल बकारा क्रिस्टल से बनाई गई थी और उसमें पांच कैरेट का हीरा जड़ा गया था। इसके साथ ही 18 कैरेट सोने का कॉलर लगाया गया था। लॉन्च के समय इसकी कीमत 2.15 लाख डॉलर प्रति बोतल बताई गई थी, जो मौजूदा एक्सचेंज रेट के हिसाब से करीब 1.9 करोड़ रुपये के बराबर होती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com