T20 World Cup 2026: नीदरलैंड्स के खिलाफ जसप्रीत बुमराह को मिलेगा आराम? भारतीय कोच ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्व कप सुपर आठ में भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ बुमराह को विश्राम नहीं देने का फैसला किया। कोच कोटक ने टीम की तैयारी पर जोर दिया है। वहीं ईशान किशन की तारीफ भी की है।
Will India Rest Jasprit Bumrah Vs Netherlands
जसप्रीत बुमराह (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Will India Rest Jasprit Bumrah Vs Netherlands: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम सुपर-8 में प्रवेश कर चुकी है। ऐसे में नीदरलैंड्स के खिलाफ भारतीय टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में शायद जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है। हालांकि, भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सिंताशु कोटक ने बताया कि बुमराह कल के मैच में खेलते दिखेंगे।

भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ग्रुप ए के अंतिम मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ जसप्रीत बुमराह को आराम नहीं दिया जाएगा।  पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को हुए मुकाबले में बुमराह ने सईम अयूब और कप्तान सलमान अली आगा के महत्वपूर्ण विकेट लेकर टीम को 61 रन से जीत दिलाई।

बीसीसीआई की खेल विज्ञान टीम बुमराह के कार्यभार को एहतियात के साथ प्रबंधित कर रही है और जरूरत पड़ने पर उन्हें विश्राम दिया जाता है। कोटक ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि बुमराह को नीदरलैंड्स के खिलाफ आराम दिया जाएगा। इसके बारे में बाद में फैसला लेंगे।” कोटक के बयान के बाद ये तो साफ हो गया कि बुमराह कल का मुकाबला खेलते हुए दिखाई देंगे।

अभिषेक शर्मा को लेकर कोटक ने क्या कहा?

टीम के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की फिटनेस को लेकर कोटक ने सकारात्मक अपडेट दिया। शर्मा पेट में संक्रमण के कारण नामीबिया के खिलाफ नहीं खेल पाए थे और पाकिस्तान के खिलाफ शून्य पर आउट हुए। कोटक ने कहा, “उसकी तबीयत ठीक नहीं थी, लेकिन अब वह पूरी तरह स्वस्थ है। पिछले मैच में पहले ओवर में आउट हो गया था, लेकिन अब उसकी हालत ठीक है।”

ईशान किशन की तारीफ की

कोटक ने विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “ईशान अपने शुरुआती दिनों से ही आत्मविश्वास से भरपूर हैं। यह टी20 क्रिकेट में टीम के लिए मददगार साबित होता है। विश्व कप शुरू होने के बाद से हमने देखा है कि कोई भी टीम किसी भी टीम को हरा सकती है, इसलिए हर मैच अहम है।”

अब देखना होगा कि नीदरलैंड्स के खिलाफ किसे प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाएगा। उम्मीद है कि वाशिंगटन सुंदर को इस मुकाबले में मौका मिलेगा। हालांकि, भारतीय टीम के नजरिए से देखें तो शायद वो बिना बदलाव के साथ उतर सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com