-
शुक्र, 31 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- South Zone Vs North Zone 1st Semi Final Day 1 South Zone Score 297 Run With Narayan Century
नारायण जगदीशन के शतक से साउथ जोन मजबूत, दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में नॉर्थ के गेंदबाज रहे बेअसर
- Written By: उज्जवल सिन्हा
South Zone vs North Zone, 1st Semi-Final: बेंगलुरु में दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल के पहले दिन नारायण जगदीशन के नाबाद 148 रन की बदौलत साउथ जोन ने 3 विकेट पर 297 रन बनाकर मजबूत स्थिति बना ली।

अंशुल कंबोज (फोटो-सोशल मीडिया)
South Zone vs North Zone, 1st Semi-Final at Bengaluru: बीसीसीआई द्वारा आयोजित दलीप ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल साउथ जोन और नॉर्थ जोन के बीच बेंगलुरु के बीसीसीआई सीओई ग्राउंड-2 में खेला जा रहा है। साउथ जोन ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 297 रन बनाए हैं। साउथ जोन के सलामी बल्लेबाजी नारायण जगदीशन 148 रन बनाकर नाबाद है।
नॉर्थ जोन के कप्तान अंकित कुमार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अंकित का यह फैसला सही साबित नहीं हुआ। नॉर्थ जोन के गेंदबाज विकेट लेने के लिए तरसते दिखें। वहीं साउथ जोन ने पहले ही दिन शानदार प्रदर्शन किया। साउथ जोन के ओपनर बल्लेबाजों ने शतकीय साझेदारी की।
पहले विकेट के लिए हुई शतकीय साझेदारी
साउथ जोन के लिए पारी का शुरुआत करते हुए नारायण जगदीशन और तन्मय अग्रवाल ने 103 रनों की साझेदारी की। तन्मय अग्रवाल अर्धशतक पूरा करने से पहले ही आउट हो गए। तन्मय 43 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं उसके बाद जगदीशन का साथ देने देवदत्त पडिक्कल मैदान में उतरे। पडिक्कल के उतरते ही जगदीशन ने अपना अर्धशतक पूरा किया।
सम्बंधित ख़बरें
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी को बड़ी जिम्मेदारी, ईस्ट जोन टीम के उपकप्तान बने
पाकिस्तान में कप्तानी को लेकर रार! टेस्ट कप्तान बनते ही बाबर ने PCB के सामने रखी बड़ी शर्त, शाहीन का पत्ता कट
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, वाशिंगटन सुंदर बाहर; इन खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई टेंशन
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में दूसरी T20I फिफ्टी; इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाया नया रिकॉर्ड
जगदीशन और पडिक्कल के बीच हुई 128 रनों की साझेदारी
अर्धशतक पूरा करने के बाद जगदीशन अपने शतक की ओर बढ़ने लगे। वहीं देवदत्त पडिक्कल ने भी उनका बखूबी साथ निभाया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 128 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान नारायण जगदीशन ने अपना शतक भी पूरा कर लिया। देवदत्त पडिक्कल 57 रन बनाकर आउट हो गए।
यह भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में दोहरा शतक से चूके ऋतुराज गायकवाड़, वेस्ट जोन ने पहले दिन बनाए 363 रन
पडिक्कल का साथ देने उतरे मोहित काले कुछ ज्यादा नहीं कर सके। उन्होंने 15 रन बनाया और पवेलियन की ओर चल पड़े। 260 के स्कोर पर साउथ जोन का तीसरा विकेट गिरा। उसके बाद जगदीशन का साथ देने कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन मैदान में उतरे। दिन का खेल खत्म होने तक दोनों के बीच 37 रनों की साझेदारी हुई। दोनों बल्लेबाज नाबाद रहे।
नारायण जगदीशन ने नाबाद बनाएं 148 रन
नारायण जगदीशन ने 260 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 148 रन बनाए हैं। इस दौरान 15 चौके और 2 छक्के लगाए हैं। वहीं मोहम्मद अजहरुद्दीन 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। नॉर्थ जोन के लिए निशांत सिंधु को 2 विकेट और अंशुल कंबोज को एक विकेट मिला। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद साउथ जोन मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है।
South zone vs north zone 1st semi final day 1 south zone score 297 run with narayan century
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
YRKKH Spoiler: लीप से पहले छूटेगा मुक्ति का साथ, ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएगा महाट्विस्ट
Jul 31, 2026 | 08:47 AMनवभारत विशेष: मिडिल ईस्ट में नई कूटनीतिक चाल, ट्रंप ने परमाणु डील को इजराइल से जोड़ा
Jul 31, 2026 | 08:47 AMपुलिस स्टेशन में गुजरी संभावना सेठ की रात, हाउस हेल्प को लेकर हुआ बड़ा विवाद
Jul 31, 2026 | 08:45 AMस्पेन में बेकाबू हुए हालात, समंदर के रास्ते घुसे हजारों लोग; 18 मौतों के बाद स्यूटा में सेना की एंट्री
Jul 31, 2026 | 08:42 AMठाणे में अवैध पानी कनेक्शनों पर बड़ा एक्शन, दिवा और मुंब्रा में TMC का 3 दिवसीय विशेष अभियान शुरू
Jul 31, 2026 | 08:38 AMOnePlus N6x Launch: 7000mAh बैटरी, मिलिट्री-ग्रेड बॉडी, 120Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स वाला फोन Amazon पर आया
Jul 31, 2026 | 08:32 AMNavabharat Nishanebaaz: कुछ बातें सीधे करती हैं हिट, राहुल ने किसे कहा इडियट
Jul 31, 2026 | 08:31 AMवीडियो गैलरी

अजब मन्नत! 101 लीटर गंगाजल लेकर पैदल निकला कांवड़िया, कहा- योगी जी बनें देश के PM,देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 11:15 PM
8वें वेतन आयोग: सरकारी कर्मचारियों की मौज या झटका? मनजीत सिंह पटेल के इस खुलासे ने मचा दी खलबली, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 10:30 PM
राज्यसभा में संजय सिंह का बड़ा हमला, पेपर लीक से लेकर सत्ता बदलने तक सरकार को दी खुली चुनौती, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 09:33 PM
पाप धोने की नौटंकी या शातिर चाल? पहले भगवान से मांगी माफी, फिर नागपुर के मंदिर में डाला डाका, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 09:19 PM
तीसरा विश्वयुद्ध दूर नहीं! मिडिल ईस्ट संकट और भारत पर असर को लेकर Ex Lt Gen अरुण साहनी का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 30, 2026 | 04:51 PM
डॉ. हेडगेवार का वो कथित खत क्या है, जिसे संजय सिंह को सदन में नहीं पढ़ने दिया गया? RSS पर उठे सवाल- VIDEO
Jul 30, 2026 | 01:57 PM














