-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Tilak Varma Out For Duleep Trophy 2025 Mohammed Azharuddeen Named As South Zone Captain
एशिया कप से पहले इस टूर्नामेंट से हटे तिलक वर्मा, केरल के खिलाड़ी को बनाया गया कप्तान
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Tilak Varma ruled out for Duleep Trophy: एशिया कप के चलते दलीप ट्रॉफी से साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा बाहर हो गए हैं। उनकी जगह मोहम्मद अजहरुद्दीन को कप्तान बनाया गया है।

तिलक वर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
Tilak Varma Out for Duleep Trophy 2025: दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल की शुरुआत 4 सितंबर से होने जा रही है। सेमीफाइनल मुकाबले से पहले साउथ जोन को बड़ा झटका लगा है। साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा एशिया कप के चलते टीम से बाहर हो गए हैं। तिलक वर्मा की जगह केरल के खिलाड़ी मोहम्मद अजहरुद्दीन को कप्तान बनाया गया है।
केरल के शानदार बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन को नॉर्थ जोन के खिलाफ 4 सितंबर से बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में शुरू होने वाले दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल से पहले कप्तान बनाया गया है। उन्हे तिलक वर्मा की जगह कप्तान नियुक्त किया गया है। इस टूर्नामेंट के लिए साउथ जोन की कप्तानी तिलक वर्मा को सौंपी गई थी। लेकिन उन्हें एशिया कप की टीम में शामिल किया गया है। इसलिए वो इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
सेमीफाइनल में ये खिलाड़ी भी नहीं दिखेंगे खेलते
भारतीय खिलाड़ियों को एशिया कप के लिए 4 सितंबर के शाम तक दुबई पहुंचना है। ऐसे में तिलक वर्मा इस मैच के उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। इसके अलावा नॉर्थ जोन से अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा भी इस सेमीफाइनल में नहीं खेल पाएंगे। इन दोनों खिलाड़ियों को भी 4 सितंबर को दुबई में रिपोर्ट करना है।
सम्बंधित ख़बरें
जेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में आया बुमराह-प्रसिद्ध का तूफान, इंग्लैंड 258 पर ढेर, RO-KO पर सबकी नजर
IND vs ENG 1st ODI: पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का ऐलान, जोस बटलर खेलेंगे 200वां मैच
Team India Coaching: गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव, एक सीनियर कोच के जाने की चर्चा तेज
यह भी पढ़ें: 13 गेंदों में 11 छक्का…केरल क्रिकेट लीग में इस बल्लेबाज का कोहराम, अंतिम ओवर में ठोके 40 रन
साउथ जोन टीम के लिए पहले तिलक वर्मा को कप्तान और एम अजहरुद्दीन को उपकप्तान नियुक्त किया गया था। लेकिन अब तिलक वर्मा टीम से हट गए हैं, जिसके बाद अजहरुद्दीन को कप्तान बना दिया गया है।उनकी जगह उपकप्तान की जिम्मेदारी तमिलनाडु के विकेटकीपर-बल्लेबाज नारायण जगदीशन को सौंपी गई है।
अंकित और रेश रशीद को किया गया टीम में शामिल
इसके अलावा तमिलनाडु के बाएं हाथ के स्पिनर आर साई किशोर सेमीफाइनल मुकाबले में नहीं खेलेंगे, क्योंकि वह हाथ की चोट से पूरी तरह उबरे नहीं हैं। पुडुचेरी के अंकित शर्मा और आंध्र के शेख रशीद को दलीप ट्रॉफी के अंतिम चार मैचों के लिए साउथ जोन की टीम में शामिल किया गया है। इन दोनों खिलाड़ियों को पहले स्टैंडबाय में रखा गया था। अंकित बाएं हाथ के स्पिनर हैं, जिन्होंने 68 प्रथम श्रेणी मैचों में 168 विकेट लिए हैं। रशीद शीर्ष क्रम के बल्लेबाज हैं, जिन्होंने रणजी ट्रॉफी के 19 मैच में 1204 रन बनाए हैं।
दलीप ट्रॉफी में साउथ जोन की टीम
मोहम्मद अजहरुद्दीन (कप्तान), तन्मय अग्रवाल, देवदत्त पडिक्कल, मोहित काले, सलमान निजार, नारायण जगदीसन (उपकप्तान), त्रिपुराना विजय, तनय त्यागराजन, विजयकुमार विशाक, निधिश एमडी, रिकी भुई, बासिल एनपी, गुरजापनीत सिंह, स्नेहल कौथंकर, अंकित शर्मा, शेख रशीद। स्टैंडबाय: मोहित रेडकर, आर स्मरण, एडेन एप्पल टॉम, आंद्रे सिद्धार्थ।
Tilak varma out for duleep trophy 2025 mohammed azharuddeen named as south zone captain
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
एक मौका तो देकर देखिए! व्यावसायिक शिक्षा में छात्राओं का दबदबा, कई प्रोफेशनल कोर्सेज में लड़कों को पछाड़ा
Jul 15, 2026 | 12:37 PMकौन हैं सोनम वांगचुक? जानिए ‘आइस मैन ऑफ लद्दाख’ की पूरी कहानी
Jul 15, 2026 | 12:36 PM‘काश मैं लाड़ली बहना होता’ 246 रुपये पेंशन पाने वाले रिटायर्ड डाक कर्मचारी की पीड़ा, भोपाल में GDS का प्रदर्शन
Jul 15, 2026 | 12:33 PMसोनम वांगचुक की हालत बेहद नाजुक, 8.5 किलो घटा वजन; अनशन के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची याचिका
Jul 15, 2026 | 12:21 PMआगरा में 40 लाख की फिरौती का फर्जी खेल बेनकाब, कर्ज से परेशान पिता ने रची बेटी के अपहरण की साजिश
Jul 15, 2026 | 12:17 PMरायगड के कशेड़ी घाट में भारी भूस्खलन, मुंबई-गोवा हाईवे पर थमी रफ्तार; मुंबई जाने वाली एक लेन बंद, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 12:17 PMचेंबूर स्कूल बस हादसा: जांच रिपोर्ट पर भड़कीं महापौर, अधिकारियों को क्लीन चिट पर उठाए सवाल; SIT जांच की मांग
Jul 15, 2026 | 12:15 PMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














