Ranji Trophy: मुंबई के लिए सिद्धेश लाड ने रचा इतिहास, इस मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी की

Siddhesh Lad: मुंबई के युवा बल्लेबाज सिद्धेश लाड ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में पांचवां शतक लगाकर इतिहास रचा, सचिन तेंदुलकर और रूसी मोदी की बराबरी करते हुए नाम दर्ज कराया।
Siddhesh Lad Creates History, Joins Sachin Tendulkar In Elite Ranji Trophy List
सिद्धेश लाड (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Siddhesh Lad Creates History: बीसीसीआई द्वारा आयोजित रणजी ट्रॉफी 2025-26 में मुंबई के युवा बल्लेबाज सिद्धेश लाड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। दिल्ली के खिलाफ खेलते हुए लाड ने नाबाद 102 रन की पारी खेली और एक ही सीजन में पाँच या उससे अधिक शतक बनाने वाले मुंबई के तीसरे बल्लेबाज बन गए।

इस उपलब्धि के साथ लाड का नाम उन खास खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गया है, जिन्होंने रणजी ट्रॉफी के इतिहास में एक ही सीजन में लगातार पांच या उससे ज्यादा शतक लगाए। इससे पहले यह कारनामा केवल दो महान बल्लेबाजों के नाम दर्ज था। मुंबई के लिए रूसी मोदी ने 1944-45 और सचिन तेंदुलकर ने 1994-95 यह कारनामा कर चुके हैं। अब लाड ने इस प्रतिष्ठित क्लब में अपने नाम को जोड़ा।

मुंबई ने 45 रनों की बढ़त हासिल की

इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 221 रनों पर ऑलआउट गो गई। वहीं मुंबई ने दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 266 रन बनाए। मुंबई ने पहली पारी के दौरान 45 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।

सिद्धेश लाड की शतकीय पारी

मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। लेकिन कप्तान सिद्धेश लाड ने अपनी टीम को मुश्किल स्थिति से संभाल कर टीम को बढ़त भी दिला दी। लाड की पारी 178 गेंदों में 12 चौके के साथ नाबाद 102 रन की रही। इसके अलावा सुवेद पारकर (53)* ने उनका बेहतरीन साथ दिया। दोनों ने मिलकर छठे विकेट के लिए 130 रन की अटूट साझेदारी कर मुंबई को मैच में वापस ला दिया। इसके चलते मुंबई ने अपनी पहली पारी में 266/5 का स्कोर बनाया। दिल्ली की ओर से रुबेन विल्सन और ओलिवर रिले ने तीन-तीन विकेट चटकाए।

शतक के बाद सिद्धेश लाड ने क्या कहा?

सिद्धेश लाड ने खेल के बाद मीडिया से बातचीत में अपने लक्ष्य पर भी बात की। उन्होंने कहा, “देश के लिए खेलना हमेशा से मेरा अंतिम लक्ष्य रहा है। फिलहाल मैं बस अपना काम करना चाहता हूं। मेरा पहला लक्ष्य मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी जीतना है, क्योंकि मैं किसी दूसरे राज्य से वापस आया हूं और MCA ने मुझ पर भरोसा दिखाया है।”

2022-23 सीज़न में लाड ने गोवा का प्रतिनिधित्व किया था, लेकिन पिछले साल मुंबई लौट आए। उन्होंने अपने पिता और कोच दिनेश लाड का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उनके करियर में कभी व्यक्तिगत दबाव नहीं डाला। लाड ने कहा, “यह मेरे लिए हमेशा सौभाग्य की बात रही है। मैंने इसे दबाव की तरह नहीं देखा। पिताजी ने हमेशा सही दिशा दिखाई।”

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com