तीनों फॉर्मेट में शुभमन गिल ने जीता दिल, इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में हासिल की बड़ी उपलब्धि
Shubman Gill: शुभमन गिल ने साल 2025 में तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के शाई होप को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि हासिल की है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया)
Shubman Gill With Most Runs in Year 2025: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले के दौरान भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान एवं टी20 टीम के उपकप्तान शुभमन गिल ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। शुभमन गिल के लिए साल 2025 काफी शुभ रहा है। इस साल शुभमन ने टेस्ट के साथ वनडे टीम की कमान भी संभाली।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में शुभमन गिल ने 28 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने पांच चौके लगाए। इस पारी के साथ ही शुभमन गिल साल 2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया। गिल ने इस साल टेस्ट, वनडे और टी20 में कुल मिलाकर 35 मुकाबले खेले हैं।
गिल ने इस साल बनाए 1764 रन
शुभमन गिल ने इस साल 35 मैचों की 42 पारियों में 49 की औसत से 1764 रन बनाए। जिसमें 7 शतक और 3 अर्धशतक शामिल है। साल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में गिल के बाद शाई होप का नाम आता है। शाई होप ने इस साल 41 मैच के 48 पारियों में 41.73 की औसत के साथ 1753 रन बनाए है। इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं। दोनों खिलाड़ी आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2025 का अवॉर्ड जीतने के मुख्य दावेदारों में से एक हैं।
सम्बंधित ख़बरें
SL vs IND: भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में बनेंगे कई बड़े रिकॉर्ड, गिल-जडेजा समेत इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
Sri Lanka vs India Warm-up Match: चोटिल शुभमन गिल पहले वॅार्म-अप मैच से हुए बाहर, केएल राहुल संभालेंगे कमान
SA-W vs IND-W: भारतीय महिला टीम का साउथ अफ्रीका दौरा तय, तीन फॉर्मेट में होगा मुकाबला, देखिए पूरा शेड्यूल
SL vs IND Test: 11 साल से श्रीलंका के खिलाफ नहीं हारी टीम इंडिया, क्या शुभमन गिल बरकरार रख पाएंगे यह रिकॉर्ड?
यह भी पढ़ें: तिलक वर्मा ने विराट कोहली और शुभमन गिल को छोड़ा पीछे, T20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले भारत के…
टेस्ट, वनडे और T20I में साल 2025 में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
| खिलाड़ी | देश | मैच | इनिंग्स | रन | औसत | शतक | अर्धशतक |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| शुभमन गिल | भारत | 35 | 42 | 1764 | 49.00 | 7 | 3 |
| शाई होप | वेस्ट इंडीज | 41 | 48 | 1753 | 41.73 | 5 | 9 |
| ब्रायन बेनेट | जिम्बाब्वे | 39 | 46 | 1585 | 35.22 | 3 | 8 |
| आग़ा सलमान | पाकिस्तान | 56 | 58 | 1569 | 32.68 | 2 | 9 |
| जो रूट | इंग्लैंड | 23 | 29 | 1540 | 59.23 | 7 | 5 |
| करणबीर सिंह | ऑस्ट्रिया | 32 | 32 | 1488 | 51.31 | 2 | 13 |
| बेन डकेट | इंग्लैंड | 31 | 37 | 1415 | 38.24 | 3 | 8 |
| पथुम निसांका | श्रीलंका | 34 | 36 | 1414 | 40.4 | 4 | 6 |
| हैरी ब्रुक | इंग्लैंड | 36 | 41 | 1393 | 36.65 | 3 | 7 |
| रचिन रविंद्र | न्यूजीलैंड | 31 | 30 | 1264 | 45.14 | 4 | 5 |
| फियाज अहमद | बहरीन | 40 | 37 | 1251 | 50.04 | 1 | 7 |
| केएल राहुल | भारत | 24 | 30 | 1180 | 47.20 | 3 | 5 |
| कुशल मेंडिस | श्रीलंका | 35 | 37 | 1167 | 34.32 | 2 | 7 |
| डेरिल मिचेल | न्यूजीलैंड | 41 | 32 | 1164 | 44.76 | 1 | 7 |
| बाबर आजम | पाकिस्तान | 30 | 35 | 1065 | 33.28 | 1 | 8 |
| ट्रेविस हेड | ऑस्ट्रेलिया | 28 | 35 | 1045 | 31.66 | 2 | 4 |
| प्रशांत कुरुप | बहरीन | 39 | 38 | 1037 | 31.42 | – | 6 |
| बिलाल ज़ल्माई | ऑस्ट्रिया | 36 | 35 | 1008 | 31.5 | – | 9 |
| डेवोन कॉनवे | न्यूजीलैंड | 24 | 25 | 1006 | 45.72 | 1 | 6 |
| सिकंदर रजा | जिम्बाब्वे | 35 | 38 | 1000 | 29.41 | – | 8 |
इस साल ऐसा रहा गिल का प्रदर्शन
साल 2025 में शुभमन गिल ने 9 टेस्ट मैचों की 16 पारियों में 983 रन बनाए हैं। वहीं वनडे में इस साल गिल ने 11 मैचों में कुल 490 रन बनाए हैं। हालांकि टी20आई में गिल का आंकड़ा बेहतर नहीं रहा। गिल ने टी20 आई के 15 मैचों में केवल 291 रन ही बना सके और एक बार भी 50 के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। टी20 क्रिकेट में इस साल गिल के नाम अभी तक एक भी अर्धशतक नहीं है। हालांकि, इस साल दो और मुकाबले अभी बाकी हैं।
