Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 6 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

SL vs IND Test: 11 साल से श्रीलंका के खिलाफ नहीं हारी टीम इंडिया, क्या शुभमन गिल बरकरार रख पाएंगे यह रिकॉर्ड?

SL vs IND Test Record: भारत और श्रीलंका के बीच 13 अगस्त से टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है। पिछले 11 साल से अजेय रही टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी। देखिए दोनो टीमों की रिकार्ड लिस्ट।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Aug 06, 2026 | 10:58 AM

भारत बनाम श्रीलंका (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

India Unbeaten Test Record Against Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 13 अगस्त से होने जा रही है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम बुधवार को श्रीलंका पहुंच चुकी है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया इस दौरे पर अपने शानदार रिकॉर्ड को कायम रखना चाहेगी।

भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 46 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इनमें से भारत ने 22 मुकाबले जीते हैं, जबकि श्रीलंका को सिर्फ 7 मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच 17 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। सबसे खास बात ये है कि भारत ने श्रीलंका के खिलाफ अपने पिछले 10 टेस्ट मैचों में एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है। टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ आखिरी टेस्ट हार साल 2015 में मिली थी। यानी पिछले 11 साल से भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अजेय है।

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट रिकॉर्ड (11 साल)-

सीरीज / साल मेजबान देश कुल मैच भारत जीता श्रीलंका जीता ड्रॉ सीरीज का परिणाम
भारत का श्रीलंका दौरा (2015) श्रीलंका 3 2 1 0 भारत 2-1 से जीता
भारत का श्रीलंका दौरा (2017) श्रीलंका 3 3 0 0 भारत 3-0 से जीता
श्रीलंका का भारत दौरा (2017) भारत 3 1 0 2 भारत 1-0 से जीता
श्रीलंका का भारत दौरा (2022) भारत 2 2 0 0 भारत 2-0 से जीता
कुल रिकॉर्ड (पिछले 11 साल) — 11 8 1 2 भारत ने सभी 4 सीरीज जीतीं

सीरीज से पहले टीम के बड़ा झटका

हालांकि सीरीज शुरू होने से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट से पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं और वह इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह जम्मू-कश्मीर के युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी को टीम में शामिल किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

एक जीत के बाद बाबर आजम का बड़ा दावा! सीरीज ड्रॉ होने के बावजूद बोले- हमारी मेहनत रंग लाई

जोस बटलर ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज; देखिए पूरी रिकॉर्ड लिस्ट

2027 वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर की तारीखों का ऐलान, जानिए किस टीम को मिलेगी सीधी एंट्री; देखें पूरा शेड्यूल

इंग्लैंड टीम में हो सकती है ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की एंट्री! स्टीफन फ्लेमिंग ने दिया खास ऑफर; जानिए पूरा मामला

आकिब नबी ने घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। वो जम्मू-कश्मीर से भारतीय टेस्ट टीम में चुने जाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं। दूसरी ओर, युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन की फिटनेस को लेकर अभी भी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुदर्शन पहले टेस्ट से पहले फिट हो सकते हैं और 8 अगस्त तक टीम से जुड़ने की उम्मीद है।

क्या जीत का सिलसिला कायम रहेगा?

शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम इस दौरे पर जीत के साथ शुरुआत करने और श्रीलंका के खिलाफ अपने 11 साल पुराने अजेय रिकॉर्ड को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगी।

सीरीज का पहला टेस्ट 13 अगस्त से गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा और आखिरी टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर होगा।

यह भी पढ़ें- जोस बटलर ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज; देखिए पूरी रिकॉर्ड लिस्ट

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन और आकिब नबी।

Sl vs ind test series india unbeaten record shubman gill

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 06, 2026 | 10:58 AM

Topics:  

  • Cricket News
  • India vs Sri Lanka
  • Shubman Gill
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.