Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 7 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

SA-W vs IND-W: भारतीय महिला टीम का साउथ अफ्रीका दौरा तय, तीन फॉर्मेट में होगा मुकाबला, देखिए पूरा शेड्यूल

SA-W vs IND-W Schedule: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साउथ अफ्रीका दौरे का शेड्यूल जारी हो गया है। टीम इंडिया इस दौरे पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट, वनडे और T20 फॉर्मेट खेलेगी।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Aug 07, 2026 | 08:37 AM

लौरा वोल्वार्ड्ट और हरमनप्रीत कौर (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

South Africa Women vs India Women Series Schedule: भारतीय महिला क्रिकेट टीम दिसंबर 2026 में साउथ अफ्रीका दौरे पर जाएगी। इस दौरे के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया गया है। अब टेस्ट और वनडे सीरीज के साथ तीन मैचों की T20 सीरीज भी खेली जाएगी। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने गुरुवार को नए शेड्यूल की घोषणा कर दी है।

T20 सीरीज को अगले साल होने वाली पहली आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 की तैयारी को ध्यान में रखते हुए जोड़ा गया है। ये टूर्नामेंट फरवरी 2027 में श्रीलंका में खेला जाएगा। ये टूर्नामेंट 14 से 28 फरवरी 2027 के बीच T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें दुनिया की टाॅप 6 टीमें कुल 16 मैचों में हिस्सा लेंगी।

भारत के पास बदला लेने का मौका

भारतीय महिला टीम इसी साल अप्रैल में T20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी के लिए साउथ अफ्रीका दौरे पर गई थी। उस समय पांच मैचों की T20 सीरीज में भारत को 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था। अब टीम इंडिया के पास उस हार का बदला लेने का मौका होगा।

सम्बंधित ख़बरें

BCCI ने शेयर किया टीम इंडिया का मजेदार प्रैक्टिस वीडियो, नए फील्डिंग कोच ने खिलाड़ियों को दिया बड़ा चैलेंज

25 साल की उम्र में इस इंग्लिश तेज गेंदबाज ने लिया क्रिकेट से संन्यास, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

SL vs IND Test: टीम इंडिया को चुनौती देने उतरेगा श्रीलंका क्रिकेट इलेवन, वॉर्मअप मैच के लिए कप्तान का ऐलान

SL vs IND: श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ीं, अभ्यास के दौरान चोटिल हुए कप्तान शुभमन गिल

दौरे की शुरुआत 9 से 12 दिसंबर के बीच गकेबेरहा में खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से होगी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच आईसीसी महिला चैंपियनशिप के तहत तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। पहला वनडे 16 दिसंबर को पार्ल, दूसरा 19 दिसंबर को केपटाउन और तीसरा 22 दिसंबर को ब्लॉमफोन्टेन में होगा।

कब और कहा होगा T20 मैच?

वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमें तीन मैचों की T20 सीरीज खेलेंगी। पहला मुकाबला 26 दिसंबर को बेनोनी में होगा। दूसरा मैच 29 दिसंबर और तीसरा मुकाबला 30 दिसंबर को पोटचेफस्ट्रम में खेला जाएगा।

क्रिकेट साउथ अफ्रीका के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फोलेट्सी मोसेकी ने नए कार्यक्रम का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि T20 सीरीज जुड़ने से उनकी टीम को महिला चैंपियंस ट्रॉफी की बेहतर तैयारी का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की सबसे मजबूत महिला क्रिकेट टीमों में से एक है और तीनों फॉर्मेट में उसके खिलाफ खेलना उनकी टीम के लिए बड़ी चुनौती और अच्छा अनुभव होगा।

यह भी पढ़ें- 25 साल की उम्र में इस इंग्लिश तेज गेंदबाज ने लिया क्रिकेट से संन्यास, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

भारत बनाम साउथ अफ्रीका महिला टीम मैच शेड्यूल-

मुकाबला तारीख स्थान समय (IST)
एकमात्र टेस्ट 9–12 दिसंबर गकेबेरहा सुबह 10:00 बजे
पहला वनडे 16 दिसंबर पार्ल सुबह 10:00 बजे
दूसरा वनडे 19 दिसंबर केपटाउन दोपहर 2:00 बजे
तीसरा वनडे 22 दिसंबर ब्लॉमफोन्टेन दोपहर 2:00 बजे
पहला T20 26 दिसंबर बेनोनी शाम 6:00 बजे
दूसरा T20 29 दिसंबर पोटचेफस्ट्रूम शाम 6:00 बजे
तीसरा T20 30 दिसंबर पोटचेफस्ट्रूम शाम 6:00 बजे

Sa w vs ind w india women tour of south africa schedule fixtures dates

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 07, 2026 | 08:37 AM

Topics:  

  • Cricket News
  • Cricket Sports News
  • India vs South Africa
  • Indian Women's Cricket Team
  • SA vs IND T20I

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.