SL vs IND: भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में बनेंगे कई बड़े रिकॉर्ड, गिल-जडेजा समेत इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
SL vs IND Test: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में कप्तान शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर सकते हैं।
- Written By: सृष्टि मौर्य
रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)
Indian Cricketers To Create New Records SL vs IND: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से अहम इस सीरीज में टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों के पास खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। कप्तान शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव की नजरें बड़ी उपलब्धियों पर रहेंगी।
गिल के पास सबसे ज्यादा शतक का मौका
शुभमन गिल श्रीलंका के खिलाफ एक शतक लगाते ही WTC के मौजूदा चक्र में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। गिल के नाम अभी 5 शतक हैं। एक और शतक के साथ वो इंग्लैंड के जो रूट को पीछे छोड़ देंगे।
गिल के पास बतौर भारतीय टेस्ट कप्तान भी बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। अगर वो सीरीज में 2 शतक लगा देते हैं, तो कप्तान के तौर पर उनके 8 शतक हो जाएंगे और वो सचिन तेंदुलकर के 7 शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे। गिल ने अब तक कप्तान के रूप में 6 शतक लगाए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
BAN vs IND: भारत-बांग्लादेश सीरीज पर मंडराया संकट, शेख हसीना के बयान के बाद बिगड़े हालात; जानिए पूरा मामला
एशिया कप 2026 से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते द हंड्रेड से बाहर
अफगानिस्तान ने पक्का किया 2027 वर्ल्ड कप टिकट, अब इन 2 टीमों में फंसा पेंच! देखिए पूरी रैंकिंग लिस्ट
साई सुदर्शन हुए बाहर, श्रीलंका टेस्ट से पहले अब इन दो खिलाड़ियों में किसे चुनेगा BCCI?
बड़ी विकेट संख्या के करीब जडेजा
रवींद्र जडेजा के पास टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट पूरे करने का शानदार मौका है। श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में सिर्फ 2 विकेट लेते ही वो इस आंकड़े तक पहुंच जाएंगे। ऐसा करने वाले वो भारत के पांचवें गेंदबाज होंगे। उनसे पहले अनिल कुंबले, रविचंद्रन अश्विन, कपिल देव और हरभजन सिंह ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
जडेजा के पास भारत-श्रीलंका टेस्ट मैचों में भी बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 7 टेस्ट में 33 विकेट लिए हैं। 4 और विकेट लेते ही वो ईशांत शर्मा के 36 विकेट के आंकड़े को पीछे छोड़कर इस सूची में टॉप-5 में पहुंच जाएंगे।
कुलदीप भी से सिर्फ एक विकेट दूर
कुलदीप यादव भी एक खास रिकॉर्ड से सिर्फ एक विकेट दूर हैं। श्रीलंका के खिलाफ एक विकेट लेते ही एशियाई परिस्थितियों में उनके 250 इंटरनेशनल विकेट पूरे हो जाएंगे। उन्होंने अब तक एशिया में 141 पारियों में 24.14 की औसत से 249 विकेट लिए हैं। टेस्ट सीरीज में कुलदीप की भूमिका भी काफी अहम रहने वाली है।
यह भी पढ़ें- BAN vs IND: भारत-बांग्लादेश सीरीज पर मंडराया संकट, शेख हसीना के बयान के बाद बिगड़े हालात; जानिए पूरा मामला
गिल के पास बेदी को पीछे छोड़ने का मौका
शुभमन गिल बतौर कप्तान बिशन सिंह बेदी को भी पीछे छोड़ सकते हैं। गिल की कप्तानी में भारत ने अब तक 9 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 5 में जीत और 3 में हार मिली है। वहीं बेदी की कप्तानी में भारत ने 22 टेस्ट में 6 मुकाबले जीते थे। अगर गिल की कप्तानी में भारत श्रीलंका को 2-0 से हराता है, तो वो जीत के मामले में बेदी से आगे निकल जाएंगे।
ऐसे में 15 अगस्त से शुरू होने वाली भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज सिर्फ WTC के लिहाज से ही नहीं, बल्कि कई बड़े व्यक्तिगत रिकॉर्ड्स के लिए भी बेहद खास रहने वाली है। अब देखना होगा कि गिल, जडेजा और कुलदीप में से कौन-कौन इन उपलब्धियों को अपने नाम कर पाता है।
