IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ फिट हुआ भारत का खूंखार बल्लेबाज, अब पाक के गेंदबाजों की खैर नहीं

Abhishek Sharma: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पुष्टि करते हुए कहा कि पेट की समस्या से उबरने वाले अभिषेक शर्मा रविवार को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 मैच में प्लेइंग XI में वापसी करेंगे।
Abhishek Sharma Will Be Back Against Pakistan in T20 World Cup
अभिषेक शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Abhishek Sharma Will Be Back Against Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2025 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम को बड़ी खुशखबरी मिली है। अभिषेक शर्मा पुरी तरह से फिट हो गए हैं। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में वो खेलने को तैयार है। अभिषेक शर्मा की वापसी से भारतीय टीम को बल्लेबाजी में और मजबूती मिलेगी।

भारत-पाकिस्तान मुकाबले से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय टीम कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पुष्टि किया है कि अभिषेक शर्मा 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अभिषेक ने अपना मैच भी बुखार में खेला था। उसके बाद उनके पेट में इन्फेक्शन हो गया। जिसके चलते पहले मुकाबले में भी उन्होंने फील्डिंग नहीं की।

पेट में इन्फेक्शन के कारण नहीं खेले थे दूसरा मुकाबला

अभिषेक शर्मा पेट में इन्फेक्शन के कारण नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मैच में नहीं खेल पाए थे। उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन मैच से एक दिन पहले उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। हालांकि, टीम मैनेजमेंट ने उन्हें जल्दबाजी में प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया और उन्हें आराम देने का फैसला लिया।

कोलंबो पहुंचने पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक की वापसी की पुष्टि नहीं की थी, लेकिन उन्होंने मज़ाकिया अंदाज में कहा कि अगर फैंस और टीम चाहते हैं, तो मैनेजमेंट उन्हें फाइनल लाइन-अप में शामिल कर सकता है। सूर्यकुमार ने हंसते हुए कहा, "अगर आप सब चाहते हैं कि अभिषेक शर्मा खेले, तो हम उन्हें खिलाएंगे।"

वाशिंगटन भी हुए फिट

हालांकि, सूर्यकुमार यादव का इतना कहना है काफी था कि अभिषेक शर्मा अब फिट हो गए हैं। अब स्पष्ट है कि अभिषेक शर्मा रविवार शाम पाकिस्तान के खिलाफ मैच में प्लेइंग XI में वापसी करेंगे। वहीं उन्होंने वाशिंगटन सुंदर के फिटनेस पर भी अपडेट हुए कहा कि सुंदर भी अब पूरी तरह से फिट हैं और वो मुकाबले खेलने के लिए तैयार है।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल (उप कप्तान), कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com