-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Shoaib Akhtar Give Fiery Reply To Hafeez Statement Says Who Left A Legacy You
शोएब अख्तर ने ’90 के दशक के लौंडे’ वाले बयान पर मोहम्मद हफीज को सुनाई खरी खोटी, कहा- ‘किसने छोड़ी विरासत, आपने?’
- Written By: उज्जवल सिन्हा
शोएब अख्तर ने पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान मोहम्मद हफीज पर पलटवार किया है। हफीज ने कहा कि था 90 के दशक के लौंडे ने पाकिस्तान के लिए कोई विरासत नहीं छोड़ी है।

स्पोर्ट्स डेस्क: पाकिस्तान क्रिकेट में इन दिनों कुछ भी सही नहीं हो रहा है। हालांकि इसके बावजूद पाकिस्तान में पाकिस्तान सुपर लीग खेला जा रहा है। इस दौरान पाकिस्तान के दो पूर्व खिलाड़ी आपस में ही भिड़ गए। पाकिस्तान के दो खिलाड़ी शोएब अख्तर और मोहम्मद हफीज का विवाद सामने आया है। हफीज ने पाकिस्तान क्रिकेट की विरासत को लेकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान एक बयान दिया था। जिसके बाद अख्तर ने इस बयान को लेकर हफीज की बोलती बंद कर दी।
शोएब अख्तर ने पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान मोहम्मद हफीज पर पलटवार किया है। हफीज ने कहा कि था 90 के दशक के लौंडे ने पाकिस्तान के लिए कोई विरासत नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा था कि उन्होंने अगली पीढ़ी के लिए कुछ नहीं छोड़ा। हफीज ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान इसका जिक्र किया था, जहां पाकिस्तान ने अपने अभियान का अंत बेहद खराब तरीके से किया था। ग्रुप चरण में उसे जीत नहीं मिली थी। उन्हें न्यूजीलैंड और पाकिस्तान से करारी हार का सामना करना पड़ा जबकि बांग्लादेश के खिलाफ मैच बारिश की भेंट चढ़ गया।
चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान दिया था विवादित बयान
हफीज ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अभियान के दौरान कहा था कि मैं 1990 के दशक के क्रिकेटरों का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं, लेकिन जब हम विरासत की बात करते हैं, तो वे घर में ICC ट्रॉफी नहीं ला पाए। वे 1996, 1999 और 2003 में विश्व कप का हिस्सा थे और हमारे प्रदर्शन के बावजूद हम हर बार हार गए। हम केवल 1999 के फाइनल में पहुंचे और वह हार भी काफी भारी थी।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में लश्कर आतंकी, पाकिस्तान का टेरर लव फिर एक्सपोज
एक झटके बदल गई Mohammad Amir की किस्मत, जानिए कैसे अब इस PAK स्टार का IPL में खेलने का सपना हो सकता है पूरा?
PSL 2026: आउट होने पर भड़के स्टीव स्मिथ, ड्रेसिंग रूम में जमकर मचाया उत्पात, पीसीबी लेगा एक्शन? देखें वीडियो
टीम इंडिया से पहले पाकिस्तानी जर्सी में खेले थे सचिन तेंदुलकर, पढ़ें 37 साल पुराना ये दिलचस्प वाकया
🗣 Shoaib Akhtar on Mohammad Hafeez's comments about the 90s players not leaving a legacy 😅 pic.twitter.com/N1cBewkUwZ — Ramzy 🇬🇧🇵🇰 (@Ramz_004) April 15, 2025
इस बात का जवाब देते शोएब अख्तर ने अपने तरीके से दिया है। अख्तर ने कहा कि ऐसे कई मौके आए जब वसीम अकरम और वकार यूनिस ने हमें कई मैच और सीरीज जिताई। मेरे सामने ही दोनों ने अकेले मिलकर कम से कम 60 मैच जिताए होंगे। मुझे अभी-अभी ’90 के दशक के लौंडे’ वाला बयान याद आया। माफ करना। अख्तर ने कहा कि वह आदमी (हफीज) वसीम अकरम और वकार यूनिस से कह रहा है, ‘सर, आपने कोई विरासत नहीं छोड़ी।’ तो फिर विरासत किसने छोड़ी? आपने?”
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पाकिस्तान क्रिकेट को करना पड़ रहा है संघर्ष
ऐसा लगता है कि पाकिस्तान क्रिकेट की हालत खराब हो रही है, जहां बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और कई अन्य जैसे स्टार खिलाड़ियों के होने के बावजूद, टीम बड़े टूर्नामेंटों में जीत हासिल करने के लिए संघर्ष कर रही है। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ही पाकिस्तान की कमी उजागर हो गई थी। टी20 वर्ल्ड कप और 2023 में हुए वर्ल्ड कप में वो सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच सके।
Shoaib akhtar give fiery reply to hafeez statement says who left a legacy you
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Jul 03, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज रेड अलर्ट पर मुंबई और कोंकण, पुणे समेत इन जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी
Jul 03, 2026 | 05:55 AMWhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














