बागेश्वर धाम पहुंचे शिखर धवन (सोर्स- इंस्टाग्राम)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारत में मौजूदा समय में आईपीएल का 18वां सीजन खेला जा रहा है। इसी बीच शिखर धवन एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। वैसे तो वो हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं। कभी अपने शानदार वीडियो या रील की वजह से तो कभी अपनी निजी जिंदगी की वजह से, लेकिन इस बार वह अपनी कथित गर्लफ्रेंड की वजह से काफी वायरल हो रहे हैं। जिनके साथ वह बाबा बागेश्वर धाम गए हैं।
दरअसल, शिखर धवन का 2023 में तलाक हुआ था। जिसके बाद उन्हें अक्सर अपने बेटे से मिलने के लिए टड़पते हुए देखा जाता रहा है। हालांकि, इन दिनों वह अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड सोफी शाइन की वजह से सुर्खियों में हैं। वह सोफी के साथ बाबा बागेश्वर सनातन मठ मुंबई पहुंचे। जहां उन्होंने पंडित धीरेंद्र शास्त्री से भी मुलाकात की।
शिखर धवन और सोफी शाइन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जहां वह दोनों बागेश्वर धाम में दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद से ही दोनों की डेटिंग की खबरें और भी ज्यादा जंगल की आग की तरह फैलने लगी है।
View this post on Instagram
A post shared by Bageshwar Dham Sarkar Official (@iambageshwardhamsarkar)
वहीं शिखर धवन के साथ उनकी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन ने भी बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद लिया। बागेश्वर धाम के इंस्टाग्राम पेज पर इसकी जानकारी दी गई है। धीरेंद्र शास्त्री ने शिखर धवन को भगवा पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व क्रिकेटर की उनके क्रिकेट में योगदान और जरूरतमंद बच्चों की मदद करने के लिए उनकी तारीफ की।
साथ ही पूर्व क्रिकेटर धवन ने सोफी शाइन के साथ यहां स्थित शिवलिंग की पूजा भी की। जिसकी तस्वीर भी वायरल है। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही उनके रिलेशनशिप के बारे में भी बात कर रहे हैं।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इसके आवाल इस खास मौके पर शिखर धवन और धीरेंद्र शास्त्री ने एक साथ क्रिकेट भी खेला। पहले धवन ने बल्लेबाजी की और एक गेंद पर धीरेंद्र शास्त्री ने पूर्व क्रिकेटर को बोल्ड कर दिया। इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री ने बल्लेबाजी की और धवन की गेंद पर कुछ शॉट लगाए। सभी ने इस मैच का खूब लुत्फ उठाया।