संजू सैमसन ने सूर्या को पछाड़ा, लेकिन नंबर-1 बनने से चूके! जानें कौन है वो खिलाड़ी जो अब भी है संजू से आगे?
Sanju Samson: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और नामीबिया के बीच खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में संजू सैमसन की वापसी हुई।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
संजू सैमसन (फोटो- सोशल मीडिया)
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ग्रुप-ए के अपने दूसरे मुकाबले में नामीबिया का सामना कर रही है। इस मैच में टॉस हारने के बाद टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी। मुकाबले से पहले भारतीय टीम ने प्लेइंग इलेवन में दो अहम बदलाव किए। स्टार ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पूरी तरह फिट नहीं थे, जिसके चलते उनकी जगह संजू सैमसन को मौका दिया गया।
संजू सैमसन के लिए यह मुकाबला खास रहा, क्योंकि उन्हें पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में खेलने का अवसर मिला। लंबे समय से टीम के साथ जुड़े रहने के बाद आखिरकार उन्हें डेब्यू कैप मिली, जो उनके करियर का अहम पड़ाव माना जा रहा है।
डेब्यू के साथ खास रिकॉर्ड में शामिल हुए संजू सैमसन
संजू सैमसन ने अपने डेब्यू के साथ एक दिलचस्प रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत की ओर से डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। सैमसन ने 31 साल 93 दिन की उम्र में इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेला।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
इस मामले में उन्होंने कप्तान सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 31 साल 40 दिन की उम्र में टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू किया था। हालांकि सैमसन अभी भी इस सूची में पहले स्थान पर मौजूद अमित मिश्रा से पीछे हैं, जिन्होंने 31 साल 117 दिन की उम्र में अपना पहला मुकाबला खेला था। इस सूची में आशीष नेहरा और लक्ष्मीपति बालाजी जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिन्होंने अपेक्षाकृत अधिक उम्र में टूर्नामेंट में पदार्पण किया था।
सबसे ज्यादा उम्र में टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू करने वाले भारतीय खिलाड़ी
भारत की ओर से टी20 वर्ल्ड कप में अधिक उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों की सूची में अमित मिश्रा पहले स्थान पर हैं। उनके बाद संजू सैमसन का नाम आता है, जबकि तीसरे स्थान पर सूर्यकुमार यादव हैं। आशीष नेहरा और लक्ष्मीपति बालाजी भी इस सूची में शामिल हैं। यह आंकड़ा बताता है कि भारतीय टीम में अनुभव और फॉर्म के आधार पर खिलाड़ियों को मौका दिया जाता रहा है, भले ही उनकी उम्र कुछ अधिक क्यों न हो।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, अभिषेक शर्मा हो सकते हैं बाहर
बल्ले से नहीं चला सैमसन का जादू
हालांकि डेब्यू मुकाबला संजू सैमसन के लिए यादगार तो रहा, लेकिन वह बल्लेबाजी में बड़ा योगदान नहीं दे सके। नामीबिया के खिलाफ उन्होंने 8 गेंदों का सामना करते हुए एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 22 रन बनाए, लेकिन अपनी पारी को बड़ी नहीं बना पाए और पवेलियन लौट गए।
ऐसे में माना जा रहा है कि अभिषेक शर्मा के पूरी तरह फिट होने के बाद अगले मुकाबले में टीम संयोजन बदल सकता है और सैमसन को फिर से बाहर बैठना पड़ सकता है। भारतीय टीम अब आगे के मैचों में बेहतर प्रदर्शन कर ग्रुप चरण में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेगी।
