मुसीबत में कैप्टन कूल! हाई कोर्ट से MS धोनी को बड़ा आदेश, जाने क्या है मामला?
MS Dhoni 10 lakh Fine: आईपीएल 2026 से पहले एमएस धोनी को मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर 10 लाख रुपये जमा करने होंगे। 11 फरवरी को मानहानि केस की सुनवाई में कोर्ट ने यह निर्देश दिया।
- Written By: संजय बिष्ट
एमएस धोनी (फोटो-सोशल मीडिया)
Madras High Court order Dhoni: आईपीएल 2026 का आगाज 26 मार्च से होने की उम्मीद जताई जा रही है और इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। हाल ही में धोनी का अभ्यास करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह नेट्स में बल्लेबाजी करते नजर आए। फैंस एक बार फिर मैदान पर माही का पुराना अंदाज देखने के लिए उत्साहित हैं, लेकिन इसी बीच धोनी से जुड़ी एक कानूनी खबर भी सामने आई है।
मानहानि मामले में 10 लाख रुपये जमा करने का निर्देश
मद्रास हाई कोर्ट ने एमएस धोनी को एक मानहानि मामले में 10 लाख रुपये जमा करने का आदेश दिया है। अदालत ने यह राशि सीडी कंटेंट के ट्रांसक्रिप्शन और अनुवाद से जुड़े खर्च के लिए जमा करने को कहा है। कोर्ट के आदेश के अनुसार धोनी को यह रकम 12 मार्च 2026 तक जमा करनी होगी।
दरअसल, एमएस धोनी ने रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी जी. संपत कुमार के खिलाफ 100 करोड रुपये का मानहानि मुकदमा दायर किया था। संपत कुमार ने साल 2013 में सट्टेबाजी से जुड़े एक मामले में धोनी का नाम लिया था, जिसके बाद यह कानूनी विवाद शुरू हुआ। इस मामले में 11 फरवरी को जस्टिस आर.एन. मंजुला ने अंतरिम आदेश जारी करते हुए ट्रांसक्रिप्शन और अनुवाद के खर्च के लिए यह राशि जमा करने को कहा।
सम्बंधित ख़बरें
ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
विराट कोहली का बड़ा कीर्तिमान, 35 साल की उम्र के बाद तीसरी बार किया ये कमाल, सचिन और डु प्लेसिस को छोड़ा पीछे
RCB vs PBKS: कोहली और वेंकटेश अय्यर की अर्धशतकीय पारी, बेंगलुरु ने पंजाब को जीत लिए दिया 223 रन का टारगेट
वैभव सूर्यवंशी की अगले महीने टीम इंडिया में एंट्री पक्की? पूर्व कोच रवि शास्त्री का बयान, कहा- उसे जल्द भारत..
ट्रांसक्रिप्शन और अनुवाद का लंबा प्रोसेस
अदालत के इंटरप्रेटर ने सीडी में मौजूद कंटेंट को लिखित रूप में बदलने और उसका अनुवाद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह काम काफी बड़ा और समय लेने वाला बताया गया है। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि इस पूरी प्रक्रिया में काफी मेहनत और समय लगेगा, इसलिए इसका खर्च तय किया गया है।
कोर्ट ने स्पष्ट किया कि ट्रांसक्रिप्शन और अनुवाद का पूरा खर्च धोनी को ही वहन करना होगा। यही कारण है कि 10 लाख रुपये की राशि निर्धारित की गई है, जिसे तय समय सीमा के भीतर जमा करना जरूरी होगा।
ये भी पढ़ें: कौन जाएगा सुपर 8 में? श्रीलंका की बेहतरीन जीत ने बिगाड़ा कई टीमों का समीकरण, अब हर मैच होगा ‘करो या मरो’
आईपीएल 2026 में धोनी से बड़ी उम्मीदें
कानूनी प्रक्रिया के बीच एमएस धोनी का ध्यान आगामी आईपीएल सीजन पर भी बना हुआ है। फैंस को उम्मीद है कि धोनी एक बार फिर मैदान पर अपने अनुभव और बल्लेबाजी से टीम के लिए अहम भूमिका निभाएंगे। आईपीएल के हर सीजन में धोनी की मौजूदगी दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहती है। उनकी कप्तानी, विकेटकीपिंग और मैच फिनिश करने की क्षमता उन्हें आज भी सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में शामिल करती है। ऐसे में आईपीएल 2026 में भी माही से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है और फैंस बेसब्री से टूर्नामेंट शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।
