IND vs NAM: दिल्ली में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी, अभिषेक-सिराज बाहर, संजू और बुमराह प्लेइंग इलेवन में
T20 World Cup 2026: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। इस मैच में अभिषेक शर्मा और मोहम्मद सिराज की जगह संजू सैमसन व जसप्रीत बुमराह खेलेंगे।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह (फोटो- @BCCI)
India vs Namibia: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के 18वें मुकाबले में भारत का सामना नामीबिया से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहा है। इस मैच में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। दिल्ली का यह मैदान आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार माना जाता है, इसलिए एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा रही है।
भारतीय बल्लेबाजों पर रहेंगी निगाहें
भारतीय टीम पिछले मुकाबले में अमेरिका के खिलाफ जीत जरूर दर्ज करने में सफल रही थी, लेकिन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की मुश्किल पिच पर बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़ा था। ऐसे में दिल्ली के छोटे मैदान पर भारतीय बल्लेबाज अपनी लय वापस पाने के इरादे से उतरेंगे और बड़े शॉट खेलने की कोशिश करेंगे।
संजू सैमसन को इस मैच में ओपनिंग का मौका मिल सकता है, क्योंकि अभिषेक शर्मा पेट की बीमारी के कारण अंतिम एकादश से बाहर हैं। सैमसन के पास यह अच्छा अवसर है कि वह खुद को साबित करें, खासकर इसलिए क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली सीरीज में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
प्लेइंग इलेवन में बदलाव
भारतीय टीम ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव किए हैं। अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को शामिल किया गया है, जबकि पिछले मैच में बल्लेबाजी में योगदान देने वाले मोहम्मद सिराज की जगह तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टीम में मौका मिला है। बुमराह की वापसी से भारतीय गेंदबाजी आक्रमण और मजबूत नजर आ रहा है।
नामीबिया की टीम भी पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरी है। कप्तान इरास्मस ने मैच से पहले अपनी टीम से निडर क्रिकेट खेलने का आह्वान किया था और टीम इसी सोच के साथ मुकाबले में उतर रही है।
य़े भी पढ़ें: T20 World Cup में जस्टिन मोस्का और एंथनी मोस्का ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले भाईयों की पहली जोड़ी बनी
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत: संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
नामीबिया: लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्रिलिंक, जान निकोल लोफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेट कीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज बेन शिकोंगो, मैक्स हेइंगो।
