T20 World Cup 2026 Points Table: अंकतालिका में उलटफेर, इटली की जीत ने पॉइंट्स टेबल में पैदा की खलबली
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इटली ने नेपाल को 10 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। इस शानदार जीत के साथ इटली अंक तालिका में इंग्लैंड से आगे निकल गया, जबकि इंग्लैंड चौथे स्थान पर खिसक गया।
- Written By: संजय बिष्ट
इटली क्रिकेट टीम के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया)
T20 World Cup 2026 Points Table Updated: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप-सी का मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए बेहद चौंकाने वाला रहा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में इटली ने नेपाल को 10 विकेट से हराकर अंक तालिका का समीकरण ही बदल दिया। इस जीत के बाद ग्रुप-सी की पॉइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल देखने को मिला और इंग्लैंड की टीम को भी इसका नुकसान उठाना पड़ा।
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार हिस्सा ले रही इटली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ मैच जीता बल्कि अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई। वहीं इंग्लैंड की टीम एक पायदान नीचे खिसककर चौथे स्थान पर पहुंच गई, जिससे उनके सुपर-8 में पहुंचने की राह कठिन होती नजर आ रही है। नेपाल की टीम लगातार दो मैच हारने के बाद तालिका में सबसे नीचे पहुंच गई है।
ग्रुप-सी की अंक तालिका का ताजा हाल
ग्रुप-सी में वेस्टइंडीज की टीम लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। उन्होंने अपने शुरुआती मुकाबलों में इंग्लैंड और स्कॉटलैंड को हराकर बढ़त हासिल की है। स्कॉटलैंड की टीम ने इटली के खिलाफ जीत दर्ज की थी, हालांकि वेस्टइंडीज से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन बेहतर नेट रनरेट के कारण वह दूसरे स्थान पर कायम है। इटली की टीम दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ दो अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। इंग्लैंड के भी दो अंक हैं, लेकिन उनका नेट रनरेट खराब होने के कारण वे चौथे स्थान पर हैं। ऐसे में इंग्लैंड के लिए आगामी मुकाबले बेहद अहम हो गए हैं, क्योंकि अगली हार उनकी सुपर-8 की उम्मीदों को लगभग खत्म कर सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
विराट कोहली का बड़ा कीर्तिमान, 35 साल की उम्र के बाद तीसरी बार किया ये कमाल, सचिन और डु प्लेसिस को छोड़ा पीछे
RCB vs PBKS: कोहली और वेंकटेश अय्यर की अर्धशतकीय पारी, बेंगलुरु ने पंजाब को जीत लिए दिया 223 रन का टारगेट
थाईलैंड ओपन में सिल्वर जीतने के बाद सात्विक-चिराग ‘मलेशिया मास्टर्स’ से हटे, जानिए क्या है कारण?
नेपाल के खिलाफ इटली की ऐतिहासिक जीत
नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इटली के सामने 124 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे इटली ने बेहद आसानी से हासिल कर लिया। इटली की टीम ने 12.4 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य पूरा कर लिया, जो टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में एक शानदार उपलब्धि मानी जा रही है। इटली की ओपनिंग जोड़ी ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की और नेपाल के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। जस्टिन मॉस्का ने नाबाद 60 रन बनाए, जबकि एंथनी मॉस्का ने भी नाबाद 62 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।
गेंदबाजों का योगदान और आगे की राह
इस मुकाबले में गेंदबाजी में भी इटली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कृष्ण कालूगमागे ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 18 रन देकर 3 विकेट झटके और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनके प्रदर्शन ने नेपाल की बल्लेबाजी को सीमित स्कोर पर रोकने में अहम भूमिका निभाई।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup में जस्टिन मोस्का और एंथनी मोस्का ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले भाईयों की पहली जोड़ी बनी
इस जीत के साथ इटली ने यह साबित कर दिया कि वह टूर्नामेंट में किसी भी टीम को चुनौती दे सकती है। वहीं इंग्लैंड और नेपाल के लिए आगे का सफर अब ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो गया है। ग्रुप-सी में सुपर-8 की दौड़ अब और रोमांचक हो चुकी है, जहां हर मैच अंक तालिका की तस्वीर बदल सकता है।
