अभिषेक शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, अभिषेक शर्मा हो सकते हैं बाहर

Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले से पहले लगा बड़ा झटका। नंबर 1 बैटर अभिषेक शर्मा की फिटनेस को देखते हुए वह एक या दो मैच मिस कर सकते हैं।

उज्जवल सिन्हा

Abhishek Sharma Doubtful For India-Pakistan Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। नामीबिया के खिलाफ अभिषेक शर्मा पहले ही बाहर हो गए थे। हालांकि, टॉस के समय सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक शर्मा के फिटनेस को लेकर अहम जानकारी दी।

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि अभिषेक शर्मा अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और पेट के संक्रमण के कारण वह एक या दो मैच मिस कर सकते हैं। यह खबर भारतीय टीम के फैंस के लिए चिंता का कारण बन गई है, क्योंकि अभिषेक शर्मा पिछले मैचों में शानदार फॉर्म में रहे हैं और टीम के लिए अहम योगदान दे रहे थे।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा ही हाईवोल्टेज और रोमांचक रहा है। ऐसे में अभिषेक शर्मा की फिटनेस और उनके खेलने की संभावना पर सभी की निगाहें टिकी हैं। टीम मैनेजमेंट अभी उनके स्वास्थ्य और फॉर्म पर नजर रख रहा है और अंतिम टीम चयन मैच से कुछ घंटे पहले ही होगा।

नामीबिया के खिलाफ बाहर हुए अभिषेक शर्मा

नामीबिया के खिलाफ अभिषेक शर्मा पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए। तबीयत खराब होने के कारण उन्हें हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया था। लेकिन नामीबिया के खिलाफ मुकाबले से पहले डिस्चार्ज हो गए। वो अभी भी टीम के साथ ही है। अभिषेक शर्मा की जगह इस मुकाबले में संंजू सैमसन को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया।

बुमराह की भी हुई वापसी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और नामीबिया के बीच होने वाले मुकाबले में स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने वापसी की है। अहमदाबाद के 32 वर्षीय बुमराह तेज बुखार के कारण 7 फरवरी को मुंबई में अमेरिका के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए थे। बुमराह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। अब बुमराह की वापसी प्लेइंग-11 में हुई है। मोहम्मद सिराज की जगह बुमराह को शामिल किया गया। सिराज ने वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ़ खेलते हुए चार ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए थे।

कुमाऊं में भीषण भूस्खलन, भरभराकर गिरा पहाड़, उत्तराखंड के 7 पर्वतीय जिलों में बारिश का अलर्ट

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने