IPL 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद और CSK के लिए खुशखबरी, ये खिलाड़ी बनेंगे दोनों टीमों की जीत के सूत्रधार
IPL 2026: आईपीएल 2026 मार्च के अंत में शुरू होगा। शुरूआत से पहले दो टीमों के कुछ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। ये खिलाड़ी टीम आईपीएल 2026 में टीम की जीत में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
- Written By: संजय बिष्ट
CSK और SRH मैच का दृश्य (फोटो- सोशल मीडिया)
SRH and CSK team Preview IPL 2026: आईपीएल 2026 मार्च के आखिर में शुरू होने वाला है। टीमों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं और उम्मीद है कि बीसीसीआई अगले एक-दो दिनों में शेड्यूल का ऐलान कर देगा। आगामी सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने की संभावना है और इसका फाइनल 30 मई को खेला जाएगा। टी20 विश्व कप 2026 के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी फिलहाल आराम कर रहे हैं, लेकिन जल्द ही सभी खिलाड़ी अपनी फ्रेंचाइजी टीमों के कैंप में शामिल होंगे।
संजू सैमसन और सीएसके में नई शुरुआत
सीएसके के लिए इस बार पहली बार संजू सैमसन खेलते हुए नजर आएंगे। इससे पहले वह राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे थे, लेकिन अब ट्रेड होकर चेन्नई सुपरकिंग्स में शामिल हो गए हैं। सैमसन ने आईसीसी की टी20 रैंकिंग में भी लंबी छलांग मारी है। मार्च की शुरुआत में वे 65वें नंबर पर थे, लेकिन 11 मार्च को उन्होंने 22वें स्थान तक पहुंचते हुए 43 स्थानों का उछाल लिया। टी20 विश्व कप 2026 के अंतिम तीन मैचों में उनका शानदार प्रदर्शन इस छलांग का मुख्य कारण रहा। सीएसके में संजू सैमसन टॉप 3 में बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूती देंगे।
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अच्छी खबर
सनराइजर्स हैदराबाद के दो खिलाड़ी आईसीसी की टी20 रैंकिंग में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे टीम के फैंस में उत्साह और उम्मीदें बढ़ गई हैं। इस बार हैदराबाद के ओपनिंग क्रम में अभिषेक शर्मा अपनी टीम के लिए बल्लेबाजी करते नजर आएंगे। वे लंबे समय से आईसीसी की टी20 रैंकिंग में नंबर एक हैं। हालांकि टी20 विश्व कप में उनका फार्म उतना अच्छा नहीं रहा था, लेकिन अभी भी उनकी बल्लेबाजी नंबर एक बनी हुई है। अब वे आईपीएल 2026 में अपनी टीम के लिए धाकड़ प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।
सम्बंधित ख़बरें
इतिहास रचने की दहलीज पर 15 साल के Vaibhav Sooryavanshi, 43 रन बनाते ही IPL में कर देंगे ये बड़ा कमाल
T20 World Cup 2026 के लिए इंग्लैंड महिला टीम का ऐलान, जानें किसे सौंपी गई टीम की कमान?
RCB से मिली शर्मनाक हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के लिए आई खुशखबरी, अगले मुकाबले में खेलेगा ये मैच विनर खिलाड़ी
Points Table: 81 गेंद पहले दिल्ली से जीती बेंगलुरु, रॉकेट की तरह भागा नेट रन रेट, देखें अब प्लेऑफ का पूरा गणित
ईशान किशन की शानदार वापसी
टीम इंडिया से लगभग दो महीने पहले बाहर रहने वाले ईशान किशन ने टीम में वापसी करते हुए आईसीसी की टी20 रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल किया है। किशन ने लंबी छलांग लगाई और भारतीय टीम में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का मन जीत लिया। आईपीएल 2026 में ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। उनकी फार्म और प्रदर्शन इस सीजन में टीम के लिए बड़ी ताकत साबित हो सकती है।
ये भी पढ़ें: कोच गौतम गंभीर का कीर्ति आजाद को करारा जवाब, हनुमान मंदिर में वर्ल्ड कप ट्रॉफी ले जाने पर छिड़ी जुबानी जंग
आईपीएल 2026 के लिए टीमों की तैयारियां जोरों पर हैं। सनराइजर्स हैदराबाद में अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की शानदार फार्म ने टीम को फायदा दिया है। वहीं, सीएसके में संजू सैमसन की नई शुरुआत और उनकी रैंकिंग में तेजी से उन्नति टीम के लिए उत्साह बढ़ा रही है। इन सभी खिलाड़ियों की ताकत से आईपीएल 2026 रोमांचक और प्रतिस्पर्धी होने की उम्मीद है।
