Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 29 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

SL vs IND: 15 अगस्त से भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज, जानिए WTC पॉइंट्स टेबल और ICC रैंकिंग का पूरा गणित

SL vs IND 2026 Test: भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू हो रही है। जानिए WTC पॉइंट्स टेबल का हाल, पाकिस्तान की लगातार हार और श्रीलंका को हराकर कैसे भारत पहुंचेगा टेस्ट रैंकिंग के टॉप-3 में।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Jul 29, 2026 | 01:49 PM

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

ICC World Test Championship Points Table: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस महत्वपूर्ण दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान पहले ही कर दिया है। सीरीज की शुरुआत से पहले खिलाड़ियों को लय में लाने के लिए एक प्रैक्टिस मैच का आयोजन भी किया जाएगा, जिसकी घोषणा कर दी गई है। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिहाज से दोनों ही टीमों के लिए बेहद खास होने वाली है।

खेल प्रेमियों के उम्मीद के अनुसार यदि भारतीय टीम श्रीलंका को उसी के घर में 2-0 से हराने में कामयाब होती है, तो उसे रैंकिंग में जबरदस्त फायदा होगा और वह तीसरे स्थान पर पहुंच सकती है। हालांकि, श्रीलंका को उसके घर में हराना आसान नहीं होगा और एक भी हार भारत को भारी नुकसान पहुंचा सकती है।

A boost for West Indies on the World Test Championship standings following their convincing victory over Pakistan in the first Test of their #WTC27 series 🔥 More 👉 https://t.co/P77hdEAfrp pic.twitter.com/c9CzcyzSWm — ICC (@ICC) July 29, 2026

सम्बंधित ख़बरें

2027 World Cup से पहले वैभव सूर्यवंशी को मिले टीम इंडिया में मौका? पूर्व चयनकर्ता ने BCCI से की बड़ी मांग

CWG 2026 Day 7: मुरली श्रीशंकर से गोल्ड की उम्मीद, आज भारत के लिए दांव पर 9 मेडल इवेंट्स

KKR ने फिर थामा रयान टेन डोशेट का हाथ, टीम इंडिया छोड़ने के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी

CWG 2026 Medal Tally: भारत के खिलाड़ियों ने मचाया धमाल, पदक तालिका में अब कौन-से नंबर पर है टीम इंडिया?

पाकिस्तान करारी हार के बाद WTC टेबल में पहुंचा नीचे

दूसरी तरफ, वेस्टइंडीज के खिलाफ ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 90 रन से करारी हार झेलनी पड़ी है। बाबर आजम की कप्तानी वाली इस टीम को विदेश में लगातार 8वीं टेस्ट हार का सामना करना पड़ा है।

इस शर्मनाक हार के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान सबसे निचले यानी 9वें पायदान पर खिसक गया है। पाकिस्तान ने इस चक्र में अब तक 5 मैच खेले हैं और उसे सिर्फ 1 में जीत मिली है, जिससे उसका अंक प्रतिशत (PCT) महज 6.66 रह गया है।

पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया नंबर-1

पाकिस्तान को हराने के बावजूद वेस्टइंडीज की स्थिति में ज्यादा बदलाव नहीं आया है। कैरेबियाई टीम 11 टेस्ट मैचों में दो जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर बनी हुई है और उसका अंक प्रतिशत 22.73 है। दूसरी ओर, कंगारू टीम यानी ऑस्ट्रेलिया WTC 2025-27 की टेबल में 8 मैचों में 7 जीत और 87.50 PCT के साथ टॉप पर मजबूती से कायम है। वहीं, मौजूदा चैंपियन दक्षिण अफ्रीका 4 मैचों में 3 जीत के साथ दूसरे नंबर पर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- 2027 World Cup से पहले वैभव सूर्यवंशी को मिले टीम इंडिया में मौका? पूर्व चयनकर्ता ने BCCI से की बड़ी मांग

WTC पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है टीम इंडिया

भारतीय टीम की बात करें तो वह WTC पॉइंट्स टेबल में फिलहाल पांचवें स्थान पर मौजूद है। भारत ने अब तक 9 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 4 में जीत, 4 में हार और 1 मैच ड्रॉ रहा है। भारत का पॉइंट्स प्रतिशत इस वक्त 48.15 है। न्यूजीलैंड 6 मैचों में 4 जीत और 72.22 PCT के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि बांग्लादेश की टीम 4 मैचों में 2 जीत दर्ज कर चौथे स्थान पर काबिज है। इंग्लैंड 13 मैचों में 4 जीत के साथ 7वें स्थान पर चल रहा है।

इसीलिए कहा जा रहा है कि अगर भारतीय टीम श्रीलंका को उसी के घर में 2-0 से हराने में कामयाब होती है, तो उसे रैंकिंग में जबरदस्त फायदा होगा और वह तीसरे स्थान पर पहुंच सकती है और एकबार फिर से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हाथ आजमाने की रेस में शामिल हो सकती है। हालांकि, पिछले कुछ टेस्ट मैचों के अनुभव के हिसाब से श्रीलंका को उसके घर में हराना आसान नहीं होगा और एक भी हार भारत को भारी नुकसान पहुंचा सकती है।

Sl vs ind test series wtc points table icc ranking update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 29, 2026 | 01:49 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • Pakistan Cricket Team
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.