-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Roston Chase Named As West Indies Test Captain
वेस्टइंडीज टीम को टेस्ट क्रिकेट के लिए मिला नया कप्तान, इस ऑलराउंडर खिलाड़ी को दी गई कमान
- Written By: उज्जवल सिन्हा
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने टेस्ट क्रिकेट के लिए रोस्टन चेज को नया कप्तान नियुक्त किया है। वहीं उपकप्तान के जोमेल वारिकन को बनाया है। वेस्टइंडीज इस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पहली सीरीज ऑस्ट्रेलिया के साथ खेलेगी।

रोस्टन चेज (फोटो-सोशल मीडिया)
वेस्टइंडीज क्रिकेट ने टेस्ट के लिए नए कप्तान की घोषणा कर दी है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने जून में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज के लिए रोस्टन चेज को कप्तान नियुक्त किया है। वहीं जोमेल वारिकन को टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। यह सीरीज दोनों टीमों के लिए नए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की पहली सीरीज होगी।
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि 16 मई 2025 को हुई बैठक के दौरान सर्वसम्मति से इस नियुक्तियों को मंजूरी दी गई। कप्तान और उप कप्तान की नियुक्ति का फैसला एक खास प्रक्रिया के बाद लिया गया। जिसमें खिलाड़ियों के प्रदर्शन, नेतृत्व श्रमता और टीम के भविष्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया।
शाई होप ने टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी करने से किया मना
उन्होंने रोस्टन चेज को कप्तान नियुक्त किया। जिन्होंने पिछला टेस्ट दो साल पहले खेला था। अब उन्हें क्रेग ब्रैथवेट की जगह ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। क्रेग ब्रैथवेट ने मार्च कप्तानी छोड़ दिया था। जिसके बाद अब क्रिकेट वेस्टइंडीज ने नए कप्तान का ऐलान किया है। कैरेबियाई क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि मौजूदा वनडे और टी20 कप्तान शाई होप ने टेस्ट टीम की कप्तानी संभालने से विनम्रतापूर्वक इनकार कर दिया, ताकि वो लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में ज्यादा दे सके।
सम्बंधित ख़बरें
WI vs PAK: पाकिस्तान की विदेशी सरजमीं पर शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 90 रन से हराकर WTC में पहुंचाया सबसे नीचे
WI vs PAK: वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बना ऐसा अनोखा रिकॉर्ड
WI vs NZ 5th ODI: हेटमायर और रदरफोर्ड की तूफानी पारियों से वेस्टइंडीज की जीत, न्यूजीलैंड ने 3-2 से जीती सीरीज
वेस्ट इंडीज के महान क्रिकेटर गैरी सोबर्स का निधन, 89 की उम्र में ली अंतिम सांस, क्रिकेट जगत में शोक की लहर
कप्तानी के कई थे दावेदार
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने कहा कि टीम कई उम्मीदवारों को चयनित किया गया था। जिनमें कप्तानी के गुण दिखते हैं। उनमें जॉन कैंपबेल, टेविन इमलाच, जोशुआ डी सिल्वा, जस्टिन ग्रीव्स, रोस्टन चेज और जोमेल वारिकन शामिल थे। इसमें से चेज को कप्तान बनाया गया और जोमेल वारिकन को उपकप्तान बनाया गया।
रोस्टन चेज ने 49 टेस्ट में 26.33 की औसत से 2265 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने पांच शतक भी लगाए हैं। वहीं उन्होंने गेंद के साथ 85 विकेट चटकाए हैं। गेंदबाजी में उन्होंने 2019 में ब्रिजटाउन में इंग्लैंड के खिलाफ 60 रन देकर 8 विकेट लिया था। जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
वेस्टइंडीज टीम के हेड कोच डैरेन सैमी ने नए टेस्ट कप्तान के लिए अपना पूरा समर्थन जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि मैं इस नई नियुक्ति का पूरा समर्थन करता हूं। हमारे नए कप्तान ने न सिर्फ अपने साथियों का सम्मान हासिल किया है, बल्कि वह इस जिम्मेदारी की गंभीरता को भी समझते हैं। उन्होंने ऐसा नेतृत्व दिखाया है जो इस टीम को आगे ले जा सकता है।
Roston chase named as west indies test captain
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














