9 साल पहले इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था तिहरा शतक, अब उस खिलाड़ी की टीम इंडिया में हुई वापसी; अंग्रेज के खिलाफ गदर मचाने को है तैयार

करुण नायर लंबे समय के बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ तिहरा शतक जड़ा था। अब फिर उसी टीम के खिलाफ वापसी करने जा रहे हैं।
9 साल पहले इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था तिहरा शतक, अब उस खिलाड़ी की इंडिया टीम में हुई वापसी; अंग्रेज के खिलाफ गदर माचने को है तैयार
करुण नायर (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

नागपुर: बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया ए की टीम का ऐलान कर दिया है। भारत की सीनियर टीम से पहले युवा खिलाड़ी वहां इंग्लैंड लॉयंस के साथ दो अनाधिकारिक टेस्ट मैच खेलेंगे। उसके बाद वो भारतीय टीम के साथ इंट्रा स्क्वाड मैच खेलेंगे। भारत के लिए रेड बॉल टीम में करुण नायर की वापसी 8 साल बाद हुई है।

करुण नायर ने भारत के लिए 2016 में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के सामने चेन्नई के मैदान में 303 रनों की नाबाद पारी खेलकर टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक बनाने का कारनामा किया था। उसके बाद वो अपना ये फॉर्म बरकरार नहीं रख सके। जिसके बाद उनको टीम इंडिया से 2017 में बाहर कर दिया गया था।

भारतीय टीम से बाहर होने के बाद करुण नायर ने हार नहीं मानी और लगातार घरेलू क्रिकेट खेलते रहे। हालांकि इस दौरान उनका प्रदर्शन औसतन रहा। लेकिन इस सीजन में करुण नायर ने अपने बल्ले से ऐसा कहर बरपाया कि सभी को सोचने पर मजूबर कर दिया।

इस सीजन में करुण नायर ने मचाया है तहलका

करुण ने विजय हजारे ट्रॉफी में इस सीजन 8 मैचों में 779 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 389 का रहा। वहीं उन्होंने रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में 16 पारियों में 863 रन बनाए और विदर्भ को रणजी ट्रॉफी का खिताब जिताया। इसके अलावा उन्होंने सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में 177 की स्ट्राइक रेट से 255 रन बनाए।

करुण नायर का टेस्ट करियर

अब करुण नायर की वापसी इंडिया ए टीम में हो गई है। अगर नायर इसमें अच्छा परफॉर्म करते हैं तो उन्हें इंडिया टीम में भी शामिल किया जा सकता है। नायर ने अब तक भारत के लिए छह टेस्ट मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 62.33 की शानदार औसत से 374 रन बनाए हैं। गौरतलब है कि अगर उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में चुना जाता है, तो यह उनकी टेस्ट टीम में लगभग आठ वर्षों के बाद वापसी होगी। करुण नायर ने दिसंबर 2016 में चेन्नई टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 303 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी, जो उन्हें आज भी चर्चा में बनाए रखती है।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारत ए टीम

अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, करुण नायर, ध्रुव जुरेल (उपकप्तान) (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, इशान किशन (विकेटकीपर), मानव सुथार, तनुष कोटियन, मुकेश कुमार, आकाश दीप, हर्षित राणा, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, रुतुराज गायकवाड़, सरफराज खान, तुषार देशपांडे, हर्ष दुबे

इंडिया ए का इंग्लैंड दौरे पर कार्यक्रम

क्रम संख्या दिनांक (प्रारंभ) दिनांक (समाप्ति) समय (स्थानीय) मैच स्थान
1 शुक्रवार, 30 मई 2025 सोमवार, 02 जून 2025 सुबह 10:00 बजे पहला प्रथम श्रेणी मैच कैंटरबरी
2 शुक्रवार, 06 जून 2025 सोमवार, 09 जून 2025 सुबह 10:00 बजे दूसरा प्रथम श्रेणी मैच नॉर्थहैम्पटन
3 शुक्रवार, 13 जून 2025 सोमवार, 16 जून 2025 सुबह 10:00 बजे इंट्रा-स्क्वाड मैच बेकनहम
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com