- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rohit Sharma Talked About Rishabh Pant Tactical Move In T20 World Cup 2024 Final Match
टी20 विश्वकप के फाइनल में ऋषभ पंत ने दिखाई थी चतुराई, कप्तान रोहित शर्मा ने किया बड़ा खुलासा
रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने बारबाडोस में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब साउथ अफ्रीका को हराकर जीता था। इस फाइनल मुकाबले में प्रोटियाज के आखिरी पांच ओवर में केवल 30 रन की जरूरत थी, लेकिन उस समय भारत ने छोटा से ब्रेक लिया था, जिसके पीछे की वजह पंत थे।
- Written By: मृणाल पाठक

रोहित शर्मा और ऋषभ पंत (सौजन्यः सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: 2024 का टी20 वर्ल्ड कप भारत के लिए काफी खास रहा, जहां भारत ने 17 साल बाद खिताब अपने नाम किया था। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका के साथ खेला गया। जिसमें एक समय ऐसा भी आया था जब भारत हारते हुए दिखाई दे रहा था। लेकिन अब टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि कैसे ऋषभ पंत से अपने सूझबूझ का इस्तेमाल करते हुए प्रोटियाज बल्लेबाजों की लय बिगाड़ने में अहम भूमिका निभाई थी।
दरअसल, रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने बारबाडोस में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब साउथ अफ्रीका को हराकर जीता था। इस फाइनल मुकाबले में प्रोटियाज के आखिरी पांच ओवर में केवल 30 रन की जरूरत थी, लेकिन उस समय भारत ने छोटा से ब्रेक लिया था, जिसके पीछे की वजह पंत थे।
कपिल शर्मा शो में रोहित शर्मा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह और शिवम दुबे आए थे। उस समय रोहित ने पंत की रणनीति के बारे में बताया कि कैसे पंत ने घुटने पर चोट है कहते हुए छोटा सा ब्रेक लिया था, ताकि साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों का लय बिगड़ सके।
सम्बंधित ख़बरें
ऋषभ पंत के सपोर्ट में उतरा पूर्व दिग्गज, कहा- वो उप-कप्तान बने रहने के हकदार थे
हार से निराश ऋषभ पंत के बिगड़े बोल, LIVE इंटरव्यू में दे दी गाली, BCCI का एक्शन तय! देखें VIDEO
अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, कई नए चेहरों की हुई एंट्री, विराट-रोहित को भी मिली जगह
ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
Rohit Sharma said “South Africa needed 30 runs off 30 balls – there was a small break, Pant used his intelligence to pause the game – he had a knee injury, so he had his knee taped which helped slow down the game – because game was fast paced, at that moment the batter want the… pic.twitter.com/HDl1kJEuIX — Johns. (@CricCrazyJohns) October 5, 2024
रोहित ने कहा- ”साउथ अफ्रीका के पास बहुत सारे विकेट बचे थे और उनके बल्लेबाज भी सेट थे। जिसे देखकर हम तनाव में आ रहे थे, लेकिन एक कप्तान को उस समय दृढ़ निश्चय रहना चाहिए। उस समय प्रटियाज को 30 गेंदों में 30 रन की जरूरत थी। तब ऋषभ पंत ने अपना दिमाग चलाया और उनके घुटने में चोट है और उन्हें उस पर टेप लगाना है यह कहते हुए ब्रेक लिया।”
वह आगे कहते हैं- ”उस समय बल्लेबाज चाहता है कि गेंद जल्द फेंकी जाए क्योंकि वह लय में रहता है और हम उसी लय को तोड़ना चाहते हैं। मैं उस समय फील्ड सेट कर रहा था और गेंदबाज से बात कर रहा था, तभी मैंने पंत को यह करते हुए देखा। हालांकि मैं यह नहीं कह रहा कि ये ही जीत का कारण था, लेकिन ऐसा हो भी सकता है।”
यह भी पढ़ें- बिहार के CM नीतीश कुमार ने महिला एशियाई चैंपियंस हॉकी ट्रॉफी 2024 के “लोगो और मस्कट” का किया अनावरण
जानकारी के लिए बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी की थी। इस मुकाबले में विराट कोहली ने 76 रन की शानदार पारी खेली थी। उनके इस दमदार पारी के बदौलत ही भारत 20 ओवर में 176 रन बनाने में कामयाब हो पाया था। जिसके बाद लक्ष्य का पीछे करने उतरे साउथ अफ्रीका की टीम एक समय जीत की दहलीज पर पहुंच गई थी, लेकिन फिर भारत ने वापसी करते हुए मुकाबला 7 रन से जीत लिया और ट्रॉफी अपने नाम की।
Rohit sharma talked about rishabh pant tactical move in t20 world cup 2024 final match
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
FASTag स्कैन न हो तो टेंशन खत्म, अब बिना Toll दिए निकल सकते हैं आगे, जानिए सरकारी नियम
May 21, 2026 | 05:08 AMचीन में इंसानों की नौकरी खा जाएंगे Robots? 2035 तक फैक्ट्रियों में दिख सकते हैं 2.4 करोड़ Humanoid Machines
May 21, 2026 | 03:06 AMIPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
May 21, 2026 | 12:20 AMAaj Ka Rashifal 21 May 2026: तुला और मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वृषभ और कुंभ राशि वाले बरतें सावधानी
May 21, 2026 | 12:17 AMGovernment Job 2026: CSIR-CIMFR में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं-IIT पास कर सकते हैं आवेदन
May 20, 2026 | 11:10 PMCSBC Constable Operator Exam 2026: कांस्टेबल ऑपरेटर और जीडी परीक्षा की तारीख घोषित, जानें कब होगा एग्जाम
May 20, 2026 | 11:08 PMविदेश से लौटते ही एक्शन में दिखेंगे PM मोदी, ईंधन संकट के बीच बुलाई कैबिनेट की बैठक
May 20, 2026 | 11:06 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














