बिहार के CM नीतीश कुमार ने महिला एशियाई चैंपियंस हॉकी ट्रॉफी 2024 के "लोगो और मस्कट" का किया अनावरण

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को महिला एशियाई चैंपियंस हॉकी ट्रॉफी 2024 के लोगो और मस्कट 'गुड़िया' का अनावरण किया, जो 11 से 20 नवंबर, 2024 तक नए राजगीर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर खेल प्रशासन और हॉकी से जुड़ी कई हस्तियां मौजूद थीं।
नीतीश कुमार ने बिहार में महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए लोगो और शुभंकर का अनावरण किया
नीतीश कुमार (सौजन्य-एक्स)
Published on
Updated on

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को महिला एशियाई चैंपियंस हॉकी ट्रॉफी 2024 के लोगो और मस्कट 'गुड़िया' का अनावरण किया, जो 11 से 20 नवंबर, 2024 तक नए राजगीर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर खेल प्रशासन और हॉकी से जुड़ी कई हस्तियां मौजूद थीं, जिनमें बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रन शंकरन और हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह शामिल थे।

इस समारोह में भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे और उप-कप्तान नवनीत कौर ने भी अपनी गरिमा को बढ़ाया। बिहार का ऐतिहासिक शहर राजगीर एशिया की हॉकी टीमों का स्वागत करने के लिए तैयार है, जो 11 से 20 नवंबर 2024 तक महाद्वीपीय गौरव के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी, जो राज्य की खेल विरासत में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

ऐसा है लोगो

हिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए लोगो के डिजाइन में बोधि वृक्ष है, जो बिहार की आध्यात्मिक विरासत से गहराई से जुड़ा हुआ प्रतीक है। इसकी आपस में जुड़ी शाखाएं विकास और लचीलेपन को दर्शाती हैं, जो एक एथलीट के सफर को दर्शाती हैं।

समारोह के दौरान शुभंकर "गुड़िया" का भी अनावरण किया गया। बिहार में युवा लड़कियों को प्यार से संबोधित करने के लिए आमतौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला एक ये शब्द, गुड़िया सभी उम्र की महिलाओं के साथ इमोशनल रूप से जुड़ता है। लुप्त होने की कगार में एक पक्षी गौरैया से प्रेरित मस्कट बिहार की प्राकृतिक विरासत को दर्शाता है।

फुमियो ओगुरा

हॉकी इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार फुमियो ओगुरा ने कहा, "महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का लोगो और मस्कट बिहार की विरासत और महिलाओं के खेल की भावना को खूबसूरती से दर्शाता है। हम बिहार सरकार, हॉकी इंडिया और अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के उनके अमूल्य समर्थन के लिए आभारी हैं।"

रवींद्रन शंकरन

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रन शंकरन ने कहा, "हम राजगीर में इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का स्वागत करते हुए रोमांचित हैं, जो बिहार के खेलों के लिए एक गंतव्य बनने के सफर में एक और महत्वपूर्ण कदम है। मस्कट गुड़िया का अनावरण एक विशेष पल है क्योंकि यह हमारे एथलीटों और बिहार के लोगों दोनों की ताकत और भावना को दर्शाता है। हम खेल प्रतिभा और बुनियादी ढांचे को बढ़ाने में जबरदस्त प्रगति कर रहे हैं, और यह आयोजन उस प्रगति का प्रमाण है।"

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com