-
सोम, 6 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rohit Sharma And Virat Kohli Will Not Play Odi Series Against Sri Lanka
श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे रोहित और विराट, केएल राहुल को मिल सकती है कमान
- Written By: शानू शर्मा
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और चैम्पियन बल्लेबाज विराट कोहली को अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला से आराम दिया जा सकता है और केएल राहुल या हार्दिक पंड्या इस प्रारूप में कप्तानी कर सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि रोहित और विराट ने बीसीसीआई से लंबा ब्रेक मांगा है।

नई दिल्ली : अगस्त महीने में श्रीलंका के साथ होने वाली तीन एकदिवसीय मैचों श्रृंखला में कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम देकर भारतीय क्रिकेट टीम अपने कुछ युवा और ऐसे खिलाड़ियों को आजमाना चाहती है, जिनको वनडे क्रिकेट खेलने का अधिक मौका नहीं मिल रहा है। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली एक दिवसीय मैचों की सीरीज में विराट कोहली के साथ-साथ भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया जा सकता है और उनकी जगह किसी और को कप्तानी का कार्यभार सौंपा जा सकता है।
खेल सूत्रों से मिली जानकारी में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और चैम्पियन बल्लेबाज विराट कोहली को अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला से आराम दिया जा सकता है और केएल राहुल या हार्दिक पंड्या इस प्रारूप में कप्तानी कर सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि रोहित और विराट ने बीसीसीआई से लंबा ब्रेक मांगा है।
दोनों ने की है ब्रेक की मांग
ऐसा कहा जा रहा है कि चूंकि दोनों आईपीएल की शुरूआत से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं और इन दोनों खिलाड़ियों लगातार टिकट खेलने की वजह से ब्रेक की मांग की है। 37 बरस के रोहित ने छह महीने से ब्रेक नहीं लिया है। उन्होंने दिसंबर जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से लगातार खेला है। उसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला, आईपीएल और टी20 विश्व कप शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
फिटनेस से लेकर फिनिशिंग तक… विराट कोहली की 10 ऐसी खूबियां जो हर किसी को करती हैं प्रेरित
IND A vs SL A Final: श्रीलंका से बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला
हार्दिक पंड्या का खराब दौर बरकरार, अफगानिस्तान के बाद इंग्लैंड सीरीज से बाहर, कोहली पर भी आया बड़ा अपडेट
शुभमन गिल ने रचा इतिहास: शिखर धवन और विराट कोहली को पछाड़कर निकले आगे, इस चक्कर में चूके दोहरा शतक
बोर्ड के एक सूत्र ने बताया, ‘‘ चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे तैयारी के लिये काफी है। इसके बाद अगले कुछ महीने दोनों टेस्ट को प्राथमिकता देंगे, क्योंकि भारत को सितंबर से जनवरी के बीच दस टेस्ट खेलने हैं।”
केएल राहुल भी बन सकते हैं कप्तान
ऐसे में केएल राहुल के लिए वनडे टीम में वापसी का एक बड़ा मौका होगा। वहीं उनको टीम इंडिया की कप्तानी भी सौंपे जाने की संभावना है, क्योंकि अगर ऑलराउंर हार्दिक पंड्या वनडे मैचों में खेलने को लेकर उत्सुक नहीं होंगे तो ऐसी स्थिति में विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को टीम इंडिया की कप्तानी भी सौंपी जा सकती है।
-एजेंसी इनपुट के साथ
Rohit sharma and virat kohli will not play odi series against sri lanka
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हादसे के इंतजार में नागपुर महानगर पालिका? व्यस्ततम इलाके में जर्जर इमारत को लेकर प्रशासन ने साध रखी है चुप्पी
Jul 06, 2026 | 02:38 PMMonsoon Hair Care Tips: मानसून में हेयर फॉल और ऑयली स्कैल्प से बचने के लिए अपनाएं ये असरदार उपाय
Jul 06, 2026 | 02:30 PMअग्निवीरों के लिए बड़ा अपडेट! 25% नहीं, अब ज्यादा जवान हो सकते हैं परमानेंट, सरकार के पास पहुंचा प्रस्ताव
Jul 06, 2026 | 02:29 PMचैंपियन ऑस्ट्रेलिया पर हुई करोड़ों की बारिश! हारकर भी इंग्लैंड ले गई मोटी रकम; जानें भारत के हिस्से कितना आया?
Jul 06, 2026 | 02:29 PMदेसाईगंज रेत घाट घोटाला: 6 लाख ब्रास अवैध खनन का दावा, ईडी से जांच की मांग
Jul 06, 2026 | 02:28 PMखतरे की घंटी है एशिया की सबसे बड़ी अजनी रेलवे क्वार्टर बदहाली पर, CRMS ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा
Jul 06, 2026 | 02:24 PM8th Pay Commission: भुवनेश्वर में 8वें वेतन आयोग की बड़ी बैठक, क्या कर्मचारियों के लिए आएगी खुशखबरी?
Jul 06, 2026 | 02:24 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:32 PM
आगरा के होटल से हिंदू लड़की का VIDEO वायरल, शहर में भारी बवाल; हिंदू महासभा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Jul 05, 2026 | 09:17 PM
पैर फ्रैक्चर का इलाज कराने गए युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:05 PM
Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM














