-
गुरु, 18 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Virat Kohli Picks Chris Gayle As Best T20 Opener Over Rohit Sharma Rcb Video This Or That Game
रोहित शर्मा या फिर क्रिस गेल, कौन है बेस्ट ओपनर? विराट कोहली ने दिया सटीक जवाब
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Virat Kohli: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। सीजन के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी।

क्रिस गेल और रोहित शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
Virat Kohli on Chris Gayle and Rohit Sharma: टी20 क्रिकेट में दुनिया के सबसे बेहतरीन ओपनर को लेकर अक्सर बहस देखने को मिलती है। कुछ लोग रोहित शर्मा को इस फॉर्मेट का सबसे खतरनाक बल्लेबाज मानते हैं, तो वहीं कई फैंस क्रिस गेल को टी20 क्रिकेट का असली बादशाह मानते हैं। इसी सवाल का जवाब जब भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से पूछा गया तो उन्होंने रोहित शर्मा की जगह वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल को टी20 क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ ओपनर बताया। कोहली का यह जवाब सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बन गया।
सोशल मीडिया वीडियो में सामने आया जवाब
यह दिलचस्प खुलासा उस समय हुआ जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में विराट कोहली ‘This or That’ नाम का मजेदार गेम खेलते हुए नजर आए। इस गेम में उन्हें दो खिलाड़ियों के नाम दिए जाते हैं और उनमें से एक खिलाड़ी को चुनना होता है।
सबसे पहले कोहली से एडम गिलक्रिस्ट और सुनील नरेन के बीच चुनने को कहा गया। इस पर उन्होंने बिना ज्यादा सोचे एडम गिलक्रिस्ट को चुना। इसके बाद गिलक्रिस्ट और ट्रैविस हेड के बीच मुकाबला रखा गया, जिसमें कोहली ने टी20 फॉर्मेट को ध्यान में रखते हुए ट्रैविस हेड को बेहतर विकल्प बताया। आखिर में मुकाबला रोहित शर्मा और क्रिस गेल के बीच आकर रुक गया। कुछ पल सोचने के बाद विराट कोहली ने क्रिस गेल को चुनते हुए उन्हें टी20 क्रिकेट का सबसे बेहतरीन ओपनर बताया।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs AFG: शतकवीर ईशान किशन वनडे फॉर्मेट में वापसी पर बेहद खुश, कहा- जर्सी दोबारा पहनकर गर्व महसूस हो रहा
IPL 2027: इस तारीख से शुरू हो सकता है आईपीएल 2027, फाइनल मैच को लेकर बड़ा अपडेट, कितनी होगी मैच की संख्या?
‘टीम के प्रदर्शन में कोई कमी नहीं थी’, डीआर कांगो के खिलाफ ड्रॉ के बाद रोनाल्डो ने किया पुर्तगाल का बचाव
IND vs AFG 2nd ODI: 400+ स्कोर के बाद भी भारत के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, पूरे ओवर खेलने से पहले सिमटी पारी
Best T20 opener according to Virat Kohli? 👀 Watch This or That ft. Virat, on Emmvee presents RCB Shorts. 📹#PlayBold #ನಮ್ಮRCB pic.twitter.com/JlEGDcwcYm — Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) March 15, 2026
टी20 क्रिकेट में क्रिस गेल का शानदार रिकॉर्ड
क्रिस गेल को टी20 क्रिकेट का सबसे विस्फोटक बल्लेबाज माना जाता है। उन्होंने इस फॉर्मेट में कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं जिन्हें तोड़ना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं है। वेस्टइंडीज के इस पूर्व सलामी बल्लेबाज के नाम टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। गेल ने सभी टी20 फॉर्मेट को मिलाकर 455 पारियों में कुल 14562 रन बनाए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने आईपीएल में 142 मैचों में 4965 रन बनाए हैं।
इसके अलावा आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी क्रिस गेल के नाम दर्ज है। साल 2013 में उन्होंने पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 175 रन की नाबाद पारी खेलकर इतिहास रच दिया था।
रोहित शर्मा का भी शानदार रिकॉर्ड
हालांकि रोहित शर्मा भी टी20 क्रिकेट के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल हैं। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 159 मैचों की 151 पारियों में 4231 रन बनाए हैं। वहीं आईपीएल में भी उनका रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। रोहित ने अब तक 272 मैचों की 267 पारियों में 7046 रन बनाए हैं और कई बार अपनी टीम को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई है।
ये भी पढ़ें: ‘सोशल मीडिया छोड़, खेल पर ध्यान दे…’, 3 बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक को कोच गंभीर से मिली थी ये सलाह
विराट कोहली अब जल्द ही एक बार फिर मैदान पर खेलते हुए नजर आएंगे। उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मैच 28 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा और फैंस को कोहली से एक बार फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
Virat kohli picks chris gayle as best t20 opener over rohit sharma rcb video this or that game
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राजधानी से 3 साल में 1968 बच्चियां लापता, उमंग सिघार का सरकार पर हमला- बेटी बचाओ सिर्फ विज्ञापनों तक सीमित
Jun 18, 2026 | 01:42 PMबिना लाइसेंस चलाइए नया Electric Scooter, 80Km रेंज, स्टाइलिश लुक और शानदार कीमत
Jun 18, 2026 | 01:41 PMIND vs AFG: शतकवीर ईशान किशन वनडे फॉर्मेट में वापसी पर बेहद खुश, कहा- जर्सी दोबारा पहनकर गर्व महसूस हो रहा
Jun 18, 2026 | 01:39 PMभंडारा-गोंदिया विधान परिषद चुनाव आज, 457 मतदाता तय करेंगे उम्मीदवारों की किस्मत
Jun 18, 2026 | 01:37 PM‘कांग्रेस मुक्त’ भूल जाइए, अब देश में शुरू हुआ ‘विपक्ष मुक्त भारत’ अभियान! क्षेत्रीय दलों में मची महा-बगावत
Jun 18, 2026 | 01:36 PMनागपुर में स्मार्ट मीटर को लेकर खुलासा, प्रीपेड नहीं पोस्टपेड मीटर लगाए जा रहे; पुराने मीटर बदलना अनिवार्य
Jun 18, 2026 | 01:30 PMएक-दो नहीं 5वीं बार शिवसेना में बगावत! जानें बालासाहेब के दौर से शिंदे तक कब-कब टूटी पार्टी
Jun 18, 2026 | 01:29 PMवीडियो गैलरी

क्या शिवसेना में बगावत बन चुकी है परंपरा? 1991 से 2026 तक विद्रोह की पूरी टाइमलाइन- VIDEO
Jun 17, 2026 | 11:04 PM
अयोध्या में महिलाओं की निजता पर भी टैक्स? सरयू घाट के चेंजिंग रूम का यह सच जानकर भड़क उठे लोग, देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:44 PM
इंदौर में ₹29 लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला फौजी, वारदात के बाद गया मंदिर; पुलिस ने किया गिरफ्तार, VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:29 PM
अगर हमें सुरक्षा नहीं मिली तो… UP के वकीलों का फूटा गुस्सा, प्रयागराज में निकाला जुलूस; देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:13 PM
नाविकों की मौत से ट्रेड डील तक, 16 महीने बाद आमने-सामने मोदी-ट्रंप! किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
Jun 17, 2026 | 07:31 PM
रांची में RSS कार्यालय पर हुआ हमला, पेट्रोल बम से कार्यालय जलाने की साजिश! देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 02:36 PM













