- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rohit Sharma 5 Decision Which Became The Reason For India Defeat In 1st Test Against New Zealand
रोहित शर्मा के वो 5 फैसले जिन्होंने बेंगलुरु टेस्ट में भारत को किया बेहाल, 36 साल बाद न्यूजीलैंड ने किया कमाल
- Written By: मृणाल पाठक
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट में भारतीय टीम को हार को 8 विकेट से सामना करना पड़ा। ऐसे में हम यहां बात कर रहे हैं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के कुछ ऐसे फैसलों के बारे में जो भारत की हार की वजह बने।

रोहित शर्मा (सौजन्यः एक्स)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम को हार को सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले को 8 विकेट से जीतकर 36 साल बाद नया कारनामा किया है। वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कुछ ऐसे फैसले किए, जो भारत के हार की वजह बनी।
दरअसल, टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला जीतना काफी अहम था, लेकिन इस हार की वजह से टीम को काफी नुकसान हुआ है। पहली पारी में भारतीय टीम महज 46 रन पर ही आउट हो गई थी और वहीं से भारत हार की तरफ बढ़ गया था। जिसके बाद खुद कप्तान रोहित ने भी माना कि उनके कुछ फैसले गलत साबित किया। तो चलिए जानते हैं क्या थे वो फैसले…
टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसले
आमतौर पर टेस्ट क्रिकेट चौथी पारी में बल्लेबाजी ना करनी पड़े इसके लिए टॉस जीतने वाला कप्तान पहले बल्लेबाजी करने के निर्णय लेता है। क्योंकि चौथी पारी में विकेट टूट जाता है और बल्लेबाजी मुश्किल हो जाती है। रोहित शर्मा ने भी शायद ये ही बात ध्यान में रखी, लेकिन कभी-कभी प्लेइंग कंडिशन्स, मौसम और पिच की नमी का भी ध्यान देना होता है। कप्तान रोहित शर्मा से यहीं पर चूक हुई। बेंगलुरु में बारिश हुई थी, पिच में नमी थी। इसके बावजूद रोहित ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उधर दूसरी तरफ न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने कंडिशन्स का भरपूर फायदा उठाया और भारतीय टीम को 46 रन पर ढेर कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
IPL के इस ‘खराब क्लब’ में विराट कोहली ने बनाई जगह, शिखर धवन को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे, देखें लिस्ट
राष्ट्रपति भवन में चमकीं हरमनप्रीत कौर, लेकिन क्यों नदारद रहे हिटमैन रोहित शर्मा? जानें इसके पीछे की बड़ी वजह
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को मिला पद्म श्री, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
कभी करियर खत्म होने की थी चर्चा, अब IPL में चमके सौरभ दुबे; दिग्गज बल्लेबाजों की उड़ा दी गिल्ली
पेस विकेट पर खेलाए 3 स्पिनर्स
रोहित शर्मा की दूसरी बड़ी गलती टीम इंडिया की प्लेइंग 11 चुनने में हुई है। बेंगलुरु में पेस विकेट पर उन्होंने 3 स्पिनर्स को खेलाया, जो गलत साबित हुआ। पेसर्स की पिच पर स्पिनर को खेलाना रोहित की सबसे बड़ी भूल में से एक है। हालांकि इसमें टीम मैनेजमेंट की भी गलती मानी जा सकती है।
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: 1988 के बाद न्यूजीलैंड ने दर्ज की पहली जीत, भारत को 8 विकेट से हराया
विराट कोहली की पोजीशन में बदलाव
विराट कोहली हमेशा से टेस्ट में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए आए हैं। लेकिन बेंगलुरु टेस्ट में उन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। विराट कोहली को टीम से काफी उम्मीदें थी, लेकिन वह इस पर खरे नहीं उतरे और शून्य पर चलते बने। हालांकि भारत की दूसरी पारी में तीसरे नंबर पर ही खेलते हुए विराट ने साल 2024 का पहला अर्धशतक भी लगया।
कप्तान ने छोड़ें दो कैच
इतना ही नहीं रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में खराब फील्डिंग भी की है। उन्होंने भारत की गेंदबाजी के दौरान दो अहम कैच छोड़े। क्रिकेट की दुनिया में यह कहा जाता है कि कैच ही मैच जीतने और हारने की वजह बनता है। ऐसे में यह वजह भी भारत के हार की हो सकती है कि कप्तान ने दो कैच छोड़ दिए।
नहीं किया अश्विन का सही इस्तेमाल
टेस्ट क्रिकेट में अक्सर हम देखते हैं कि जो पिच पहली पारी में फास्ट गेंदबाजों को स्पोर्ट कर रही होती है, वो चौथी पारी में स्पिनर्स के लिए मददगार साबित होती है। लेकिन बेंगलुरु टेस्ट की चौथी पारी में कप्तान रोहित शर्मा ने अपने अनुभवी और फ्रंट लाइन स्पिनर रविचंद्रन अश्विन से केवल दो ही ओवर करवाए। वो दो ओवर भी अश्विन ने पारी के आखिर में फेंके।
36 साल बाद न्यूजीलैंड ने जीता टेस्ट
जानकारी के लिए बता दें कि न्यूजीलैंड ने 36 साल बाद भारत के जमीन पर कोई टेस्ट मुकाबला जीता है। कीवी टीम ने आखिरी बार 1988 में भारत में मुकाबला जीता था। ऐसे में कीवी टीम के लिए यह जीत काफी अहम भी है।
Rohit sharma 5 decision which became the reason for india defeat in 1st test against new zealand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Ultraviolette Tesseract का इंतजार हुआ लंबा, अब 2027 में लॉन्च होगा सुपर स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर
May 29, 2026 | 03:09 AMAaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














