- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ind Vs Nz New Zealand Won 1st Test Match Against India And Lead The Series By 1 0 After 1988
IND vs NZ: 1988 के बाद न्यूजीलैंड ने दर्ज की पहली जीत, भारत को 8 विकेट से हराया
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को मात देकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। तीन मैचों की सीरीज में भारत की टीम अब पिछड़ गई है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को मात देकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। 1988 के बाद कीवी टीम ने यह पहली जीत हासिल की है। तीन मैचों की सीरीज में भारत की टीम अब पिछड़ गई है। भारतीय टीम ने इस मैच में 46 और 462 रन बनाएं। वहीं न्यूजीलैंड ने 402 और 107 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया। दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह ने न्यूजीलैंड को परेशान जरूर किया लेकिन अपने टीम को जीत नहीं दिला सके।
बारिश के कारण इस टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल रद्द कर दिया गया था। दूसरे दिन भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 46 रनों पर सिमट गई। जिसमें भारत के लिए ऋषभ पंत ने 20 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने 5 विकेट, ओरुरकी ने 4 और टिम साउदी ने 1 विकेट लेकर भारत को 46 रनों पर समेट दिया।
न्यूजीलैंड ने हासिल की 356 रनों की बढ़त
पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 402 रन बनाए। पहली पारी के लिहाज से उन्होंने 356 रनों की बढ़त हासिल कर ली। न्यूजीलैंड के लिए पहली पारी में रचिन रविंद्र ने 135 रनों की पारी खेली। उसके अलावा डेवोन कॉन्वे ने 91 और टिम साउदी ने 65 रन बनाए। भारत के लिए कुलदीप यादव और जडेजा ने 3-3 विकेट लिया।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: वर्ल्ड कप क्रिकेट में भारत की बादशाहत बरकरार
T20 World Cup में जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बने
T20 World Cup का फाइनल गंवाते ही न्यूजीलैंड के नाम जुड़ा एक अनचाहा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली तीसरी टीम बनी
T20 WC 2026: संजू सैमसन ने रचा इतिहास, ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बनकर कोहली और बुमराह के क्लब में हुए शामिल
यह भी पढ़ें : Rishabh Pant बल्लेबाजी करने के बाद भी नहीं कर रहें विकेटकीपिंग, क्यों ध्रुव जुरेल का सहारा ले रही है भारतीय टीम
दूसरी पारी का हाल
पहली पारी को पीछे छोड़ते हुए दूसरी पारी में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बोर्ड पर 462 रनों का स्कोर लगाया। जिसमें सरफराज खान ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाते हुए 150 रन बनाए। उसके अलावा पंत ने 99, विराट कोहली ने 70, रोहित शर्मा ने 52 रन बनाए। दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने 3 और ओरुरकी ने 3 विकेट लिए।
107 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने संभलकर खेलते हुए 2 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया। जिसमें रचिन रविंद्र ने नाबाद 39 और विल यंग ने नाबाद 45 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया। भारतीय टीम के लिए जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट चटाकए।
Ind vs nz new zealand won 1st test match against india and lead the series by 1 0 after 1988
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
16, 17, 18 अप्रैल….भारत एक बड़ा फैसला लेने जा रहा, विज्ञान भवन में PM मोदी ने किया ऐलान
Apr 13, 2026 | 01:52 PM25,567 करोड़ का CMP या ‘कागजी सपना’? नागपुर में ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर सवाल, 20 साल में एक ईंट नहीं लगी
Apr 13, 2026 | 01:52 PMधुले में अवैध पशु ढुलाई पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 12 वाहन जब्त; 27,500 रुपये जुर्माना भी वसूला
Apr 13, 2026 | 01:51 PMठाणे में नकली CBI ऑफिसर गिरफ्तार, पुलिस की वर्दी, एयर गन और वॉकी-टॉकी लेकर युवाओं को लगा रहा था लाखों का चूना
Apr 13, 2026 | 01:49 PMChaturgrahi Yog: आज वरुथिनी एकादशी पर चतुर्ग्रही योग, वृषभ और मिथुन समेत इन 5 राशि की होगी छप्परफाड़ इनकम!
Apr 13, 2026 | 01:47 PMनोएडा से लेकर फरीदाबाद तक हाहाकार, ‘सैलरी संग्राम’ में धधक उठी सड़कें, कई फैक्ट्रियों में काम बंद
Apr 13, 2026 | 01:46 PMआपदा से निपटने में अब और सक्षम धुले पुलिस, हर थाने को मिली डिजास्टर रिस्पॉन्स किट
Apr 13, 2026 | 01:36 PMवीडियो गैलरी

पटना-पुणे एक्सप्रेस से 167 नाबालिग बच्चे बरामद, मानव तस्करी के संदेह में RPF की कार्रवाई
Apr 12, 2026 | 10:43 PM
मदरसों को 6000 करोड़ और उत्तर बंगाल खाली हाथ…सिलीगुड़ी में पीएम मोदी ने ममता सरकार का खोला कच्चा चिट्ठा!
Apr 12, 2026 | 10:36 PM
चुनावी प्रचार के लिए संसद का विशेष सत्र? नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा- VIDEO
Apr 12, 2026 | 10:29 PM
CM योगी ने बंगाल की धरती से TMC को ललकारा, कही यह बड़ी बात
Apr 12, 2026 | 10:29 PM
पुरी के समंदर किनारे आशा ताई को श्रद्धांजलि, सुदर्शन पट्टनायक ने रेत से बनाई 20 फीट लंबी वीणा- VIDEO
Apr 12, 2026 | 10:22 PM
वोटर नहीं अधिकारों वाले नागरिक बनें, असदुद्दीन ओवैसी ने ममता और BJP को एक साथ घेरा- VIDEO
Apr 12, 2026 | 10:12 PM














