-
सोम, 6 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rohit Sharma 3 Supporting Pillar In T20 World Cup 2024 Rahul Dravid Jay Shah Ajit
रोहित शर्मा के लिए ये तीन शख्स थे बेहद खास, टी20 विश्व कप का दिया श्रेय
- Written By: प्रिया जैस
भारतीय कप्तान को बुधवार को ‘सिएट क्रिकेट रेटिंग अवार्ड्स' में साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। जहां कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप 2024 में जीत दिलाने के लिए हर कदम पर उनका साथ निभाने और मनोबल बढ़ाने वाले उन तीन शख्स का जिक्र किया जो उनके लिए तीन स्तंभ की तरह है।

रोहित शर्मा (सौजन्य-एक्स)
मुंबई: भारतीय कप्तान को बुधवार को ‘सिएट क्रिकेट रेटिंग अवार्ड्स’ में साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। जहां कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने के बाद अपने अनुभव को साझा किया।
स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बुधवार को कहा कि पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़, चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव जय शाह ने परिणामों की चिंता किए बिना खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने के उनके प्रयास में उनका पूरा साथ दिया जिसका नतीजा यह हुआ कि उनकी अगुआई में भारत ने टी20 विश्व कप जीता।
2007 के बाद दूसरा खिताब
रोहित की अगुआई में भारत ने जून में फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर आईसीसी टी20 विश्व कप जीता। भारत का 2007 के बाद यह दूसरा टी20 विश्व खिताब था और रोहित ने बारबाडोस में उस जीत के साथ ही सबसे छोटे प्रारूप में अपने करियर का अंत भी कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
दोहरे शतक और सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री, जानें 19 वाला कनेक्शन
रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हुए शुभमन गिल, वनडे में छठी बार जीता ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड
यह भी पढ़ें- CEAT क्रिकेट रेटिंग पुरस्कार से सम्मानित भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा, विराट कोहली ने जीता ये अवॉर्ड
रोहित ने यहां एक ‘सिएट क्रिकेट रेटिंग अवार्ड्स’ में साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चुने जाने के बाद कहा, ‘‘इस टीम को बदलना और आंकड़ों, परिणामों के बारे में ज्यादा चिंता नहीं करना, यह सुनिश्चित करना मेरा सपना था कि हम ऐसा माहौल बनाएं जहां लोग मैदान पर जाकर ज्यादा सोचे बिना खुलकर खेल सकें।”
रोहित के तीन स्तंभ
रोहित शर्मा ने कहा, ‘‘इसी की जरूरत थी। मुझे अपने तीन स्तंभों से बहुत मदद मिली जो असल में जय शाह, राहुल द्रविड़ (और) चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर हैं।”
Rohit Sharma said "I got a lot of help from my 3 pillars, Mr Jay Shah, Mr Rahul Dravid & chairman of selectors Ajit Agarkar. That was very critical for me to do what I did & not to forget the players, who came in at different points in time – helped the team to achieve what we… pic.twitter.com/oVCYr4KDTq — Johns. (@CricCrazyJohns) August 22, 2024
रोहित ने कहा, ‘‘मैंने जो किया वह मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण था और निश्चित रूप से उन खिलाड़ियों को नहीं भूलना चाहिए जो अलग-अलग समय पर आए और टीम को वह हासिल करने में मदद की जो हमने हासिल किया।”
यह भी पढ़ें- यूएई हो या बांग्लादेश फर्क नहीं पड़ता, इस बार ट्रॉफी का इंतजार खत्म करेगी दीप्ति शर्मा
रोहित ने कहा कि विश्व कप जीतना कुछ ऐसा था जिसे कभी भी शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘(यह) एक ऐसा अहसास था जो हर दिन नहीं आ सकता। जब हमने विश्व कप जीता, तो हम सभी के लिए उस पल का आनंद लेना महत्वपूर्ण था, जिसे हमने काफी अच्छी तरह किया और हमारे साथ जश्न मनाने के लिए हमारे देश को भी धन्यवाद।”
पूरे देश के लिए खास
भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘जितना यह हमारे लिए मायने रखता था, उतना ही यह पूरे देश के लिए भी मायने रखता था। इसे वापस घर लाना और यहां सभी के साथ जश्न मनाकर बहुत अच्छा लगा।”
उन्होंने कहा, ‘‘(यह) एक शानदार अहसास है जिसे कभी भी शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। मुझे नहीं लगता कि यह एक ऐसा अहसास है जिसे व्यक्त किया जा सकता है।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Rohit sharma 3 supporting pillar in t20 world cup 2024 rahul dravid jay shah ajit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
6 जुलाई का इतिहास: नीतिशास्त्री पीटर सिंगर और दादाभाई नौरोजी से जुड़ी अहम घटनाएं
Jul 06, 2026 | 09:38 AMपाकिस्तान के खिलाफ लंदन में फूटा कश्मीरियों का गुस्सा, ‘PoK की आजादी’ के नारों से गूंजा मिलियन मार्च
Jul 06, 2026 | 09:33 AMRoti Intake: दिनभर में कितनी रोटियां खाना है सही? इससे ज्यादा खा रहे हैं तो आज ही बदलें अपनी आदत
Jul 06, 2026 | 09:32 AMCristiano Ronaldo Retirement: फीफा वर्ल्ड कप 2026 होगा रोनाल्डो का आखिरी विश्व कप, रिटायरमेंट पर दिया बयान
Jul 06, 2026 | 09:25 AMShare Market: हफ्ते के पहले दिन बाजार में हरियाली, बढ़त के साथ खुले निफ्टी-सेंसेक्स; बैंक स्टॉक्स में तेज उछाल
Jul 06, 2026 | 09:24 AMसागर: मां ने एक माह की मासूम बच्ची को नाले में फेंका, लोगों ने बचाई जान, प्रेमी के ना अपनाने से नाराज है महिला
Jul 06, 2026 | 09:20 AMनवभारत संपादकीय: आजादी के 250 साल वैश्विक औसत से 6 गुना GDP; जानिए कैसे दुनिया का सबसे समृद्ध देश बना अमेरिका?
Jul 06, 2026 | 09:19 AMवीडियो गैलरी

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:32 PM
आगरा के होटल से हिंदू लड़की का VIDEO वायरल, शहर में भारी बवाल; हिंदू महासभा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Jul 05, 2026 | 09:17 PM
पैर फ्रैक्चर का इलाज कराने गए युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:05 PM
Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM














