-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rohit Kohli Not Give Importance To Domestic Cricket Sachin Tendulkar Dravid And Ganguly Not Do This
RO-KO ने नहीं दी घरेलू क्रिकेट को अहमियत, ऐसा तो सचिन तेंदुलकर, द्रविड और गांगुली ने भी नहीं किया
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत को 3-0 से हार का सामना करना पड़ा है। इस सीरीज में बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा निराश किया है। सबसे बड़ी बात यह है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी अब घरेलू क्रिकेट खेलना भी पंसद नहीं करते हैं।

रोहित शर्मा और विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत को 3-0 से हार का सामना करना पड़ा है। क्लीन स्वीप के बाद पूर्व खिलाड़ियों ने सीनियर खिलाड़ियों की जमकर आलोचना की। इस सीरीज में बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा निराश किया है। सबसे बड़ी बात यह है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी अब घरेलू क्रिकेट खेलना भी पंसद नहीं करते हैं। हालांकि मौजूदा समय में कार्यक्रम भी ज्यादा होते हैं इस कारण भी इन खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट से छूट मिलती है।
ऐसा पहले नहीं था, अगर हम 2007 की बात करें तो जनवरी में भारतीय टीम का दक्षिण अफ्रीका का लंबा दौरा खत्म हुआ था। टीम को इसके बाद तुरंत वनडे विश्व कप की तैयारियों के लिए वेस्टइंडीज के साथ चार मैचों की वनडे सीरीज खेलनी थी। भारत ने 21, 24, 27 और 31 जनवरी को सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला। इसके बाद तुरंत एक फरवरी को टीम के चार मुख्य खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए रवाना हो गए।
सचिन तेंदुलकर, जहीर खान, अजीत अगरकर, और सौरव गांगुली वडोदरा से रवाना होकर मुंबई पहुंचे और उन्होंने 2 से 6 फरवरी तक चलने वाले रणजी ट्रॉफी फाइनल में हिस्सा लिया। उस मैच में सचिन तेंदुलकर ने शतकीय पारी खेली थी। वहीं सौरव गांगुली ने 90 रनों की पारी खेली थी। जहीर खान ने कुछ महत्वपूर्ण विकेट चटकाए थे। जी फाइनल के 48 घंटे के अंदर तेंदुलकर, गांगुली और जहीर को श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेलनी थी और तब ‘कार्यभार प्रबंधन’ चर्चा का विषय नहीं था।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs NZ: मैदान पर फिर होगी भारत-न्यूजीलैंड की टक्कर, टेस्ट, वनडे और T20 सीरीज का पूरा शेड्यूल आया सामने
नवभारत विशेष: व्यापार समझौते से विकास की नई शुरुआत, आज भारत विश्वसनीयता की स्थिति के साथ करता है वार्ता
नवभारत विशेष: वर्ल्ड कप क्रिकेट में भारत की बादशाहत बरकरार
T20 World Cup में जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बने
घरेलू क्रिकेट नहीं खेलना चाहते हैं सीनियर खिलाड़ी
बड़े खिलाड़ियों के घरेलू क्रिकेट में बाहर रहने से सवाल उठने लगे हैं। क्या इन खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट से कोई मलतब नहीं है। या फिर ये लोग घरेलू क्रिकेट खेलना ही नहीं चाहते हैं। कोहली ने अपना पिछला रणजी ट्रॉफी मैच 2013 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ गाजियाबाद में खेला था। इस मैच में वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, आशीष नेहरा, ईशांत शर्मा, सुरेश रैना, मोहम्मद कैफ और भुवनेश्वर कुमार भी शामिल थे। यह शायद आखिरी रणजी ट्रॉफी मैच था जिसमें राष्ट्रीय टीम के इतने सारे खिलाड़ी एक साथ खेल रहे थे। रोहित ने 2015 में अपना पिछला रणजी ट्रॉफी मैच खेला था।
उसके बाद विराट और रोहित ने 1-1 प्रथम श्रेणी मैच खेले। विराट कोहली ने 2017 के श्रीलंका दौरे से पहले भारत ए के लिए एक मैच खेला था। रोहित शर्मा ने 2019 में भारत ए के लिए एक मैच खेला था। इस मुकाबले के बाद ही रोहित ने टेस्ट क्रिकेट में पारी का आगाज करना शुरू किया।
सचिन ने फर्स्ट क्लास में खेले 310 मैच
क्रिकेट के भागवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में 200 टेस्ट के साथ 310 फर्स्ट क्लास मुकाबले भी खेले हैं। अपने व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के बावजूद उन्होंने 24 वर्षों में 110 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले। इसकी तुलना में कोहली ने 32 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं और रोहित ने 2006 के बाद से प्रथम श्रेणी क्रिकेट के 18 वर्षों में 61 मैचों के साथ कुछ बेहतर प्रदर्शन किया है। रोहित और कोहली को हालांकि दो महीने तक आईपीएल के व्यस्त कार्यक्रम से गुजरना पड़ता है। रोहित ने करियर में 448 और कोहली ने 399 मुकाबले खेले हैं।
Rohit kohli not give importance to domestic cricket sachin tendulkar dravid and ganguly not do this
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














