ऋषभ पंत की चोट पर बड़ा अपडेट आया सामने, इस दिन करेंगे मैदान पर वापसी; डेट हुआ कन्फर्म

Rishabh Pant’s Injury Update: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की चोट पर बड़ा अपडेट सामने आया है। वो साउथ अफ्रीका से पहले दिल्ली के रणजी ट्रॉफी खेलते दिखेंगे।
ऋषभ पंत की चोट पर बड़ा अपडेट आया सामने, इस दिन करेंगे मैदान पर वापसी; डेट हुआ कन्फर्म
ऋषभ पंत (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Massive Update On Rishabh Pant’s Injury: भारतीय टीम के धाकड़ विकेटकीपर ऋषभ पंत अपनी पैर की चोट से उबर रहे हैं। उम्मीद है कि वो इस महीने के अंत तक मैदान पर वापसी कर सकते हैं। पंत को इंग्लैंड दौरे के दौरान चोट लगा था। इंग्लैंड में मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान पंत का पैर फ्रैक्टर हो गया था, जिसके बाद उन्हें सीरीज से बाहर होना पड़ा था।

बॉर्डर-गावस्कर के पांचवें मैच के अलावा ऋषभ पंत को चोट के कारण कई मुख्य टूर्नामेंट से भी बाहर रहना पड़ा है। एशिया कप और अभी भारत-वेस्टइंडीज के बीच चल रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज से भी बाहर रहना पड़ा है। इसके अलावा पंत को ऑस्ट्रेलिया दौरे से भी बाहर रहना पड़ेगा। जहां भारतीय टीम को वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है।

बीसीसीआई से क्लीन चिट का इंतजार

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, पंत 15 अक्टूबर से शुरू हो रहे आगामी रणजी ट्रॉफी सीजन में दिल्ली के लिए खेलना चाहते हैं। हालांकि, अब पंत धीरे-धीरे ठीक हो रहे है और जल्द ही वो मैदान पर वापसी करते दिखेंगे। पंत को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने अभी पंत के रिकवरी का आकलन नही किया है। बिना आकलन के पंत को रणजी ट्रॉफी खेलने की अनुमति नहीं मिलेगी।

10 अक्टूबर को मिल सकता है फिटनेस सर्टिफिकेट

बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार, पंत को 10 अक्टूबर तक फिटनेस सर्टिफिकेट मिल सकता है। उनकी रिकवरी में उम्मीद से ज़्यादा समय लगा है, लेकिन अब उनकी हालत में सुधार है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहती, इसलिए अंतिम मंजूरी अभी बाकी है।

25 अक्टूबर के मैच में दिखेंगे खेलते

पंत ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) को जानकारी दी है कि अगर फिटनेस टेस्ट पास कर लेते हैं, तो वह 25 अक्टूबर से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। हालांकि, 15 अक्टूबर से शुरू हो रहे पहले मैच में उनका खेलना मुश्किल माना जा रहा है। डीडीसीए के एक अधिकारी ने बताया कि अगर पंत उपलब्ध रहते हैं तो वह दिल्ली टीम की कप्तानी भी कर सकते हैं।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में होगी वापसी

गौरतलब है कि भारत की अगली टेस्ट सीरीज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 14 नवंबर से शुरू हो रही है। ऐसे में पंत के पास 5 नवंबर से पहले दो रणजी मैच खेलने का मौका रहेगा, जो उनकी वापसी की तैयारी में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उम्मीद है कि पंत साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले फिट हो जाएंगे और मैदान पर खेलते दिखेंगे।