-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ricky Ponting Says Shubman Gill Is Future Captain Of Team India
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले इस दिग्गज खिलाड़ी ने शुभमन गिल को बता दिया कप्तान, नेतृत्व के मामले में हैं बेस्ट
- Written By: उज्जवल सिन्हा
चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने जीत के साथ शुभ शुरुआत कर दी है। बांग्लादेश के खिलाफ शुभमन गिल ने नाबाद शतकीय पारी खेलकर टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी। पोटिंग ने गिल को भविष्य का कप्तान भी बता दिया।

शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने जीत के साथ शुभ शुरुआत कर दी है। बांग्लादेश के खिलाफ शुभमन गिल ने नाबाद शतकीय पारी खेलकर टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी। इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की जमकर प्रशंसा करते हुए उन्हें बेहद प्रेरक व्यक्ति करार दिया जो अपने खेल को अच्छी तरह से समझता है। उन्होंने गिल को भारत का भविष्य का कप्तान भी करार दिया।
भारतीय वनडे टीम के उप कप्तान गिल इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश के खिलाफ शतक बनाकर भारत की छह विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाई थी। पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू में कहा कि पिछले कुछ वर्षों में विशेष कर आईपीएल सत्र के दौरान हमें एक दूसरे से मिलने का मौका मिला। मुझे उनका व्यवहार पसंद है। वह बेहद प्रेरित व्यक्ति लगता है जो बल्लेबाजी के साथ-साथ नेतृत्व के मामले में भी सर्वश्रेष्ठ बनना चाहता है।
पोटिंग ने कहा- गिल सभी फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन करेगा
उन्होंने कहा कि वह बहुत अच्छा इंसान है। एक बेहद मृदुभाषी व्यक्ति। वह खेल में जो कुछ हासिल करना चाहता है उसको लेकर बेहद प्रेरित है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने कहा कि वनडे प्रारूप गिल की बल्लेबाजी शैली के अनुरूप है और उम्मीद जताई कि यह 25 वर्षीय खिलाड़ी जल्द ही टेस्ट क्रिकेट में भी ऐसा प्रदर्शन करेगा। वह पिछले कुछ वर्षों से अंतरराष्ट्रीय स्तर का बेहतरीन खिलाड़ी है। वह टेस्ट क्रिकेट में वनडे की तरह प्रदर्शन नहीं कर पाया है लेकिन सीमित ओवरों की क्रिकेट में पिछले तीन-चार वर्षो में उसने बेजोड़ प्रदर्शन किया है।
सम्बंधित ख़बरें
India vs England T20 Series: लाज बचाने के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां
टेस्ट के बाद अब T20 टीम की बारी, बाबर आजम की फिर हो सकती है कप्तानी में वापसी ! PCB की बड़ी तैयारी
पाकिस्तान के आबिद अली को संग्राम सिंह की खुली चुनौती, एशिया चैंपियन बनने को तैयार भारत का शेर
सैमसन जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज से बाहर, सूर्यवंशी को लगातार तीसरी सीरीज में मौका, रिंकू सिंह-मयंक यादव की वापसी
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
गिल ने पिछली चार पारियों में लगाए हैं दो शतक
भारत के उपकप्तान शुभमन गिल पिछली चार पारियों में दो शतक लगाए हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 101 रनों की पारी खेली। वहीं उससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ बाइलैटरल सीरीज के तीसरे मुकाबले में 112 रनों की शानदार पारी खेली। उससे पहले दूसरे वनडे मुकाबले में 60 रन बनाए। वहीं पहले वनडे में 87 रन की पारी खेली थी। गिल ने चार मैचों में दो शतक और दो अर्धशतक बनाए।
Ricky ponting says shubman gill is future captain of team india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
देश में कुछ भी होता है तो एक्टर्स नहीं बोलते, लेकिन मैं वैसी नहीं हूं; भूमि पेडनेकर ने बॉलीवुड को दिखाया आईना
Jul 09, 2026 | 01:50 PMFirst Date Etiquette: पहली डेट पर बिल कौन भरेगा? बदलते दौर में जानिए क्या सोचते हैं Gen Z
Jul 09, 2026 | 01:50 PMनकली खाद-बीज बेचने वालों की अब खैर नहीं! सरकार ला रही है सख्त कानून, जेल की हवा खाएंगे जालसाज
Jul 09, 2026 | 01:44 PMकॉमनवेल्थ से लेकर ओलंपिक तक! जानिए क्यों दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों की तैयारी में जुटा है भारत ?
Jul 09, 2026 | 01:44 PM7 सितंबर तक टूटने वाली है शिवसेना यूबीटी! रील स्टार हिंदुस्तानी भाऊ का बड़ा दावा, उद्धव ठाकरे को दी चुनौती
Jul 09, 2026 | 01:40 PMनागपुर में 12 जुलाई को आवास योजनाओं का भूमिपूजन; महर्षि वाल्मीकि योजना की अंतिम नीति पर CM फडणवीस से चर्चा
Jul 09, 2026 | 01:35 PMस्कूल या झरना? छतरपुर के गंज प्राथमिक स्कूल में क्लासरूम बना तालाब, जान जोखिम में डालकर बाहर निकले बच्चे
Jul 09, 2026 | 01:35 PMवीडियो गैलरी

कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM














