-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ricky Ponting Praises Jasprit Bumrah Says He Proved Australia Top Order Is Week
रिकी पोंटिंग भी हुए जसप्रीत बुमराह के मुरीद, कहा- उन्होंने हमें कमजोर करने में कोई कसर नहीं छोड़ा
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को खासा दिक्कत में डाला। भारतीय टीम ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज 3-1 से गंवा दी।

रिकी पोंटिंग (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इस सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को खासा दिक्कत में डाला है। भारतीय टीम ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज 3-1 से गंवा दी। सीरीज गंवाने के बाद भी जसप्रीत बुमराह की तारीफ पूरे विश्व क्रिकेट में हो रही है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पांच मैच में 32 विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की रिकी पोंटिंग ने जमकर प्रशंसा की।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा कि बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया टीम के शीर्ष क्रम को अलग-अलग समय पर कमजोर साबित किया है। आईसीसी वेबसाइट के अनुसार पोंटिंग ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि मैंने जितनी भी सीरीज देखी हैं उनमें से यह सीरीज तेज गेंदबाजी के लिहाज से सर्वश्रेष्ठ है। निश्चित तौर पर पूरी श्रृंखला में परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के अनुकूल थी लेकिन जब आपने उन्हें (बुमराह) किसी अन्य की तुलना में गेंदबाजी करते हुए देखा, तो उन्होंने बल्लेबाजी करना बेहद मुश्किल बना दिया था।
उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रम में अच्छे बल्लेबाज हैं लेकिन बुमराह ने अलग-अलग समय पर उन्हें कमजोर साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बुमराह चोटिल होने के कारण पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। जिस कारण से ऑस्ट्रेलिया को आराम से जीत मिली। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच छह विकेट से जीता।
सम्बंधित ख़बरें
IND W vs AUS W: सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराया
T20 WC IND W vs AUS W: कोच शेली निट्स्के को उम्मीद, भारत के खिलाफ मैच के लिए फिट हो सकती हैं फोएबे लिचफील्ड
19 के ओलिवर पीक ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ तोड़ा दिग्गज रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड
Ram Charan Apologises To Jasprit Bumrah: राम चरण से स्टेज पर हुई गलती, मांगी माफी, बोले- मैं भुलक्कड़ हूं
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
बुमराह ने सीरीज में सर्वाधिक विकेट लिए लेकिन इसके बावजूद भारत इस श्रृंखला में 1–3 से हार गया। बुमराह के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। बुमराह ऑस्ट्रेलिया में 64 विकेट ले चुके हैं जो भारतीय रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड कपिल देव के नाम पर था जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 51 विकेट लिए थे। अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज पोंटिंग का मानना है कि बुमराह का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर आए किसी गेंदबाज का अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
Ricky ponting praises jasprit bumrah says he proved australia top order is week
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
AI पर चीन की सख्ती: एडवांस्ड टेक्नोलॉजी को देश से बाहर जाने से रोकने की तैयारी, जानें वजह
Jul 09, 2026 | 11:31 AM1.51 लाख करोड़ का बजट और किसानों के लिए 6 सूत्रीय फॉर्मूला; जानें नवभारत कॉन्क्लेव में शिवराज सिंह ने क्या कहा
Jul 09, 2026 | 11:30 AMनागपुर: कमलेश चौधरी के अवैध निर्माणों पर अंततः हटा स्टे; फुटाला तालाब की जमीन पर चलेगा प्रशासन का बुलडोजर
Jul 09, 2026 | 11:28 AMमुंबई को ग्लोबल सिटी बनाने की तैयारी: बाढ़ रोकने के लिए 13,000 करोड़ रुपए का प्रस्ताव, 2047 तक बड़ा विजन
Jul 09, 2026 | 11:24 AMसागर : शाहपुर डबल मर्डर केस में पीड़ित परिवार की न्याय की गुहार, अनुकंपा नौकरी और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
Jul 09, 2026 | 11:18 AMGold-Silver Rate: रिकॉर्ड स्तर से औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम, चांदी 2 लाख तो सोना 50 हजार रुपये सस्ता
Jul 09, 2026 | 11:09 AMअयोध्या में मर्यादा तार-तार! राम मंदिर पर अखिलेश यादव का सनसनीखेज दावा! बोले- 99.9% लोग BJP के निकलेंगे
Jul 09, 2026 | 11:07 AMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














