- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rcb Wins Ipl 2025 Trophy After 17 Years Punjab Kings Defeated
‘ई साला कप नामदू’ कहिए…90 लाख 8 हजार 640 मिनट बाद RCB के हाथ आई IPL ट्रॉफी, लड़ाई के बाद ‘युद्ध’ भी हारी पंजाब किंग्स
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का खिताब जीतने के लिए पंजाब किंग्स को हरा दिया। इसके साथ ही आईपीएल को अपना 8वां चैंपियन मिल गया।
- Written By: अभिषेक सिंह

आरसीबी ने जीती IPL ट्रॉफी (सोर्स- सोशल मीडिया)
अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मंगलवार, 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का खिताब जीतने के लिए पंजाब किंग्स को हरा दिया। इसके साथ ही आईपीएल को अपना 8वां चैंपियन मिल गया। पहले सीजन से लीग का हिस्सा रही पंजाब किंग्स का इंतजार बढ़ गया।
आरसीबी को चौथी बार फाइनल खेलने में सफलता मिली। पंजाब किंग्स ने दूसरी बार फाइनल खेला और उपविजेता रही। आरसीबी को इस ट्रॉफी के लिए 18 साल यानी 90 लाख 8 हजार 640 मिनट का लंबा इंतजार करना पड़ा।
प्लेऑफ में आईपीएल 2025 के प्लेऑफ के क्वालीफायर-1 में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का आमना-सामना हुआ था। आरसीबी ने पंजाब को 101 रनों पर रोककर बुरी तरह हराया। इसके बाद पंजाब के कप्तान श्रेयस ने कहा था कि वह लड़ाई हार गए हैं, लेकिन युद्ध नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
इस साल 10वीं की परीक्षा नहीं देंगे वैभव सूर्यवंशी, IPL 2026 की तैयारी में जुटे क्रिकेटर
IPL 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स का बड़ा ऐलान, रवींद्र जडेजा को नहीं…इस भारतीय खिलाड़ी को सौंपी कमान
IPL 2026 से पहले RCB फैंस के लिए खुशखबरी, चिन्नास्वामी ही रहेगा बेंगलुरू का होम ग्राउंड
चिन्नास्वामी स्टेडियम में क्रिकेट की वापसी पर जल्द होगा फैसला, गृह मंत्री से मिले वेंकटेश प्रसाद
लड़ाई के बाद युद्ध भी हारी पंजाब
पंजाब किंग्स ने जब क्वालीफायर-2 में मुंबई इंडियंस को हराया था, तब लगा था कि वह फाइनल के लिए तैयार हैं। श्रेयस के बयान से यह भी लग रहा था कि वह फाइनल में भी जीत दर्ज करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। श्रेयस की टीम लड़ाई के बाद युद्ध हार गई।
बदल गया आरसीबी का नारा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिताब जीतने के साथ ही नारा भी बदल गया है। ‘ई साला कप नामदे’ वाला नारा ‘ई साला कप नामदू’ में बदल गया। कन्नड में ‘ई साला कप नामदे’ का मतलब होता है इस साल कप हमारा होगा। जबकि, ‘ई साला कप नामदू’ का मतलब है इस साल कप हमारा है।
क्रुणाल ने डाला कातिलाना स्पेल
आरसीबी की तरफ से मिले 191 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स की टीम 6 रन से मुकाबले को हार गई। इस मैच में आरसीबी की तरफ से सबसे घातक क्रुणाल पांड्या साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में महज 17 रन देकर दो विकेट हासिल किए।
पंजाब किंग्स की तरफ से शशांक सिंह ने 30 गेंदों में 61 रनों की लाजवाब पारी खेली। लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। क्योंकि इससे पहले जॉश इंग्लिस 39 के अलावा कोई भी बल्लेबाज ऐसी पारी नहीं खेल सका जो पंजाब को जीत की तरफ ले जा सके।
Rcb wins ipl 2025 trophy after 17 years punjab kings defeated
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मरीन ड्राइव पर लगे मोदी-मैक्रों के विशाल कट-आउट्स, रणनीतिक समझौतों पर टिकी दुनिया की नजर
Feb 16, 2026 | 11:14 AMहिरकणी कक्ष से ड्रोन निगरानी तक, नासिक सिंहस्थ कुंभ 2027 में महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा का एक्शन प्लान तैयार
Feb 16, 2026 | 11:14 AMमहाराष्ट्र में 4.4 लाख शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्य, 2027 तक परीक्षा पास नहीं की तो जा सकती है नौकरी
Feb 16, 2026 | 11:14 AMप्रियांक खरगे का RSS पर तीखा हमला: ‘संघ चला रहा मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट’, इनकम और रजिस्ट्रेशन पर उठाए सवाल
Feb 16, 2026 | 11:13 AMयवतमाल में आपस में भिड़ी 2 सरकारी एजेंसियां, पहले बिजली काटी, फिर टैक्स के नाम पर दफ्तर कर दिया सील!
Feb 16, 2026 | 11:11 AMजिप-पा.स. चुनाव: संभाजीनगर में बदले सियासी समीकरण, परदे के पीछे की रणनीति उजागर
Feb 16, 2026 | 11:09 AMपाकिस्तान की अवाम को दोहरा झटका, इधर टीम इंडिया ने धोया, उधर शहबाज सरकार ने कर दी फिल्डिंग सेट
Feb 16, 2026 | 11:07 AMवीडियो गैलरी

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM
कौन है हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई का वो गैंगस्टर, जिसने रणवीर सिंह को भेजा वॉयस नोट- VIDEO
Feb 15, 2026 | 09:12 PM
‘ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश को बेच रही है सरकार’, ट्रेड डील पर पप्पू यादव का सवाल; PM मोदी पर बोला हमला
Feb 15, 2026 | 06:50 PM














