- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rcb Vs Srh Ipl 2026 Opening Match Weather Report Bengaluru Chinnaswamy Stadium No Rain Expected
RCB vs SRH: बेंगलुरु में आज कैसा रहेगा मौसम, जाने क्या बारिश बिगाड़ेगी IPL 2026 के पहले मुकाबले का खेल
SRH vs RCB IPL 2026: IPL 2026 के ओपनिंग मैच में RCB और SRH आमने-सामने होंगे, लेकिन फैंस को बारिश का डर सता रहा है। जानिए इस मुकाबले के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है।
- Written By: संजय बिष्ट

आरसीबी बनाम एसआरएच (फोटो- सोशल मीडिया)
RCB vs SRH Weather Report IPL 2026: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है और पहले ही मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, खासकर इसलिए क्योंकि डिफेंडिंग चैंपियन टीम मैदान पर उतरने वाली है। मैच से पहले फैंस के मन में एक बड़ा सवाल यह भी है कि कहीं बारिश इस रोमांचक मुकाबले का मजा खराब न कर दे।
बारिश बनेगी विलेन या रहेगा मौसम साफ
आरसीबी और एसआरएच के बीच होने वाले इस ओपनिंग मैच को लेकर मौसम की अच्छी खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक 28 मार्च को बेंगलुरु का मौसम साफ रहने की उम्मीद है। दिन के समय तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि शाम होते-होते यह 18 से 20 डिग्री तक गिर सकता है। सबसे राहत की बात यह है कि इस मुकाबले के दौरान बारिश के कोई आसार नहीं हैं, यानी फैंस पूरे मैच का आनंद बिना किसी रुकावट के ले सकेंगे।
कितने बजे शुरू होगा मुकाबला
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस मैच से करीब आधे घंटे पहले यानी 7 बजे होगा। दोनों ही टीमें नए सीजन की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी। आरसीबी की कप्तानी रजत पाटीदार संभाल रहे हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की कमान ईशान किशन के हाथों में है। ऐसे में दोनों कप्तानों के बीच भी दिलचस्प टक्कर देखने को मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 RCB vs SRH Live Score: आरसीबी और हैदराबाद में से कौन करेगा जीत का श्रीगणेश, चिन्नास्वामी में है मैच
IPL 2026 Meme Fest: आईपीएल की शुरुआत होने से पहले ही वायरल होने लगे Memes, देखें ये मजेदार Viral Videos
पाकिस्तानी खिलाड़ी को PCB ने सुनाई कड़ी खरी-खोटी, थमाया कारण बताओ नोटिस, विवादित पोस्ट का है मामला
बांग्लादेशी फैंस के लिए खुशखबरी! IPL प्रसारण पर लगी रोक हटी, आज के ओपनिंग मैच से पहले आया बड़ा आदेश
RCB की संभावित प्लेइंग 11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम संतुलित नजर आ रही है। टीम में फिल साल्ट, विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल जैसे मजबूत बल्लेबाज मौजूद हैं। कप्तान रजत पाटीदार के साथ जितेश शर्मा विकेटकीपर की भूमिका निभा सकते हैं। ऑलराउंडर के तौर पर टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड और क्रुणाल पांड्या टीम को मजबूती देंगे। वहीं गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी और मंगेश यादव अहम भूमिका निभा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: बांग्लादेशी फैंस के लिए खुशखबरी! IPL प्रसारण पर लगी रोक हटी, आज के ओपनिंग मैच से पहले आया बड़ा आदेश
SRH की संभावित प्लेइंग 11
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भी काफी मजबूत दिखाई दे रही है। बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और कप्तान ईशान किशन पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। मिडिल ऑर्डर में नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन और अनिकेत वर्मा टीम को मजबूती देंगे। ऑलराउंडर के रूप में लियाम लिविंगस्टन और हर्षल पटेल अहम साबित हो सकते हैं। गेंदबाजी में जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा और जयदेव उनादकट टीम के प्रमुख हथियार होंगे।
Rcb vs srh ipl 2026 opening match weather report bengaluru chinnaswamy stadium no rain expected
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
घर बैठे भजन कर रहे हैं? ये गलतियां कर दीं तो भक्ति भी खत्म, महाराज ने बताया आ सकती है परेशानी
Mar 28, 2026 | 06:02 PMबृजभूषण शरण सिंह का विवादित बयान… देश में मुसलमान और सवर्ण ही हैं दो ‘खलनायक’
Mar 28, 2026 | 06:02 PMपेरिस में जयशंकर-मैक्रों की मुलाकात, PM मोदी का खास संदेश लेकर फ्रांस पहुंचे विदेश मंत्री; जानें क्या हुई बात
Mar 28, 2026 | 05:48 PMमुंबई लोकल में खौफ! महिला यात्री पर चलती ट्रेन में पथराव, चेहरे पर गंभीर चोट, बाल-बाल बची आंख
Mar 28, 2026 | 05:47 PM‘हैप्पी पटेल’ अब OTT पर मचाएगी धमाल, आमिर खान की फिल्म की रिलीज डेट आई सामने, जानें कहां पाएंगे देख
Mar 28, 2026 | 05:40 PMLIVEIPL 2026 RCB vs SRH Live Score: आरसीबी और हैदराबाद में से कौन करेगा जीत का श्रीगणेश, चिन्नास्वामी में है मैच
Mar 28, 2026 | 05:35 PMभारत के 5 सबसे खूबसूरत सनसेट पॉइंट्स… शाम के सुकून के लिए इन समुद्र तटों की एक बार जरूर करें सैर
Mar 28, 2026 | 05:35 PMवीडियो गैलरी

‘राहुल गांधी को ट्यूशन की जरूरत’, संसद में कंगना रनौत का विपक्ष पर जोरदार हमला; इकोनॉमी पर दिया जवाब- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:49 PM
₹77 लाख की सड़क और उद्घाटन से पहले ही उखड़ी! सांसद डिंपल यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:42 PM
ADR Report: चंदे के मामले में BJP की बादशाहत, सभी पार्टियों से 10 गुना ज्यादा मिला पैसा- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:24 PM
जंग न होती तो दुबई में होते…CM योगी ने मंच से लिए रवि किशन के मजे, बोले- अगली बार महिला होगी उम्मीदवार
Mar 27, 2026 | 02:01 PM
नागपुर में राम नाम की गूंज! पोद्दारेश्वर राम मंदिर की भव्य शोभायात्रा देखने उमड़ा जनसैलाब, देखें VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:59 AM
मामूली विवाद में महिला इंजीनियर को कार से कुचला, बाप-बेटे ने सोसाइटी के बीच खेली ‘मौत की रेस’- VIDEO
Mar 26, 2026 | 10:07 PM













