- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Local Stone Pelting Woman Injured Parel Dadar Station
मुंबई लोकल में खौफ! महिला यात्री पर चलती ट्रेन में पथराव, चेहरे पर गंभीर चोट, बाल-बाल बची आंख
Mumbai News: मुंबई की लाइफलाइन में पत्थरबाजी का आतंक जारी! CSMT-बदलापुर लोकल में परेल-दादर के बीच महिला यात्री पर हुआ हमला। खून से लथपथ यात्री अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आकाश मसने

Mumbai Local Stone Pelting: देश की आर्थिक राजधानी की लाइफलाइन कही जाने वाली मुंबई लोकल अब यात्रियों के लिए असुरक्षित होती जा रही है। मुंबई में चलती लोकल ट्रेन पर पत्थरबाजी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला शुक्रवार की रात का है। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से बदलापुर के लिए निकली लोकल पर पत्थरबाजी का शिकार एक महिला यात्री हो गई।
कैसे हुई घटना?
बताया गया कि यह घटना परेल से दादर स्टेशन के बीच हुई। बदलापुर की तरफ आने वाली लोकल परेल से दादर की तरफ आ रही थी। उसी समय एक लहराता हुआ पत्थर दरवाजे पर खड़ी महिला यात्री को लगा। उस समय लोकल में काफी भीड़ थी।इस घटना से ट्रेन के यात्रियों में खलबली मच गई।
बाल-बाल बची जान और आंख
अज्ञात व्यक्ति द्वारा लोकल के महिला डिब्बे की तरफ उछाला गया वह पत्थर संयोग से महिला यात्री की आंख के नीचे लगा वर्ना उनकी आंख फूट सकती थी। चेहरे पर खून से लतपथ उस महिला को इलाज दादर रेलवे पुलिस और आरपीएफ की मदद से सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला यात्री की हालत खतरे से बाहर बताई गई। रेल पुलिस पत्थर फेंकने वाले आरोपी की तलाश कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
छगन भुजबल की केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक, गैस संकट से निपटने के लिए पीएनजी को बढ़ावा देने का दिया सुझाव
पुणे पुलिस भर्ती में दर्दनाक हादसा! दौड़ के दौरान हार्ट अटैक युवक की मौत, खाकी का सपना रह गया अधूरा
कोल्हापुर में ‘अवैध लिंग परीक्षण’ रैकेट का भंडाफोड़, 2 महिलाओं समेत 6 अरेस्ट, डॉक्टर की फॉर्च्यूनर-थार जब्त
क्या LPG को लेकर सरकारी दावे खोखले हैं? लोअर परेल से कांदिवली तक खाली सिलेंडर लेकर घंटों कतार में लोग
मुंबई में चलती लोकल ट्रेन पर पथराव…महिला यात्री हुई घायल#Mumbai #MaharashtraNews #MumbaiLocalTrain pic.twitter.com/AAkaXuo0D3 — Akash Masne (@AkashMasne5995) March 28, 2026
आखिर क्यों नहीं रुक रही पत्थरबाजी?
उल्लेखनीय है कि रेल पुलिस व प्रशासन के तमाम उपायों के बावजूद मुंबई लोकल पर कुछ सिरफिरों द्वारा पत्थरबाजी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता रहा है। मुंबई लोकल लाइन के किनारे कई जगहों पर झोपड़ियां भी बसी हुईं हैं। ट्रैक के किनारे उन झुग्गी झोपड़ों में रहने वाले नशेड़ी युवक या बच्चे भी प्रायः लोकल पर पत्थरबाजी करते हैं।
यह भी पढ़ें:- क्या LPG को लेकर सरकारी दावे खोखले हैं? लोअर परेल से कांदिवली तक खाली सिलेंडर लेकर घंटों कतार में लोग
पिछले दिनों तो लोकल ट्रेन में ही यात्रियों के बीच हुए विवाद में हुई पत्थरबाजी में निशांत खत्री नामक युवक को अपनी एक आंख गंवाई पड़ी। लोकल में सुबह शाम भारी भीड़ की वजह से लोग दरवाजे पर लटक कर या खड़े होकर यात्रा करते हैं। ऐसे में पत्थरबाजी या अन्य कारणों से दुर्घटनाओं का भय बना रहता है।
Mumbai local stone pelting woman injured parel dadar station
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मतदान केंद्रों पर बायोमेट्रिक प्रणाली लगाने की मांग, फर्जी वोटिंग रोकें के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल
Mar 28, 2026 | 07:28 PMसोशल मीडिया पर छाए परेश रावल, आर माधवन से तुलना पर दिया ऐसा जवाब, फैंस रह गए दंग
Mar 28, 2026 | 07:26 PMभीख मांगने की रेस में पाकिस्तान बना ‘सुपरस्टार’, IMF के सामने फिर फैलाया झोली; 1.2 अरब डॉलर की किश्त मंजूर
Mar 28, 2026 | 07:25 PMछगन भुजबल की केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक, गैस संकट से निपटने के लिए पीएनजी को बढ़ावा देने का दिया सुझाव
Mar 28, 2026 | 07:19 PMविराट कोहली से तुलना करना प्रिंस नरूला को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर हुई जबरदस्त ट्रोलिंग
Mar 28, 2026 | 07:06 PMकर्ज और कंगाली से छुटकारा पाने का बढ़िया मौका, कामदा एकादशी के दिन करें ये काम
Mar 28, 2026 | 07:05 PMबंगाल चुनाव: अपने ही नेता पर गरजी ममता बनर्जी! चुनाव से पहले दिया बड़ा संदेश; जानें क्या है पूरा मामला?
Mar 28, 2026 | 07:01 PMवीडियो गैलरी

‘राहुल गांधी को ट्यूशन की जरूरत’, संसद में कंगना रनौत का विपक्ष पर जोरदार हमला; इकोनॉमी पर दिया जवाब- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:49 PM
₹77 लाख की सड़क और उद्घाटन से पहले ही उखड़ी! सांसद डिंपल यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:42 PM
ADR Report: चंदे के मामले में BJP की बादशाहत, सभी पार्टियों से 10 गुना ज्यादा मिला पैसा- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:24 PM
जंग न होती तो दुबई में होते…CM योगी ने मंच से लिए रवि किशन के मजे, बोले- अगली बार महिला होगी उम्मीदवार
Mar 27, 2026 | 02:01 PM
नागपुर में राम नाम की गूंज! पोद्दारेश्वर राम मंदिर की भव्य शोभायात्रा देखने उमड़ा जनसैलाब, देखें VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:59 AM
मामूली विवाद में महिला इंजीनियर को कार से कुचला, बाप-बेटे ने सोसाइटी के बीच खेली ‘मौत की रेस’- VIDEO
Mar 26, 2026 | 10:07 PM













