
Indian Premier League 2026 RCB vs SRH Highlight Updates: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 19वें सीजन के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पूरी तरह से दबदबा दिखाया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में आरसीबी ने 202 रनों का लक्ष्य सिर्फ 4 विकेट खोकर 15.4 ओवर में हासिल कर लिया। कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 201 रन बनाए। टीम की शुरुआत खराब रही और 29 रन तक तीन विकेट गिर गए थे। इसके बाद कप्तान ईशान किशन ने पारी को संभालते हुए 80 रन की शानदार पारी खेली। उनके अलावा अनिकेत वर्मा ने 43 और हेनरिक क्लासेन ने 31 रन बनाए। आरसीबी की ओर से जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने 3-3 विकेट लिए, जबकि भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह और सुयश शर्मा को 1-1 सफलता मिली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और फिल साल्ट 8 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 101 रन की साझेदारी कर मैच को एकतरफा बना दिया। पडिक्कल ने 26 गेंदों में 61 रन की तेज पारी खेली। वहीं कोहली ने अंत तक टिककर 38 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाए। उनकी इस पारी की बदौलत आरसीबी ने मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया।
Century stand. Match won. Job done! ✅
— IndianPremierLeague (@IPL) March 28, 2026
A masterclass in chasing from @imVkohli and @devdpd07 🤝
Updates ▶️ https://t.co/Eo5z0jh4K4 #TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvSRH | @RCBTweets pic.twitter.com/YWAO7Scjq2
SRH के गेंदबाज जयदेव उनादकट ने 2 गेंद में 2 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। इसके साथ ही आरसीबी को उसका चौथा झटका भी लग चुका है। अब आरसीबी को जीत के लिए 44 गेंद में 39 रन की जरूरत है।
आरसीबी की टीम धीरे-धीरे लक्ष्य की तरफ बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। इस वक्त क्रीज पर विराट कोहली और कप्तान रजत पाटीदार मैदान मौजूद हैं। कोहली 27 गेंद में 45 और पाटीदार 8 गेंद में 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले देवदत्त पाडिक्कल 26 गेंद में 61 रन बनाकर आउट हुए।
फिल साल्ट के रूप में आरसीबी को उसका पहला झटका लग चुका है। उनको तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने अपना शिकार बनाया। साल्ट ने 7 गेंदों में 8 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर देवदत्त पाडिक्कल आए हैं। आरसीबी का स्कोर 1.2 ओवर के बाद 15/1 है।
SRH ने आरसीबी के सामने 201 रन का स्कोर खड़ा किया है। अब आरसीबी को जीत के लिए 202 रन बनाने होंगे। लास्ट गेंद पर जयदेव उनादकट ने 2 रन लिए। जिसके कारण एसआरएच 200+ स्कोर खड़ा करने में कामयाब हुई।
18 गेंद में 43 रन की विस्फोटक पारी खेलकर युवा बल्लेबाज अनिकेत वर्मा आउट हो गए हैं। उन्हें रोमारियो शेफर्ड ने अपना शिकार बनाया। 19.1 ओवर के बाद हैदराबाद का स्करो 194 रन पहुंच गया है।
आरसीबी के हर्ष दुबे के रूप में 7वा विकेट मिल चुका है। 17 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 167/7 है।
ईशान किशन 80 रन की विस्फोटक पारी खेलकर अभिनंदन सिंह का शिकार बन गए हैं। दूसरी तरफ अनिकेत वर्मा 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। हैदराबाद का स्कोर 16 ओवर के बाद 155/6 है।
हेनरिक क्लासेन के रूप में हैदराबाद चौथा विकेट गिरा है। उन्हें रोमारियो शेफर्ड ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। उन्होंने 22 गेंदों में 31 रन बनाए। दूसरी तरफ कप्तान ईशान किशन 35 गेंदों में 73 रन बनाकर खेल रहे हैं। SRH का स्कोर 13.5 ओवर के बाद 134/4 है।
सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 79 रन बना लिए हैं। इस वक्त कप्तान ईशान किशन 38 रन और हेनरिक क्लासेन 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, आरसीबी के लिए जैकब डफी ने 3 विकेट अपने नाम किए। जिसमें अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड के बाद उन्होंने नीतीश कुमार रेड्डी को अपना शिकार बनाया।
हैदराबाद की खराब बल्लेबाजी जारी है। टीम ने 5 ओवर के अंदर तीन बल्लेबाज खो दिए हैं। अभिषेक और ट्रेविस के बाद नीतीश कुमार रेड्डी भी आउट हो चुके हैं। उन्हें जैकब डफी ने अपना शिकार बनाया। इसके साथ ही डफी को उनका तीसरा विकेट भी मिल गया है।
सनराइजर्स हैदराबाद को ट्रेविस हेड के रूप में दूसरा बड़ा झटका लग चुका है। हेड ने 9 गेंदों का सामना करते हुए 11 रन बनाए। उन्हें जैकब डफी ने फिल साल्ट के हाथों कैच आउट कराया। एसआरएच का स्कोर 3.1 ओवर के बाद 27/2 है।
RUN IT AGAIN 🔂
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) March 28, 2026
Jacob. Duffy. Is. Breathing. Fire! 🔥 pic.twitter.com/peIBgns2BX
अभिषेक शर्मा के रूप में सनराजर्स हैदराबाद को पहला झटका लग चुका है। उन्हें जैकब डफी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 2.1 ओवर के बाद 18/1 है।
मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। हैदराबाद के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा मैदान पर आए हैं। वहीं, आरसीबी के लिए जैकब डफी पहला ओवर लेकर आए हैं।
इस मुकाबले से पहले राष्ट्रगान का आयोजन किया गया है। इस दौरान दोनों टीमें मैदान पर आई और राष्ट्रगीत गायन में शामिल रही।
विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयांश शर्मा।
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतिश कुमार रेड्डी, साहिल अरोरा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीत लिया है। टॉस जीतकर उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। अब आरसीबी की टीम हैदराबाद के सामने बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी। वहीं, एसआरएच उसे की कोशिश उसे कम से कम स्कोर पर रोकने की होगी।
Rajat Patidar 🆚 Ishan Kishan
— IndianPremierLeague (@IPL) March 28, 2026
Are you ready for a blockbuster #TATAIPL 2026 opener? 🍿#KhelBindaas | #RCBvSRH pic.twitter.com/jRpfldwsSi
आईपीएल 2026 के इस मुकाबले के लिए थोड़ी देर बाद यानी 7 बजे टॉस होगा, जबकि साढे 7 बजे से मुकाबला शुरू हो जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में नहीं उतरेंगे। हेजलवुड हाल ही में बेंगलुरु टीम से जुड़े हैं। हेड कोच एंडी फ्लावर ने बताया कि अभी टीम से जुड़ने के कारण वह पूरी तरह तैयार नहीं हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल में अब तक कुल 26 मुकाबले खेले जा चुके हैं। दोनों टीमों के बीच हमेशा कड़ी टक्कर देखने को मिली है। इन 26 मैचों में हैदराबाद ने 13 जबकि बेंगलुरु ने 11 जीत दर्ज की है, वहीं 2 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं।
दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। पिछले साल जून में आरसीबी की पहली खिताबी जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई थी। उस दर्दनाक घटना के बाद यह पहला बड़ा मुकाबला होगा।
बेंगलुरु में आईपीएल 2026 की ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी। पिछले साल आरसीबी की जीत के बाद विक्ट्री परेड में हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। इसी दुखद घटना को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने इस बार समारोह रद्द करने का फैसला लिया है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स को हराकर इतिहास रचते हुए पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की थी। फाइनल मुकाबले में बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 190 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब किंग्स की टीम पूरे 20 ओवर खेलने के बाद 7 विकेट खोकर सिर्फ 184 रन ही बना सकी। आखिरी ओवर तक चले इस रोमांचक मुकाबले में बेंगलुरु ने 6 रनों से शानदार जीत हासिल की थी।
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) March 28, 2026
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला शाम साढे सात बजे से शुरू होगा।
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा, शिवम मावी, स्मरण रविचंद्रन, जीशान अंसारी, सलिल अरोड़ा, कामिंडु मेंडिस, ब्रायडन कार्स, डेविड पायने, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, क्रेन्स फुलेट्रा और अमित कुमार।
विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्टवाल, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान और सात्विक देसवाल।