-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ipl 2026 Bangladesh Lifts Broadcast Ban Mustafizur Rahman Kkr Controversy Ends
बांग्लादेशी फैंस के लिए खुशखबरी! IPL प्रसारण पर लगी रोक हटी, आज के ओपनिंग मैच से पहले आया बड़ा आदेश
- Written By: अर्पित शुक्ला
IPL 2026 के आगाज से ठीक पहले बांग्लादेश सरकार ने आईपीएल के प्रसारण पर लगी रोक हटा दी है। सूचना मंत्री के अनुसार, अब वहां स्टार स्पोर्ट्स और स्थानीय चैनलों पर मैचों का सीधा प्रसारण होगा।

आईपीएल ट्रॉफी (Image- Social Media)
IPL Live Telecast in Bangladesh: आईपीएल 2026 की शुरुआत से ठीक पहले बांग्लादेश से बड़ी खबर सामने आई है। सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण पर लगी रोक हटा दी है, जिससे अब इस लोकप्रिय टूर्नामेंट का प्रसारण वहां फिर से संभव हो गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश के सूचना और प्रसारण मंत्री जहीर उद्दीन स्वपन ने साफ किया है कि आईपीएल के प्रसारण पर कोई प्रतिबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार खेल और राजनीति को अलग रखकर देखना चाहती है और अगर कोई चैनल प्रसारण के लिए आवेदन करता है, तो उस पर सकारात्मक विचार किया जाएगा।
नहीं रोका जाएगा प्रसारण
उन्होंने यह भी संकेत दिए कि Star Sports सहित कोई भी ब्रॉडकास्टर अगर आईपीएल दिखाना चाहता है, तो उसे रोका नहीं जाएगा। साथ ही स्थानीय चैनलों को भी प्रसारण की अनुमति मिल सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
बांग्लादेश में बढ़ी सियासी हलचल, वतन वापसी की तैयारी में शेख हसीना; अवामी लीग ने बुलाई रैली
चिकन नेक के पास चीन की एंट्री! भारत की चिंता पर ड्रैगन ने दिया जवाब, बोला- हमारे बीच न आए कोई तीसरा पक्ष
‘भीख का कटोरा लेकर चीन नहीं गए हमारे PM’, सवाल सुनते भड़के बांग्लादेशी विदेश मंत्री; पत्रकार को दिया जवाब
‘मौत से नहीं डरती’, वतन वापसी पर शेख हसीना का बड़ा ऐलान; बोलीं- लोकतंत्र बहाल करने के लिए लौटूंगी बांग्लादेश
इससे पहले खेल राज्य मंत्री अमीनुल हक ने भी संकेत दिए थे कि वे इस मुद्दे पर संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे। वहीं केबल ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अधिकारी रेजाउल करीम लबलू ने भी कहा कि उन्हें सरकार की ओर से किसी तरह का रोक संबंधी निर्देश नहीं मिला है।
अंतरिम सरकार ने लगाई थी रोक
बता दें कि BCCI ने हाल ही में IPL फ्रैंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स को बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से बाहर करने का आदेश दिया था। इसके तुरंत बाद, KKR ने मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज कर दिया। इस कदम से नाराज होकर बांग्लादेश की तत्कालीन अंतरिम सरकार ने अब बड़ा कदम उठाया था। बांग्लादेश ने दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट लीग, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के प्रसारण पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी थी।
आज से शुरू हो रहा है टूर्नामेंट
गौरतलब है कि IPL 2026 का पहला मुकाबला आज यानी 28 मार्च को Royal Challengers Bengaluru और Sunrisers Hyderabad के बीच खेला जाएगा। इसके बाद 29 मार्च को Mumbai Indians और Kolkata Knight Riders आमने-सामने होंगी।
यह भी पढ़ें- चोट की वजह से धोनी टीम से बाहर….IPL 2026 से पहले चेन्नई फैंस को लगा बड़ा झटका, CSK ने क्या कहा?
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हाल ही में इस सीजन के दूसरे चरण का शेड्यूल भी जारी किया है। लीग चरण के मुकाबले 24 मई तक खेले जाएंगे, जबकि प्लेऑफ मैचों का कार्यक्रम जल्द घोषित होने की उम्मीद है।
Ipl 2026 bangladesh lifts broadcast ban mustafizur rahman kkr controversy ends
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














