- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rcb Vs Lsg Ipl 2026 Virat Kohli Impact Player Rajat Patidar Toss Playing Xi Update
RCB vs LSG: क्या लखनऊ के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे विराट कोहली? प्लेइंग इलेवन में नहीं दी गई जगह
IPL 2026: आईपीएल 2026 के 23वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने हैं। इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
- Written By: संजय बिष्ट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (फोटो- सोशल मीडिया)
Is Virat Kohli Not Playing Agaisnt LSG: आईपीएल 2026 का 23वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है, खासकर विराट कोहली की उपलब्धता को लेकर चर्चा तेज रही।
टॉस जीतकर आरसीबी ने चुनी गेंदबाजी
इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने पिच को बल्लेबाजी के लिए अच्छी बताते हुए कहा कि शुरुआत में गेंदबाजों को हल्की मदद मिल सकती है, जिसका टीम फायदा उठाना चाहती है।
क्या विराट कोहली खेल रहे हैं?
फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही था कि क्या विराट कोहली इस मैच में खेलेंगे। आपको बता दें कि कोहली को इस मुकाबले के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में टीम में शामिल किया गया है। चूंकि आरसीबी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करेगी, ऐसे में वह बल्लेबाजी के दौरान मैदान पर उतर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
क्रिकेट जगत में कोहली के नाम दर्ज हुआ एक और ‘विराट’ रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज
रायपुर में KKR पर भारी पड़ा कोहली का शतक, ‘चेजमास्टर’ ने खेली नाबाद 105 रन की शतकीय पारी, 6 विकेट से जीता RCB
KKR vs RCB: बेंगलुरु के सामने केकेआर ने जीत के लिए रखा 193 रन का टारगेट, रघुवंशी-रिंकू की विस्फोटक बल्लेबाजी
IPL 2026 के बाद BCCI लेगा बड़ा निर्णय, कोचिंग रोल के लिए बालाजी समेत कई अन्य नाम किए गए शॉर्टलिस्ट
मुंबई के खिलाफ मैच में लगी थी चोट
विराट कोहली पिछली बार मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में चोटिल हो गए थे। टखने की चोट के कारण वह दूसरी पारी में फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतर पाए थे। हालांकि, उस मैच में उन्होंने 38 गेंदों में 50 रन की अहम पारी खेली थी। उनकी जगह सब्स्टीट्यूट फील्डर के तौर पर जैकब बेथेल मैदान पर उतरे थे। इसी वजह से उनकी फिटनेस को लेकर सवाल उठ रहे थे, लेकिन अब वह पूरी तरह फिट होकर इस मैच के लिए उपलब्ध हैं।
पाटीदार ने टीम बदलाव पर क्या कहा
टॉस के दौरान रजत पाटीदार ने टीम संयोजन पर भी बात की। उन्होंने बताया कि प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया गया है, जिसमें जैकब डफी की जगह जोश हेजलवुड को शामिल किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि टीम के खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और अलग-अलग मौकों पर जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: बेंगलुरु ने जीता टॉस, लखनऊ पहले करेगी बल्लेबाजी; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी और प्रिंस यादव।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, मंगेश यादव।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा और रसिख डर।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: मणिमारन सिद्धार्थ, जॉर्ज लिंडे, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह, मयंक यादव।
Rcb vs lsg ipl 2026 virat kohli impact player rajat patidar toss playing xi update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मानसून से पहले मीरा-भाईंदर मनपा अलर्ट, 25 मई तक सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश
May 14, 2026 | 09:33 AMPM मोदी की अपील का असर, ईंधन बचत के लिए बड़ा फैसला; पूर्व मंत्री ने कम किया सुरक्षा काफिला
May 14, 2026 | 09:25 AMदिल्ली फिर हुई शर्मसार! नांगलोई में चलती बस में गैंगरेप, ‘समय’ पूछने पर महिला को जबरन बस के अंदर खींचा
May 14, 2026 | 09:22 AMचंद्रपुर में फर्जी ‘फोनपे’ मैसेज दिखाकर झेरॉक्स सेंटर संचालक से 20 हजार की ठगी; गोंडपिपरी में साइबर ठग सक्रिय
May 14, 2026 | 09:22 AMग्वालियर होटल स्विमिंग पूल हादसा: 7 वर्षीय वेद की डूबने से मौत, कब्र से शव निकालकर कराया पोस्टमॉर्टम
May 14, 2026 | 09:19 AMExplainer: OMR शीट से ही क्यों होता है NEET एग्जाम? जानिए NTA के लिए कितना मुश्किल है पेपर लीक रोकना
May 14, 2026 | 09:17 AMTrump Xi Meeting: ट्रंप हुए जिनपिंग के मुरीद! बीजिंग में बोले- दोस्ती पर गर्व है और चीनी सेना वाकई लाजवाब है
May 14, 2026 | 09:16 AMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














