- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Royal Challengers Bengaluru Vs Lucknow Super Giants Match Today Virat Kohli Rcb Vs Lsg Live Score Update In Hindi
RCB vs LSG Highlight: चिन्नास्वामी में गूंजा RCB-RCB का शोर, लखनऊ सुपर जाएंट्स को 5 विकेट से हारा मुकाबला
RCB vs LSG Highlight Updates: आईपीएल 2026 के 23वें मुकाबले में RCB ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट के करारी शिकस्त दी। गेंदबाजी में रासिख डार ने 4 बल्लेबाजों को आउट कर लखनऊ को मुश्किल में डाल दिया।
- Written By: संजय बिष्ट

RCB vs LSG 23rd Match Live Update IPL 2026
Indian Premier League 2026, 23rd Match RCB vs LSG Highlight Update: आईपीएल 2026 के 23वें मुकाबले में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हरा दिया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में आरसीबी ने हर विभाग में बेहतर खेल दिखाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम 20 ओवर में 146 रन पर सिमट गई। जवाब में आरसीबी ने 16वें ओवर में ही 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ बेंगलुरु ने सीजन की चौथी जीत दर्ज की और 5 मैचों में 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई। राजस्थान रॉयल्स के भी 8 अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के चलते आरसीबी ने बढ़त बना ली। इससे पहले कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, जो पूरी तरह सही साबित हुई।
लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत खराब रही और टीम ने 35 रन पर ही दो विकेट गंवा दिए। हालांकि मिचेल मार्श ने 40 रन बनाकर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें सहयोग नहीं मिला। 118 रन तक आधी टीम आउट हो गई और इसके बाद पूरी टीम 146 रन पर ढेर हो गई। आरसीबी की ओर से रसिख सलाम डार ने 4 विकेट झटके, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 3 और क्रुणाल पांड्या ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की शुरुआत भी साधारण रही और फिल सॉल्ट जल्दी आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने पारी को संभाला। पडिक्कल 10 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कोहली 49 रन बनाकर पवेलियन लौटे। बाद में रजत पाटीदार और जितेश शर्मा ने टीम को आगे बढ़ाया। अंत में टिम डेविड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी को आसानी से जीत दिला दी।
2️⃣ points bagged. 🫡
🔝 of the table secured. 📈
Dominant show through and through. 🔥 Perfect end to a Wednesday. Our boys will be back at the same place & same time in 3️⃣ days time, 12th Man Army! ❤️#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2026 #RCBvLSG pic.twitter.com/utFzuocNiq — Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 15, 2026
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 13 मई LIVE: बिहार के सीतामढ़ी में नाबालिग से दुष्कर्म, गुस्साए लोगों ने की आगजनी
अहमदाबाद में साई सुदर्शन का धमाका, कोहली-गेल के रिकॉर्ड की बराबरी, IPL 2026 में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
IPL 2026 में गुजरात टाइटंस का प्लेऑफ में टिकट लगभग पक्का, SRH को 82 रनों से रौंदकर गिल एंड कंपनी बनी टेबल टॉपर
GT vs SRH: अहमदाबाद ने गुजरात टाइटंस ने बनाए 168 रन, साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर ने खेली अर्धशतकीय पारी
15 Apr 2026 10:54 PM (IST)
15 Apr 2026 10:54 PM (IST)RCB vs LSG Live Score Update: आरसीबी ने जीता मुकाबला
आरसीबी ने लखनऊ के द्वारा दिए गए 147 रन के टारगेट को 29 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया है। टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड 14-14 रन बनाकर नाबाद रहे।
15 Apr 2026 10:38 PM (IST)
15 Apr 2026 10:38 PM (IST)RCB vs LSG Live Score Update: जितेश शर्मा आउट
बेंगलुरु को जितेश शर्मा के रूीप में पांचवां झटका लग चुका है। उन्हें प्रिंस यादव ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस वक्त क्रीज पर टिम डेविड औऱ रोमारियो शेफर्ड मौजूद हैं। अब आरसीबी को जीत के लिए 42 गेंद में 24 रन की जरूरत है।
15 Apr 2026 10:35 PM (IST)
15 Apr 2026 10:35 PM (IST)RCB vs LSG Live Score Update: आरसीबी को लगा चौथा झटका
आरसीबी को कप्तान रजत पाटीदार के रूप में चौथा झटका लग चुका है। उन्हें प्रिंस यादव ने आउट किया। इस वक्त क्रीज पर जितेश शर्मा और टिम डेविड मौजूद हैं।
15 Apr 2026 10:30 PM (IST)
15 Apr 2026 10:30 PM (IST)RCB vs LSG Live Score Update: कोहली 49 रन पर आउट
कोहली फिफ्टी से चूक गए हैं। वो 34 गेंद पर 49 रन की पारी खेलकर आवेश खान का शिकार बन गए हैं। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा आए हैं। अब आरसीबी को जीत के लिए 50 गेंद पर 42 रन की जरूरत है।
15 Apr 2026 10:11 PM (IST)
15 Apr 2026 10:11 PM (IST)RCB vs LSG Live Score Update: लखनऊ को मिली दूसरी सफलता
LSG को देवदत्त पाडिक्कल के रूप में दूसरी सफलता मिल चुकी है। उन्हें आवेश खान ने हिम्मत सिंह के हाथों कैच आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर रजत पाटीदार आए हैं। दूसरी तरफ विराट कोहली 44 रनों के साथ क्रीज में मौजूद हैं। 7.3 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 66 रन है।
15 Apr 2026 09:42 PM (IST)
15 Apr 2026 09:42 PM (IST)RCB vs LSG Live Score Update: आरसीबी का पहला विकेट गिरा
आरसीबी को फिल साल्ट के रूप में पहला झटका लग चुका है। उन्हें प्रिंस यादव ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर देवदत्त पाडिक्क्ल आए हैं। 2 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 13 रन है।
15 Apr 2026 09:21 PM (IST)
15 Apr 2026 09:21 PM (IST)RCB vs LSG Live Score Update: 20 ओवर में बनाए 146 रन
लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 146 रन बना पाई है। पारी के अंतिम गेंद पर गेंदबाज रासिक सलाम डार ने आवेश खान को क्लीन बोल्ड किया।
15 Apr 2026 09:01 PM (IST)
15 Apr 2026 09:01 PM (IST)RCB vs LSG Live Score Update: आरसीबी को मिली छठी सफलता
रिटायर हर्ट होने के बाद कप्तान पंत एक बार फिर से बल्लेबाजी करने के लिए आए। लेकिन उन्हें आते ही भुवनेश्वर कुमार ने 1 रन पर आउट कर दिया है। 17 ओवर के बाद LSG का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 124 रन है।
15 Apr 2026 08:57 PM (IST)
15 Apr 2026 08:57 PM (IST)RCB vs LSG Live Score Update: आरसीबी को मिली पांचवी सफलता
आरसीबी को आयुष बडोनी के रूप में पांचवी सफलता मिल चुकी है। उन्हें रासिक सलाम डार ने पवेलियन भेजा। 16.2 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 120-5 है।
15 Apr 2026 08:34 PM (IST)
15 Apr 2026 08:34 PM (IST)RCB vs LSG Live Score Update: लखनऊ का चौथा विकेट गिरा
मिचेल मार्श के रूप में लखनऊ सुपर जायंट्स को तीसरा झटका लग चुका है। उन्हें क्रुणाल पांड्या ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद अब्दुल समद के रूप में टीम को चौथा झटका लगा। 11.4 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 88-4 है।
15 Apr 2026 08:08 PM (IST)
15 Apr 2026 08:08 PM (IST)RCB vs LSG Live Score Update: निकोलस पूरन आउट
जोश हेडलवुड ने निकोलस पूरन को 1 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया है। इसके साथ ही लखनऊ सुपर जायंट्स को दूसरा झटका लग चुका है। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आयुष बडोनी आए हैं। 6.2 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 39 रन है।
15 Apr 2026 08:07 PM (IST)
15 Apr 2026 08:07 PM (IST)RCB vs LSG Live Score Update: ऋषभ पंत रिटायर हर्ट
जोश हेडलवुड की गेंद पर ऋषभ पंत के हाथ में चोट लगने के कारण रिटायर हर्ट हो चुके हैं। इसके बाद मैदान पर निकोलस पूरन पहुंच चुके हैं।
15 Apr 2026 07:50 PM (IST)
15 Apr 2026 07:50 PM (IST)RCB vs LSG Live Score Update: आरसीबी को मिली पहली सफलता
आरसीबी को एडन मार्करम के रूप में पहली सफलता मिल चुकी है। उन्हें रासिक सलाम डार ने 12 रन पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर कप्तान ऋषभ पंत आए हैं। वहीं, LSG का स्कोर 4 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 32 रन है।
15 Apr 2026 07:11 PM (IST)
15 Apr 2026 07:11 PM (IST)RCB vs LSG Live Score Update: लखनऊ की प्लेइंग इलेवन
एडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बढोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।
15 Apr 2026 07:09 PM (IST)
15 Apr 2026 07:09 PM (IST)RCB vs LSG Live Score Update: बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन
फिलिप साल्ट, देवदत्त पाडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रासिक सलाम डार।
15 Apr 2026 07:04 PM (IST)
15 Apr 2026 07:04 PM (IST)RCB vs LSG Live Score Update: रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अब लखनऊ सुपर जायंट्स अपने घर से बाहर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देगी। आज के मुकाबले में ज्यादा रन बनने की उम्मीद है। ऐसे में LSG की नजर 200+ स्कोर पर होगी।
🚨Toss update from Bengaluru 🚨@rcbtweets won the toss and elected to bowl first against @lucknowipl
Updates ▶️ https://t.co/UztAZM9l0q#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvLSG pic.twitter.com/LMwpmzRk02
— IndianPremierLeague (@IPL) April 15, 2026
15 Apr 2026 06:57 PM (IST)
15 Apr 2026 06:57 PM (IST)RCB vs LSG Live Score Update: आरसीबी ने 3 मुकाबलों में दर्ज की है जीत
डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में दमदार रहा है। रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम ने 4 में से 3 मैच जीते हैं और 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर बनी हुई है।
15 Apr 2026 06:56 PM (IST)
15 Apr 2026 06:56 PM (IST)RCB vs LSG Live Score Update: लखनऊ का ऐसा रहा है प्रदर्शन
लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन इस सीजन अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम ने 4 मैचों में 2 जीत दर्ज की हैं। ऋषभ पंत की कप्तानी में गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन बल्लेबाजों की नाकामी के कारण टीम तालिका में सातवें स्थान पर बनी हुई है।
15 Apr 2026 06:55 PM (IST)
15 Apr 2026 06:55 PM (IST)RCB vs LSG Live Score Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वॉड
रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेज़लवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल साल्ट, सात्विक देसवाल। विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा।
15 Apr 2026 06:54 PM (IST)
15 Apr 2026 06:54 PM (IST)RCB vs LSG Live Score Update: लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वॉड
ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मार्क्रम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, मिचेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नोर्किया, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान।
Royal challengers bengaluru vs lucknow super giants match today virat kohli rcb vs lsg live score update in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर में घर का सपना होगा पूरा, महापालिका की बड़ी पहल; 22 मई तक राशि जमा करने के निर्देश
May 13, 2026 | 03:53 PMशादी टूटने की खबरों के बीच इमोशनल हुई Mouni Roy, दोस्त को लिखा ये खास मैसेज, बताया जिंदगी का खास हिस्सा
May 13, 2026 | 03:44 PM‘सिर्फ जांच से काम नहीं चलेगा…’, भोपाल में नीट पेपर लीक पर भड़के छात्र संगठन; शिक्षा प्रणाली पर उठाए सवाल
May 13, 2026 | 03:42 PMSamsung का बड़ा दांव, अब सस्ते में मिलेगा Premium Galaxy Phone, कंपनी खुद बेच रही Refurbished Smartphones
May 13, 2026 | 03:41 PMबैंकिंग सुरक्षा में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ OTP नहीं! डिजिटल बैंकिंग में आएगा मल्टी लेयर सिक्योरिटी सिस्टम
May 13, 2026 | 03:37 PMPradosh Vrat: 14 या 15 मई, किस दिन है प्रदोष व्रत? जानिए सटीक तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
May 13, 2026 | 03:31 PMCM विजय ने 24 घंटे में ज्योतिषी की OSD पद से की छुट्टी, सहयोगियों के विरोध के आगे झुकी सरकार?
May 13, 2026 | 03:28 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














