विराट कोहली ने शोएब मलिक को छोड़ा पीछे, T20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के...

Most runs in T20s: विराट कोहली ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो टी20 क्रिकेट में शोएब मलिक को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के छठे खिलाड़ी बन गए हैं।
Virat Kohli Overtakes Pakistan's Shoaib Malik To Become 6th Highest Run Scorer In T20s
विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Virat Kohli: आईपीएल 2026 की शुरुआत हो चुकी है। आईपीएल के पहले ही मुकाबले में विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अर्धशतकीय पारी के दौरान उन्होंने इतिहास रच दिया। वो टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पाकिस्तान के शोएब मलिक को पीछे छोड़ दिया है।

विराट कोहली ने शोएब मलिक को पीछे छोड़ते हुए टी20 क्रिकेट में 13,604 रन बना लिए है। इसके साथ ही वो टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बन गए हैं। शोएब मलिक ने 2025 से 2025 के बीच 30 से ज्यादा टीमों के लिए 557 टी20 मैच खेलकर 13,571 रन बनाए है। जबकि कोहली ने यह कारनामा 415वें टी20 मुकाबले में हासिल किया।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है। गेल ने 2005 से 2022 के बीच 463 T20 मैच खेले और 14,562 रन बनाए। उनके बाद इस लिस्ट में कीरोन पोलार्ड, इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स, ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर और इंग्लैंड के जोस बटलर का नाम आता है।

टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी देश मैच रन
क्रिस गेल वेस्टइंडीज 463 14,562
कीरोन पोलार्ड वेस्टइंडीज 735 14,482
एलेक्स हेल्स इंग्लैंड 528 14,449
डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 433 14,063
जोस बटलर इंग्लैंड 493 13,845
विराट कोहली भारत 415* 13,604*
शोएब मलिक पाकिस्तान 557 13,571
जेम्स विंस इंग्लैंड 470 13,102
क्विंटन डी कॉक दक्षिण अफ्रीका 439 12,322
रोहित शर्मा भारत 463 12,248

विराट कोहली की नाबाद अर्धशतकीय पारी

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 202 रनों का पीछा करते हुए आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने 38 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाए। इस दौरान विराट ने आईपीएल में चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इस अर्धशतकीय पारी के लिए वो एक मैदान पर सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

मुकाबले का हाल

आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 80 रनों की पारी खेली। वहीं आरसीबी ने लक्ष्य का पीछा 15.4 ओवर में कर लिया। विराट कोहली ने 69 और देवदत्त पडिक्कल ने 61 रनों की पारी खेलकर जीत दिला दी।

Navbharat Live
navbharatlive.com