-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- New Zealand Women Qualify Fifa Womens World Cup 2027 To Defeat Png
FIFA Women’s World Cup के लिए न्यूजीलैंड ने किया क्वालीफाई, पापुआ न्यू गिनी को 1-0 से हराया
- Written By: उज्जवल सिन्हा
FIFA Women's World Cup: न्यूजीलैंड विमेंस फुटबॉल टीम ने पापुआ न्यू गिनी को 1-0 से हराकर फीफा विमेंस वर्ल्ड कप 2027 में जगह बनाई। केटी किचिंग के गोल ने न्यूजीलैंड की जीत सुनिश्चित की।

न्यूजीलैंड विमेंस फुटबॉल टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
FIFA Women’s World Cup 2027: न्यूजीलैंड की महिला फुटबॉल टीम ने बुधवार को ओएफसी क्वालीफायर के फाइनल में पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) के खिलाफ 1-0 से जीत दर्ज की। दूसरे हाफ में किए गए एकमात्र गोल ने यह जीत सुनिश्चित की। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने फीफा विमेंस वर्ल्ड कप 2027 में अपनी जगह पक्की कर ली है। न्यूजीलैंड ने सातवीं बार विमेंस फीफा वर्ल्ड कप में जगह बनाई है। यह साल 2007 के संस्करण के बाद से लगातार छठी बार है, जब इस टीम ने क्वालीफाई किया।
इस परिणाम के साथ न्यूजीलैंड की महिला टीम 2027 के टूर्नामेंट के लिए मेजबान ब्राजील और अन्य क्वालीफाई करने वाले देशों (ऑस्ट्रेलिया, चीन, जापान, उत्तर कोरिया, फिलीपींस और दक्षिण कोरिया) की सूची में शामिल हो गई है। इस बीच पापुआ न्यू गिनी की क्वालिफिकेशन की उम्मीदें अभी भी जिंदा हैं, क्योंकि अब वे इस साल के आखिर में होने वाले इंटर-कॉन्फेडरेशन प्ले-ऑफ में ओशिनिया का प्रतिनिधित्व करेंगे।
पापुआ न्यू गिनी ने दिया कड़ी टक्कर
नॉर्थ हार्बर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सिर्फ एक ही गोल हो सका। यह मुकाबला न्यूजीलैंड की टीम के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। इस टीम ने भले ही खेल पर अपना दबदबा बनाए रखा, लेकिन पीएनजी के मजबूत डिफेंस ने उन्हें बार-बार गोल करने से रोका। पापुआ न्यू गिनी की गोलकीपर बेट्टी सैम ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कई अहम बचाव करके अपनी टीम को खेल के ज्यादातर समय तक मुकाबले में बनाए रखा और ‘व्हाइट फर्न्स’ को काफी परेशान किया।
सम्बंधित ख़बरें
WI vs NZ 5th ODI: हेटमायर और रदरफोर्ड की तूफानी पारियों से वेस्टइंडीज की जीत, न्यूजीलैंड ने 3-2 से जीती सीरीज
हार का दर्द बयां कर भावुक हुए लियोनेल मेसी, बोले- ये जख्म भरने में वक्त लगेगा; स्पेन को दी बधाई
इंग्लैंड के महान खिलाड़ी और डबल बैलन डी’ऑर विजेता केविन कीगन का 75 वर्ष की उम्र में कैंसर से निधन
स्पेन पर हुई 480 करोड़ की बरसात! रनर-अप अर्जेंटीना को मिले इतने अरब; जानें FIFA 2026 की पूरी इनामी राशि
यह भी पढ़ें: बैडमिंटन के दिग्गज खिलाड़ी Victor Axelsen ने लिया संन्यास, टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में जीता था गोल्ड
न्यूजीलैंड की महिलाओं को कई झटकों का भी सामना करना पड़ा। इनमें फॉरवर्ड डेवेन जैक्सन के 2 गोल शामिल हैं, जिन्हें ऑफसाइड के देर से दिए गए फैसलों के कारण अमान्य घोषित कर दिया गया। मैदान पर शुरू में दिए गए एक पेनाल्टी के फैसले को बाद में वीएआर की लंबी समीक्षा के बाद पलट दिया गया, और कई बार गेंद गोलपोस्ट से टकराकर वापस आ गई, जिससे मेजबान टीम को गोल करने से रोक दिया गया।
55वें मिनट में हुआ एकमात्र गोल
आखिरकार, 55वें मिनट में उन्हें सफलता मिली। गैबी रेनी के सटीक पास पर केटी किचिंग ने बॉक्स के अंदर सबसे ऊंची छलांग लगाकर सिर से गोल किया। लगातार दबाव बनाने के बाद यह गोल आया, जिसने मैच का गतिरोध तोड़ा और न्यूजीलैंड को स्कोर में बढ़त दिला दी। न्यूजीलैंड की महिलाओं ने दूसरे गोल के लिए निरंतर अपना प्रयास जारी रखा, लेकिन वे अपनी बढ़त को और दोगुनी नहीं कर सकीं। आखिरकार, मैच 1-0 के स्कोर पर समाप्त हुआ।
New zealand women qualify fifa womens world cup 2027 to defeat png
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सोसाइटी में खेल रही थी मासूम, काल बनकर आई कार; पिंपरी-चिंचवड की सोसाइटी में दिल दहला देने वाला हादसा
Aug 09, 2026 | 07:03 PMपहले भारत की तरह दुश्मन कहा अब बता रहे देशभक्त, PoK में प्रदर्शनकारियों के आगे झुकी शहबाज सरकार!
Aug 09, 2026 | 06:57 PMJPSC रद्द और ED जांच को राजी हुई सोरेन सरकार, CGL पर फंसा पेंच! छात्रों ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान
Aug 09, 2026 | 06:56 PMतारा सुतारिया ने टॉक्सिक के ट्रेलर लॉन्च पर ढाया कहर, ऑफ-शोल्डर लेपर्ड ड्रेस में दिखा विंटेज ग्लैम का जलवा
Aug 09, 2026 | 06:45 PMआगरा में जुटे देश-विदेश के एम्ब्रायोलॉजी विशेषज्ञ; एसपी सिंह बघेल ने किया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन
Aug 09, 2026 | 06:37 PMMeta कर्मचारी ने मां को दिखाया अपना ऑफिस, बोलीं- ‘उन्हें गर्व महसूस कराना सबसे बड़ी खुशी’
Aug 09, 2026 | 06:36 PMNoida में ₹30 हजार किराया, हजारों की मेंटेनेंस फिर भी बेसमेंट में भरा पानी, महिला बोली- घर मिला या सिर्फ महंगा
Aug 09, 2026 | 06:22 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














