- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rcb Vs Gt Qualifier 1 Playing Xi Ipl 2026
RCB vs GT: धर्मशाला में पहले पहले बल्लेबाजी करेगी बेंगलुरु, देखें क्वालीफायर-1 में दोनों टीमों की प्लेइंग XI
- Written By: संजय बिष्ट
RCB Vs GT IPL 2026: धर्मशाला में गुजरात टाइटंस के कप्तान ने टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बल्लेबाजी का न्योता दिया है। जीटी ने अरशद खान की जगह कुलवंत खेजरोलिया को टीम में शामिल किया है।

कगिसो रबाडा और विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया)
RCB vs GT Qualifier 1 Playing XI IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा है। जहां पर गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। अब इस अहम मुकाबले में बेंगलुरु बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देगी।
आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। दोनों टीमें पूरे सीजन शानदार प्रदर्शन के दम पर प्लेऑफ में पहुंची हैं और अब उनकी नजर सीधे फाइनल में जगह बनाने पर है। मुकाबले से पहले गुजरात टाइटंस ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक अहम बदलाव किया है, जबकि आरसीबी ने भी टीम चयन को लेकर बड़ा फैसला लिया है।
गुजरात ने किया एक बदलाव, RCB में फिल साल्ट बाहर
गुजरात टाइटंस ने इस अहम मुकाबले के लिए अपनी अंतिम एकादश में एक बदलाव किया है। टीम ने तेज गेंदबाज अरशद खान को बाहर करते हुए कुलवंत खेजरोलिया को मौका दिया है। दूसरी ओर आरसीबी ने इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज फिल साल्ट को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया। यह फैसला कई प्रशंसकों के लिए चौंकाने वाला रहा, क्योंकि साल्ट टीम के अहम बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। दोनों टीमों ने परिस्थितियों और रणनीति को ध्यान में रखते हुए अपनी-अपनी संयोजन तैयार की है। अब देखना होगा कि यह बदलाव मैच के नतीजे पर कितना असर डालते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत निशानेबाज: चढ़ने वाला है फुटबॉल फीवर, दवा नहीं देगा कोई भी डॉक्टर
Women’s T20 World Cup: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच महामुकाबले से आज होगा आगाज, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच
ऑस्ट्रेलियाई टीम में पंजाब के निखिल चौधरी की एंट्री, 60 साल का इतिहास बदल मैदान पर रचेंगे नया कीर्तिमान
IND A vs AFG A: भारत और अफगानिस्तान के मैच में बारिश ने दी दस्तक, 49 ओवर का हुआ मुकाबला
जीतने वाली टीम को मिलेगा सीधा फाइनल टिकट
क्वालीफायर-1 का महत्व इसलिए भी अधिक है क्योंकि इस मुकाबले की विजेता टीम सीधे आईपीएल 2026 के फाइनल में पहुंच जाएगी। हालांकि हारने वाली टीम के लिए टूर्नामेंट खत्म नहीं होगा। उसे फाइनल में जगह बनाने का एक और अवसर मिलेगा। क्वालीफायर-1 में हारने वाली टीम क्वालीफायर-2 खेलेगी, जहां उसका सामना एलिमिनेटर मुकाबले की विजेता टीम से होगा। एलिमिनेटर मैच 27 मई को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा।
लीग चरण में दोनों टीमों का रहा शानदार प्रदर्शन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस दोनों ने लीग चरण में बेहतरीन क्रिकेट खेली। दोनों टीमों ने 14 में से 9 मुकाबले जीते और 5 मैचों में हार का सामना किया। अंक तालिका में दोनों के 18-18 अंक रहे, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के आधार पर आरसीबी शीर्ष स्थान पर रही, जबकि गुजरात दूसरे नंबर पर रही। अब प्लेऑफ के इस बड़े मुकाबले में दोनों टीमों पर दबाव भी होगा और उम्मीदें भी। ऐसे में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि कौन सी टीम बेहतर प्रदर्शन करते हुए फाइनल का पहला टिकट अपने नाम करती है।
ये भी पढ़ें: ट्रेविस हेड की पत्नी को गाली देने वाले फैंस पर फूटा दिग्गज का गुस्सा, कहा- ये गिरे हुए और घटिया स्तर के लोग…
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार।
Rcb vs gt qualifier 1 playing xi ipl 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बंगाल में 4000 EVM जलकर खाक, बॉलीवुड फिल्मों की तरह मिटाए गए सबूत? सोशल मीडिया पर मचा बवाल!
Jun 12, 2026 | 05:41 PMभेरुन्दा का ‘नाव-खेल’ और ‘भ्रष्टाचार’ का मेल! बाबरी घाट नाव संचालन में लगे अपारदर्शिता के आरोप
Jun 12, 2026 | 05:38 PM‘वह हमारी सदस्य नहीं’: MBBS छात्रा सेजल पवार के वीडियो विवाद पर KEM MARD का बड़ा बयान, जानें ऐसा क्यों कहा?
Jun 12, 2026 | 05:30 PM12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका! GSRTC में 4599 बस ड्राइवर पदों पर भर्ती, 26 हजार तक मिलेगी सैलरी
Jun 12, 2026 | 05:17 PMEating In Bed: इस खबर को पढ़ते ही आप छोड़ देंगे बिस्तर पर खाना
Jun 12, 2026 | 05:13 PMबदलापुर डबल डेथ केस में 3 साल के बच्चे के बयान से नया मोड़, मां और कैब ड्राइवर की मौत पर गहराया सस्पेंस
Jun 12, 2026 | 05:08 PMक्या सिर्फ बात न मानने पर जा सकती है नौकरी? सुप्रीम कोर्ट ने कर्मचारी की अर्जी पर सुनाया बड़ा फैसला
Jun 12, 2026 | 04:57 PMवीडियो गैलरी

काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM
हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM














