Fragrance: इत्र, परफ्यूम या डियो में क्या अंतर है, आप भी जाने लें, ताकि सही तरीके से कर सकें इस्तेमाल

Attar/Perfume/Deodorant Fragrance: इत्र, परफ्यूम और डियो तीनों ही आजकल ट्रेंड में है। तीनों ही अच्छी खुशबू देते हैं। आइए जानते हैं, तीनों में क्या अंतर है। इत्र पूरी तरह से नेचुरल होते हैं।
Difference Between Attar, Perfume And Deodorants for safe fragrance
फ्रेगरेंस (फोटो. पिंटरेस्ट)
Published on
Updated on

Difference Between Attar, Perfume And Deodorant: आप कितने ही सभ्य क्यों न हों या फिर कितने ही महंगे कपड़े क्यों न पहने हों, अगर आपके शरीर से बदबू आ रही है, तो सब आपसे दूर भागेंगे।

इससे बचने के लिए बाजार में तमाम तरह के Fragrance संबंधी प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं। इत्र, परफ्यूम और डियोडेरेंट्स तीनों का ही इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन हमेशा सवाल यह है कि किसे कब और कैसे इस्तेमाल किया जाए।

इत्र

इत्र के प्राकृतिक रूप से तैयार किया जाता है और त्वचा पर इसका कोई निगेटिव प्रभाव नहीं पड़ता है। इत्र का प्रयोग कई तरह की कलिनरी में भी किया जाता है, जैसे- पुलाव, बिरयानी या फिर स्वीट डिश में।

इस्तेमाल का तरीका

इत्र को सीधे शरीर पर या कपड़ों पर लगाया जा सकता है। इसकी कुछ बूंदे हाथ में डालें और दोनों हथेलियों को रगड़ें। अब इस हाथ को शरीर या फिर कपड़ों पर आराम से दबाएं। आप चाहें तो इत्र की कुछ बूंदे कपड़ों पर सीधे भी छिड़क सकते हैं। कई लोग इसे कान के पीछे लगाना पसंद करते हैं। इत्र की खुशबू स्ट्रॉन्ग होती है।

परफ्यूम

परफ्यूम लग्जरी  प्रोडक्ट्स में आते हैं। इनको नेचुरल ऑयल्स, अल्कोहल और पानी से बनाया जाता है। ये कंसन्ट्रेटेड होते हैं और काफी देर तक चलते हैं। कई बार कपड़ों को धोने के बाद भी महक बनी रहती है। परफ्यूम में केमिकल और अल्कोहल की उच्च मात्रा होती है, जिससे त्वचा पर दाने या एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

इस्तेमाल का तरीका

अपना पसंदीदा परफ्यूम लें और उसे 5 से 7 इंच की दूरी से गर्दन पर स्प्रे करें। इसके बाद पल्स प्वाइंट जैसे कलाई, घुटने, कॉलरबोन या कान के पीछे स्प्रे करें। कभी भी परफ़्यूम का इस्तेमाल बालों पर न करें। हाथ पर इन्हें रब न करें। आप चाहें तो इसकी कुछ बूंदे अपने कपड़ों पर भी डाल सकते हैं।

डियोडेरेंट्स

डियोडेरेंट्स या डियो को अलग-अलग प्रकार के अर्क, पानी और अल्कोहल से बनाया जाता है। इन्हें बॉडी स्प्रे भी कहा जाता है। इनको पसीने की बदबू को दूर रखने के लिए प्रयोग किया जाता है। ये अधिक देर तक नहीं टिकते। इनका काम व्यक्ति को कुछ समय के लिए सुगंधित करना होता है।

इस्तेमाल का तरीका

डियो को नहाने के बाद अपने शरीर को अच्छी तरह से सुखाने के बाद लगाया जाता है। डियो को सीधे अपने शरीर पर लगाया जाता है। ऐसा करने से ये ज्यादा इफेक्टिव होते हैं। इसे अंडरआर्म्स में स्प्रे किया जाता है। आप चाहें तो पूरी बॉडी पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। डियो रोल-ऑन, स्टिक और जेल के रूप में भी आते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com